UGC NET June 2026 Re-Exam Update: यूजीसी नेट जून 2026 के री-एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET June 2026 Re-Examination के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह एडमिट कार्ड उन कैंडिडेट्स के लिए है, जिनकी परीक्षा इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी सब्जेक्ट में दोबारा आयोजित की जानी है। NTA ने बताया है कि 9 और 10 सितंबर 2026 को होने वाले री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड शुक्रवार देर रात जारी कर दिए गए। इस परीक्षा के उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
9 और 10 सितंबर को होगा री-एग्जाम
NTA के जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के अनुसार तीन विषयों के पेपर दोबारा आयोजित किए जाएंगे। इंग्लिश और कॉमर्स की परीक्षा 9 सितंबर, जबकि सोशियोलॉजी की परीक्षा 10 सितंबर 2026 को होगी। NTA ने साफ किया है कि इन तीनों विषयों के री-एग्जाम के लिए उम्मीदवारों से कोई एक्स्ट्रा परीक्षा फीस नहीं ली जाएगी। परीक्षा का शिफ्ट-वाइज शेड्यूल भी जारी किया जा चुका है।
English: 9 सितंबर 2026, Shift 1 – सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
Commerce: 9 सितंबर 2026, Shift 2 – दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
Sociology: 10 सितंबर 2026, Shift 1 – सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
UGC-NET June 2026 (Re-Exam), Admit Cards Released
Admit cards for candidates appearing in English, Commerce and Sociology on 09 and 10 September 2026 are now live.
Download your admit card from https://t.co/roExIJGkUd using your login credentials
Read all instructions on the… pic.twitter.com/lYCJasjH1V
— National Testing Agency (@NTA_Exams) September 4, 2026
दोबारा क्यों हो रही UGC NET की परीक्षा?
यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन 22 से 30 जून 2026 के बीच 87 विषयों के लिए किया गया था। परीक्षा के बाद इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के क्वेश्चन पेपर को लेकर कई शिकायतें NTA को मिली थीं। इन शिकायतों की जांच के लिए NTA ने एक समिति गठित की थी। समिति ने अपनी जांच में तीनों प्रश्नपत्रों में कई तरह की खामियां पाईं। इनमें तथ्यात्मक, टाइपिंग और अनुवाद संबंधी गलतियां, प्रमुख विद्वानों के नामों की गलत स्पेलिंग, किताबों के शीर्षकों में गड़बड़ी समेत कई खामियां थीं। समिति ने यह भी पाया कि प्रश्नपत्रों में पहले पूछे जा चुके कई सवाल दोहराए गए थे। समिति की सिफारिश के बाद NTA ने इन तीन विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया था।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स
UGC-NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in ओपन करें।
होम पेज पर UGC-NET June 2026 Re-Examination Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें। लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

