नई दिल्ली. दलीप ट्रॉफी के फाइनल में खेलने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर से अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा. उन्होंने ईस्ट जोन की तरफ से खेलते हुए साउथ जोन के खिलाफ तूफान शुरुआत की. पिछले मैच में शतक जमाने से चूके इस ओपनर का बल्ला यहां भी बदकिस्मत रहा. महज 6 रन से वो फिफ्टी बनाने से चूक गए. इस छोटी सी पारी के दौरान ही वैभव ने ऐसा कहर मचाया कि विरोधी टीम के कप्तान तिलक वर्मा उनको स्लेज करने लगे. दोनों ही भारतीय टीम के लिए खेलते है.
दलीप ट्रॉफी के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था. टीम इंडिया के अनुभवी खिलाड़ी तिलक वर्मा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से उलझ गए. कमाल की बात यह है कि दोनों ही भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में खेलते हैं. मुकाबले के दौरान ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. वैभव ने अभिमन्यू ईश्वरन के साथ मिलकर पारी की शुरुआत की. दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई.
Heated argument between Vaibhav Sooryavanshi and Tilak Varma in Duleep Trophy Final at Chepauk. pic.twitter.com/QZytJYKauv
— M A N U. (@IMManu_98) September 6, 2026
फाइनल के इस अहम मुकाबले में पहले दिन युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शुरुआत की. 15 साल के इस बल्लेबाजी सनसनी ने अपनी तेजतर्रार बल्लेबाजी से साउथ जोन के गेंदबाजों पर दबाव बनाया. अर्धशतक से महज छह रन पहले एक गलत शॉट खेलकर पवेलियन लौट गए. आउट होने से पहले उन्होंने टीम इंडिया की तरफ से खेलने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की भी खबर ली. उनके एक ओवर में लगातार तीन बॉल पर बाउंड्री हासिल की. इस ओवर में चौका लगाने के बाद एक बेहतरीन छक्का जड़ दिया. अगली ही बॉल पर एक और चौका लगा दिया. सिराज के खिलाफ वैभव बेहद आक्रामक नजर आए। उन्होंने सिराज के एक ओवर में ही 16 रन बटोर लिए.
जब मैदान पर दनादन चौके की बरसात हो रही थी तो साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से उलझ गए. उनके पास जाकर कुछ कहते दिखे. इसका जवाब इस युवा ने भी डटकर दिया और वो भी आगे बढ़कर आए. उन्होंने तिलक की आंखों में आंखे डालकर उनके साथ इस झड़प में हिस्सा लिया. तिलक ने रणनीति बदलते हुए वैभव पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश की. स्टंप माइक में तिलक की स्लेजिंग करते हुए आवाज कैद हुई. उन्होंने युवा बल्लेबाज से कहा, “क्या यार ये वाइस-कैप्टन?”

