
नई दिल्ली. दिल्ली मेट्रो में अगर आप भी अपने बच्चों के साथ यात्रा करते हैं तो ये खास आपके लिए है. 29 सितंबर, मंगलवार को एक वीडियो सामने आया जिसमें एक छोटा बच्चा अपने माता पिता से बिछड़ गया. सीआरपीएफ से जवान ने अपनी समझ से उनको मिलाया. जो वीडियो पोस्ट किया गया है उसमें मेट्रो का गेट खुलते ही मां बच्चे से आकर लिपट जाती है. बच्चा भीड़ में माता-पिता से बिछड़ गया था और लगाता रो रहा था. बच्चे की आंखों में उस वक्त राहत के आंसू आ गए, जब CISF के एक जवान की मदद से वह अपने परिवार से दोबारा मिल गया.
माता पिता और बच्चा एक दूसरे से अलग हो गया था ऐसे में सीआरपीएफ ने उसे बिछड़ी मां से मिलाया. बच्चे के माता-पिता ने जैसे ही उसे देखा, मां दौड़कर उसके पास पहुंची और उसे गले से लगा लिया. इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हर तरफ CISF जवान की संवेदनशीलता और मदद के लिए तारीफ हो रही है. सोशल मीडिया पर CRPF ने इसे शेयर किया है. इसमें देख सकते हैं कि बच्चे के माता-पिता मेट्रो से बाहर निकलकर तेजी से उसकी तरफ बढ़ते हैं. मां दौड़कर अपने बच्चे को गले लगा लेती है और उसे संभालने लगती है. काफी देर तक बच्चे से दूर रहने की वजह से माता और पिता चिंता में थे. परिवार के दोबारा मिलने की खुशी बच्चे और मां के चेहरे पर साफ नजर आई.
जिस पल माँ की आँखों ने अपने बिछड़े बच्चे को फिर देखा,
उस पल हर बेचैनी खुशी में बदल गई।दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर अपने माता-पिता से बिछड़े एक छोटे बच्चे की बेचैनी भरी प्रतीक्षा उस समय खुशी में बदल गई, जब CISF जवान की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता से उसे सुरक्षित उसके माता-पिता से… pic.twitter.com/5DvDKRpM9W
— CISF (@CISFHQrs) September 29, 2026
CRFP की तरफ से पिता को सलाह दी गई कि बच्चा घर का पता जानता है लेकिन उसको आपका मोबाइल नंबर नहीं पता. अपने बच्चों को आप सभी से विनती है कि अपना मोबाइल नंबर जरूर याद करवाएं. ऐसा करने से कभी भी बच्चे माता पिता से दूर नहीं होंगे. किसी आपात स्थिति में फोन नंबर याद होना भी काफी मददगार साबित हो सकता है. इस पूरे घटनाक्रम में CISF जवान की बातों ने सबका ध्यान खींच लिया. बच्चे और उसके परिवार को भरोसा दिलाते हुए जवान ने कहा, “टेंशन मत लो, हम लोग लगे हैं सेवा में.” उसके इन शब्दों ने परिवार को भरोसा दिया और यह भी दिखाया कि जवान बच्चे की मदद के लिए उसके साथ खड़ा रहा.
