पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कहानी है आॅपरेशन सिंदूर
Varun Dhawan, (द भारत ख़बर), मुंबई: साल 2022 में आई द कश्मीर फाइल्स और 2025 में द बंगल फाइल्स से सुर्खियां बटोरने वाले विवेक अग्निहोत्री एक नई फिल्म ला रहे हैं। मशहूर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट की। इस फिल्म का नाम आॅपरेशन सिंदूर रखा गया है।
जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है, ये फिल्म पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कहानी है। विवेक रंजन अग्निहोत्री, भूषण कुमार के साथ मिलकर इस फिल्म को बनाने जा रहे हैं। आॅपरेशन सिंदूर को लेकर खबर मिली है कि इस फिल्म में मेकर्स वरुण धवन को कास्ट करना चाहते हैं।
युद्ध और सेना पर आधारित फिल्मों के लिए लगातार आॅफर मिल रहे
वरुण धवन ने बॉर्डर 2 में अपनी दमदार एक्टिंग से देशभक्ति वाली फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। तब से उन्हें युद्ध और सेना पर आधारित फिल्मों के लिए लगातार आॅफर मिल रहे हैं। लेकिन एक्टर अपनी अगली फिल्म चुनने में कोई जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। हर तरफ से आॅफर आने के बावजूद खबर मिली है कि वरुण धवन आॅपरेशन सिंदूर के लिए विवेक रंजन अग्निहोत्री और भूषण कुमार से बातचीत कर रहे हैं।
लीड रोल में नजर आ सकते हैं
विवेक अग्निहोत्री की आॅपरेशन सिंदूर की कहानी भारतीय आर्मी की तरफ से चलाए गए अभियान कोडनेम आॅपरेशन सिंदूर से प्रेरित है। इस फिल्म के ऐलान होने के बाद से ही इसकी स्टारकास्ट को लेकर चर्चा चल रही है। इसी बीच खबर मिली है कि आॅपरेशन सिंदूर में वरुण धवन लीड रोल में नजर आ सकते हैं।
एक्टर को टॉपिक भी आया पसंद
बॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया कि वरुण धवन को आॅपरेशन सिंदूर का आॅफर मिला है और एक्टर ने इसमें लीड रोल निभाने में अपनी दिलचस्पी दिखाई है। भूषण कुमार और विवेक रंजन अग्निहोत्री फिल्म में लीड रोल लेकर वरुण के पास गए थे और एक्टर को ये टॉपिक पसंद भी आया है। वरुण धवन जल्द ही पूरी कहानी सुनेंगे और फिर इस पर अपना फैसला लेंगे।
ये भी पढ़ें: संजय लीला भंसाली की फिल्म में मधुबाला बनेंगी धुरंधर फेम सारा अर्जुन

