नितिन आंतिल/ विजेंदर कुमार
सोनीपत/ जींद. हरियाणा की महिला पहलवान विनेश फोगाट समेत अन्य के साथ यौन शोषण मामले में कुश्ती फेडरेशन के चेयरमैन और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण को दिल्ली की एक अदालत ने बरी कर दिया है. इस पर अब पहलवान और कांग्रेस नेता बजरंग पुनिया का रिएक्शन आया है. उन्होंने न्यूज 18 से फोन पर बातचीत में कहा कि वह मामले को लेकर हाईकोर्ट जाएंगे.
दरअसल. दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी कर दिया है. इस पर सोनीपत के पूर्व ओलंपिक पद विजेता बजरंग पुनिया ने फोन पर कहा कि वह मामले को लेकर अब हाईकोर्ट का रुख करेंगे. फिलहाल वह दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
उधर, जींद के जुलाना से कांग्रेस विधायक और महिला पहलवान विनेश फोगाट विदेश में है और उनके पीए ने फोन पर बातचीत में कहा कि वही इस पूरी वर्डिक्ट पर प्रतिक्रिया देंगी. विनेश इस मामले में शिकायतकर्ता थी.
गौर रहे कि जून 2023 में दिल्ली पुलिस ने इस केस में 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की. पूरे घटनाक्रम में 6 महिला पहलवानों ने शिकायत दर्ज करवाई थी. मामले को लेकर जंतर मंतर पर भी काफी बवाल हुआ था.
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
