Close Menu
    What's Hot

    जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा 13 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं का शुभारंभ

    June 9, 2026

    ऐश्वर्या राय को निकाला और अमीषा पटेल को दे दी फिल्म

    June 9, 2026

    पूर्व सीएम ममता बनर्जी के घर पर सीआईडी की रेड

    June 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पूर्व सीएम ममता बनर्जी के घर पर सीआईडी की रेड

      June 9, 2026

      टीएमसी ने सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा में पार्टी का चीफ व्हिप नियुक्त किया

      June 9, 2026

      अल नीनो दुनिया में तोड़ेगा गर्मी के रिकॉर्ड, पानी की कमी से लेकर खेती-बाड़ी पर होगा असर

      June 9, 2026

      आप नेता संजीव अरोड़ा मामले में दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में छापे

      June 9, 2026

      विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में पिघला हुआ लोहा मजदूरों पर गिरा, 8 की मौत

      June 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, June 9
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा कैबिनेट की बैठक में क्या-क्या हुए फैसले? देखें पूरी लिस्ट
    हरियाणा

    हरियाणा कैबिनेट की बैठक में क्या-क्या हुए फैसले? देखें पूरी लिस्ट

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMay 18, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा में सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई हरियाणा कैबिनेट की करीब छह घंटे लंबी बैठक में 27 एजेंडों पर चर्चा के बाद कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने युवाओं, कर्मचारियों, उद्योग, परिवहन और महिलाओं से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी।

    सबसे बड़ा फैसला BC-A और BC-B वर्ग के नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्रों को लेकर लिया गया। सरकार ने स्पष्ट किया कि 23 जुलाई 2024 से पहले जारी प्रमाणपत्र वर्ष 2024-25 के लिए पूरी तरह मान्य होंगे। यह निर्णय HPSC द्वारा आयोजित 3069 PGT भर्ती प्रक्रिया के संदर्भ में लिया गया है। सरकार ने कहा कि नई अधिसूचना में केवल क्रीमी लेयर की आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपए की गई थी, जबकि पात्रता श्रेणी में कोई बदलाव नहीं हुआ।

    कैबिनेट ने NCR क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण के लिए बड़ा कदम उठाते हुए फैसला किया कि 1 जनवरी 2026 से ऐप आधारित टैक्सी और डिलीवरी कंपनियां केवल CNG, इलेक्ट्रिक या अन्य स्वच्छ ईंधन वाले वाहनों को ही शामिल कर सकेंगी। यह नियम गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, झज्जर और नूंह सहित NCR जिलों में लागू होगा। सरकार ने हर वाहन में GPS, पैनिक बटन, फर्स्ट एड बॉक्स और फायर एक्सटिंग्विशर अनिवार्य करने का भी निर्णय लिया है।

    सरकारी कर्मचारियों को राहत देते हुए कैबिनेट ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) चुन चुके कर्मचारियों को एक बार फिर NPS में लौटने का विकल्प देने का फैसला किया। यह विकल्प रिटायरमेंट से एक वर्ष पहले तक ही उपलब्ध रहेगा।

    उद्योग क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित औद्योगिक इकाइयों को नियमित करने की नीति में संशोधन किया गया है। अब 10 एकड़ क्षेत्र और कम से कम 50 इकाइयों वाले क्लस्टर इस योजना के पात्र होंगे। सरकार का दावा है कि इससे हजारों उद्योगों को कानूनी मान्यता और आधारभूत सुविधाएं मिल सकेंगी।

    महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को डेयरी स्थापित करने हेतु 500 वर्ग गज तक पंचायत भूमि पट्टे पर देने को मंजूरी दी गई है। शुरुआती पट्टा पांच वर्ष का होगा, जिसे बाद में तीन वर्ष तक बढ़ाया जा सकेगा।

    शिक्षा विभाग में फील्ड कैडर के पद अब केवल प्रमोशन और डेपुटेशन से भरे जाएंगे। वहीं उच्चतर शिक्षा विभाग में अधीक्षक पद के लिए नए सेवा नियम लागू किए गए हैं। सरकार ने विभिन्न आर्काइव्स और रिकॉर्ड मैनेजमेंट डिप्लोमा को भी मान्यता प्रदान की है।

    कैबिनेट ने गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के विस्तार को मंजूरी देते हुए इसकी लागत 5,452.72 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 10,266.54 करोड़ रुपए कर दी है। सेक्टर-5 स्टेशन से रेलवे स्टेशन तक 1.80 किलोमीटर लंबी मेट्रो स्पर लाइन का निर्माण भी किया जाएगा। सेक्टर-33 में नया डिपो विकसित होगा।


    Haryana Cabinet Meeting Today

    इसके अलावा हिसार एयरपोर्ट पर विकसित किए जा रहे IMC प्रोजेक्ट के लिए स्टाम्प शुल्क और पंजीकरण शुल्क पूरी तरह माफ कर दिया गया है। सरकार के अनुसार इससे करीब 132 करोड़ रुपए की राहत मिलेगी।

    FDA विभाग में प्रशासनिक सुधार के तहत पदों की संख्या 582 से बढ़ाकर 1,424 करने का निर्णय लिया गया है। विभाग को ड्रग, फूड और एडमिनिस्ट्रेटिव विंग में विभाजित किया जाएगा।

    मेवात क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए विशेष भर्ती प्रावधान को भी मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने सुझाव दिया कि ‘शेष हरियाणा कैडर’ में चयनित उम्मीदवारों के बाद मेरिट सूची में आने वाले अगले पात्र अभ्यर्थियों को मेवात कैडर के रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाए।

    धार्मिक स्थलों के प्रबंधन को लेकर भी बड़ा फैसला हुआ। चुलकाना धाम के विकास और प्रबंधन के लिए “हरियाणा बाबा श्री खाटू श्याम चुलकाना धाम श्राइन अध्यादेश, 2026” के मसौदे को मंजूरी देते हुए श्राइन बोर्ड गठन का निर्णय लिया गया।

    कैबिनेट ने राज्य की नई औद्योगिक नीति 2026 को भी मंजूरी दी, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

    google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना 40 से 90 वर्ष से
    Next Article ममता सरकार में हुए भ्रष्टाचार के मामलों की होगी जांच, सीएम शुभेंदु ने किया ऐलान
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    इस शहर को मिली बड़ी सौगात, 10.67 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक 6-बेज बस स्टैंड – नया हरियाणा

    June 9, 2026

    18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं के लिए मौका, घर-घर सत्यापन के दौरान बनेंगे नए वोट

    June 9, 2026

    सभी बीएलओ कम से कम एक दिन में 50 फार्म वितरित करें: एसडीएम

    June 9, 2026

    दिल्ली-NCR, हरियाणा और यूपी में गर्मी से मिलेगी राहत! 11 जून के बाद बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

    June 9, 2026

    गर्मी व हीट वेव से बचाव के लिए एहतियात बरतें जिलावासी: डीसी

    June 9, 2026

    लंदन में नौकरी छोड़कर शुरू की UPSC की तैयारी, पहले बनी IPS और फिर बनीं IAS अफसर

    June 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा 13 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं का शुभारंभ

    By श्वेता चौहानJune 9, 2026

    चंडीगढ़/अमरगढ़/मालेरकोटला: पंजाब के जल संसाधन एवं भूमि व जल संरक्षण मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल…

    ऐश्वर्या राय को निकाला और अमीषा पटेल को दे दी फिल्म

    June 9, 2026

    पूर्व सीएम ममता बनर्जी के घर पर सीआईडी की रेड

    June 9, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.