Close Menu
    What's Hot

    गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

    June 23, 2026

    उत्तराखंड में फेक न्यूज फैलाना पड़ सकता है भारी, सीएम धामी ने दिए कड़े निर्देश

    June 23, 2026

    श्री मुक्तसर साहिब में ‘पंजाब ब्राइट माइंड्स’ प्रोग्राम…

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

      June 23, 2026

      ईरान ने अमेरिका से बातचीत रोकी, कहा ट्रम्प ने धमकी दी, दबाव में बात नहीं करेंगे

      June 23, 2026

      Dharmendra Pradhan: कॉकरोच जनता पार्टी दहशतगर्तों की बी टीम: धर्मेंद्र प्रधान

      June 23, 2026

      क्रिकेटर रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री पुरस्कार

      June 23, 2026

      भवानीपुर मतगणना मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, ईवीएम और वीवीपैट सुरक्षित रखने के आदेश

      June 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, June 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»बढ़ती महंगाई और जनता के विरोध से पीछे हटे ट्रंप
    दुनिया

    बढ़ती महंगाई और जनता के विरोध से पीछे हटे ट्रंप

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News Hindi : बढ़ती महंगाई और जनता के विरोध से पीछे हटे ट्रंप
    Business News Hindi : बढ़ती महंगाई और जनता के विरोध से पीछे हटे ट्रंप

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने कुछ अहम वस्तुओं से टैरिफ खत्म करने की घोषणा की

    Business News Hindi (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अमेरिका के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने से पहले चुनाव प्रचार में डोनाल्ड ट्रंप ने जिस मुद्दे पर सबसे ज्यादा महत्व दिया वह था स्वर्णिम अमेरिका को वापस लाना। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने जो बाइडेन के खिलाफ प्रचार करते हुए कहा कि तत्कालिक राष्ट्रपति ने ऐसे निर्णय लिए जिससे अमेरिका कर्ज में दब गया और दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद वहां के लोग बुनियादी सुविधानों के लिए जूझ रहे हैं। इसी प्रचार के चलते डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका का दूसरी बार राष्टÑपति बना दिया गया।

    पद ग्रहण करते ही लिए बड़े फैसले

    ट्रंप ने दूसरी बार पदग्रहण करते ही सबसे बड़ा फैसला टैरिफ को लेकर किया। ट्रंप ने दुनिया के सभी प्रमुख देशों के खिलाफ उच्च दर का टैरिफ लगा दिया। ट्रंप का दावा था कि ऐसा करने से हर रोज अमेरिका को अरबों डालर अतिरिक्त कमाई होगी। लेकिन जल्द ही इसके बुरे परिणाम सामने आ गए। अमेरिका में महंगाई बढ़ने लगी और लोग ट्रंप के खिलाफ हो गए। इसी विरोध के देखते हुए अब ट्रंप ने बीफ, कॉफी, ट्रॉपिकल फलों और कई अन्य कृषि उत्पादों पर लगाए गए टैरिफ को खत्म करने की घोषणा की है।

    अर्द्ध वर्षीय चुनावों में मिली हार

    हाल ही में हुए आॅफ-ईयर चुनावों में वर्जीनिया, न्यू जर्सी समेत कई राज्यों में मतदाताओं ने महंगाई को सबसे बड़ा मुद्दा बताया, जिसके बाद डेमोक्रेट्स ने बड़ी जीत दर्ज की थी। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि हमने कुछ खाद्य पदार्थों जैसे कॉफी पर थोड़ी कमी की है। जब उनसे पूछा गया कि क्या टैरिफ से उपभोक्ता कीमतें बढ़ीं, तो उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ मामलों में ऐसा हो सकता है।

    ट्रंप प्रशासन महंगाई से करता रहा इंकार

    महंगाई अब भी ऊंची है, बावजूद इसके ट्रंप प्रशासन दावा करता रहा है कि टैरिफ से सरकारी आय बढ़ी और इनका कीमतों पर बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा। दूसरी ओर, डेमोक्रेट्स ने इस कदम को ट्रंप की स्वीकारोक्ति बताया कि उनकी नीतियां अमेरिकी उपभोक्ताओं पर बोझ डाल रही हैं। वर्जीनिया के डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि डॉन बेयर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प आखिरकार वही स्वीकार कर रहे हैं, जो हम हमेशा से जानते थे। उनके टैरिफ अमेरिकी लोगों के लिए कीमतें बढ़ा रहे हैं। बेयर ने हालिया चुनावी नतीजों को ट्रंप प्रशासन की नीतियों पर जनता की नाराजगी का संकेत बताते हुए कहा कि महंगाई को काबू करने के वादे तोड़ने पर मतदाताओं का गुस्सा झेलकर ट्रंप की करारी हार हुई है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसफेद लहंगे में उतरीं प्रियंका चोपड़ा, देसी अंदाज ने इवेंट में मचा दिया धमाका
    Next Article अक्षय कुमार की जबरदस्त कोर्टरूम ड्रामा अब ओटीटी पर, आखिरकार कन्फर्म हुई स्ट्रीमिंग डेट
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      जल्द भारत पहुंचेगा लाखों टन कच्चा तेल

      June 21, 2026

      भारत-अमेरिका के बीच एफटीए को लेकर कुछ मुद्दे लंबित : गोयल

      June 21, 2026

      इस साल 1.65 लाख करोड़पति अपना देश छोड़ेंगे

      June 18, 2026

      अमेरिका-ईरान डील के बावजूद शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत

      June 18, 2026

      83.88 डॉलर प्रति बैरल पहुंची कच्चे तेल की कीमत

      June 15, 2026

      ईरान-अमेरिका समझौते से झूमा शेयर बाजार

      June 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

      By अंकित कुमारJune 23, 2026

      AAP MLA: गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक…

      उत्तराखंड में फेक न्यूज फैलाना पड़ सकता है भारी, सीएम धामी ने दिए कड़े निर्देश

      June 23, 2026

      श्री मुक्तसर साहिब में ‘पंजाब ब्राइट माइंड्स’ प्रोग्राम…

      June 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.