Close Menu
    What's Hot

    मुकेरियां के डागन गांव में प्रवासी मजदूर ने पत्नी की चाकू…

    June 19, 2026

    कॉन्सर्ट में स्लीवलेस ड्रेस पहने पर ईरानी सिंगर को 74 कोड़ों की सजा

    June 19, 2026

    Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      June 19, 2026

      पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

      June 19, 2026

      56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

      June 19, 2026

      इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

      June 19, 2026

      इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

      June 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आज बदलेगा मौसम
    Breaking News

    पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आज बदलेगा मौसम

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJanuary 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आज बदलेगा मौसम
    Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आज बदलेगा मौसम

    आने वाले दो दिन पहाड़ों में बर्फबारी, ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में होगी बारिश

    Weather Update (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : उत्तर भारत में आज से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे जहां पूरे क्षेत्र के मौसम में बदलाव आएगा वहीं पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश का क्रम जारी रह सकता है। ज्ञात रहे कि इस साल अभी तक उत्तरी भारत के मैदानी राज्यों में अच्छी बारिश नहीं हुई है। अभी तक कई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुके हैं लेकिन मौसम विभाग के अनुसार वह कमजोर थे जिसके चलते बारिश नहीं हो पाई। इस बार मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे बारिश की संभावना जताई जा रही है।

    इस तरह रहेगा पहाड़ी राज्यों में मौसम

    मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी, ओलावृष्टि और बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान ऊंची चोटियों पर भारी बर्फबारी होगी और कई जगह भारी बारिश भी हो सकती है। कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

    23 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के अधिक सक्रिय होने के कारण पर्वतीय इलाकों में भारी हिमपात और मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा होने का आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दिन भी तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। 24 जनवरी को बादल छाए रहने और हल्की वर्षा व हिमपात की संभावना है। 25 जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि 26 और 27 जनवरी को एक बार फिर तेज वर्षा और हिमपात के आसार हैं।

    पंजाब, हरियाणा, यूपी में बारिश

    मौसम के इस बदलाव से एक तरफ जहां पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होगी वहीं पंजाब, हरियाणा और यूपी में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। हरियाणा और पंजाब में आज रात से बारिश की संभावना बन रही है। वहीं यूपी में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। कृषि विशेषज्ञों ने बताया है कि यदि हल्की से मध्यम बारिश होती है तो यह गेहूं, सरसों आदि फसलों के लिए बहुत लाभकारी साबित होगी लेकिन यदि बारिश के साथ तेज हवाएं चलती हैं तो इससे फसलें गिरने की सभावना भी ज्यादा होगी जोकि नुकसानदायक हो सकती है।

     

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में इन कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, इस दिन तक फिर खुलेगा HKRNL पोर्टल, फटाफट करें ये काम
    Next Article Abhishek Bachchan की ऑन-स्क्रीन बेटी कौन? Daldal में Samara Tijori निभाएंगी दमदार रोल
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      June 19, 2026

      पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

      June 19, 2026

      56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

      June 19, 2026

      इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

      June 19, 2026

      इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

      June 19, 2026

      पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

      June 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मुकेरियां के डागन गांव में प्रवासी मजदूर ने पत्नी की चाकू…

      By श्वेता चौहानJune 19, 2026

      Punjab News: मुकेरियां के हाजीपुर पुलिस स्टेशन के तहत डागन गांव के पास एक ईंट…

      कॉन्सर्ट में स्लीवलेस ड्रेस पहने पर ईरानी सिंगर को 74 कोड़ों की सजा

      June 19, 2026

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      June 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.