Close Menu
    What's Hot

    MDR का असर दिखना शुरू, एमपी में पेट्रोल पंप नहीं लेंगे UPI से पेमेंट, लोगों की बढ़ेंगी दिक्कतें

    September 20, 2026

    Asian Games 2026: एलावेनिल वालारिवन ने जीता सिल्वर, शूटिंग में भारत की झोली में आया एक और पदक | Sports

    September 20, 2026

    चंडीगढ़ में शराब के ठेके के पास धमाका, दो बदमाशों ने बम जैसी चीज फेंकी, ग्राहकों में मची भगदड़

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP की बंपर जीत | खास ख़बर

      September 20, 2026

      जगाधरी में भारी गोलीबारी कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारा, दो अन्य घायल

      September 19, 2026

      LPG Cylinder Rule: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिफिकेशन होगा जरूरी | National

      September 19, 2026

      मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, माता का दर्शन करने गया पूरा परिवार नाले में बहा, 8 लोगों की मौत

      September 19, 2026

      RBI ने महाराष्ट्र के मंत्री बाबासाहेब पाटिल को लातूर DCC बैंक के निदेशक पद से हटाने का दिया आदेश, क्यों किया ऐसा? | National

      September 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, September 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में चौथे स्थान पर रहा भारत, 13 गोल्ड और 17 सिल्वर के साथ कुल 39 मेडल जीते | Sports
    खेल

    Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में चौथे स्थान पर रहा भारत, 13 गोल्ड और 17 सिल्वर के साथ कुल 39 मेडल जीते | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 3, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Commonwealth Games 2026 India medal tally, India finishes fourth Commonwealth Games 2026, Commonwealth Games 2026 final medal table, India 39 medals CWG 2026, Commonwealth Games 2026 India gold medal winners, Glasgow Commonwealth Games 2026 India performance, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026, भारत पदक तालिका, भारत ने कॉमनवेल्थ में जीते 39 मेडल, कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल टैली
    ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स का समापन हो गया है।

    India Rank in CWG 2026: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स का समापन हो गया है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज सहित कुल 39 मेडल अपने नाम किए। इसके साथ ही भारत ने पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने कई नए रिकॉर्ड बनाए और बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, पैरा स्पोर्ट्स, जूडो, वेटलिफ्टिंग और साइक्लिंग जैसे खेलों में दमदार प्रदर्शन किया। मेडल टेबल में ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर रहा, इंग्लैंड दूसरे और कनाडा तीसरे नंबर पर रहा। भारत ने टॉप-4 में अपनी जगह पक्की की। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हॉकी, कुश्ती, बैडमिंटन, क्रिकेट और टेबल टेनिस जैसे पारंपरिक खेल शामिल नहीं थे, जिनमें भारत आमतौर पर बड़ी संख्या में पदक जीतता है। इसके बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने उपलब्ध खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 39 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

    भारत के स्वर्ण पदक विजेता कौन हैं?

    मीराबाई चानू – वेटलिफ्टिंग (महिला 48 किग्रा)
    शर्मिला धनकर – पैरा एथलेटिक्स (महिला शॉट पुट F57)
    हर्ष सिंह – जूडो (पुरुष 60 किग्रा)
    अस्मिता डे – जूडो (महिला 48 किग्रा)
    हिना गोस्वामी – बॉक्सिंग (महिला 48 किग्रा)
    साक्षी – बॉक्सिंग (महिला 54 किग्रा)
    जैस्मिन लांबोरिया – बॉक्सिंग (महिला 57 किग्रा)
    नूपुर – बॉक्सिंग (महिला +80 किग्रा)
    जुगनू – बॉक्सिंग (पुरुष 50 किग्रा)
    सचिन सिवाच – बॉक्सिंग (पुरुष 60 किग्रा)
    अंकुश – बॉक्सिंग (पुरुष 80 किग्रा)
    आशीष कुमार – बॉक्सिंग (पुरुष 90 किग्रा)
    निखिल दुबे – बॉक्सिंग (पुरुष 95 किग्रा)

    रजत पदक विजेताओं की लिस्ट

    नीरज चोपड़ा – एथलेटिक्स (पुरुष भाला फेंक)
    मुरली श्रीशंकर – एथलेटिक्स (पुरुष लंबी कूद)
    प्रवीण चित्रावेल – एथलेटिक्स (पुरुष ट्रिपल जंप)
    सर्वेश अनिल कुशारे – एथलेटिक्स (पुरुष हाई जंप)
    गुलवीर सिंह – एथलेटिक्स (पुरुष 10,000 मीटर)
    रिशिकांता सिंह – वेटलिफ्टिंग (पुरुष 60 किग्रा)
    मुथुपांडी राजा – वेटलिफ्टिंग (पुरुष 65 किग्रा)
    ज्ञानेश्वरी यादव – वेटलिफ्टिंग (महिला 53 किग्रा)
    वल्लुरी अजय बाबू – वेटलिफ्टिंग (पुरुष 79 किग्रा)
    हरजिंदर कौर – वेटलिफ्टिंग (महिला 69 किग्रा)
    लवप्रीत सिंह – वेटलिफ्टिंग (पुरुष +110 किग्रा)
    लवलीना बोरगोहेन – बॉक्सिंग (महिला 75 किग्रा)
    नरेंद्र बरवाल – बॉक्सिंग (पुरुष +90 किग्रा)
    जदुमणि सिंह – बॉक्सिंग (पुरुष 55 किग्रा)
    यामिनी मौर्य – जूडो (महिला 57 किग्रा)
    मोहम्मद बासिल – पैरा एथलेटिक्स (पुरुष 100 मीटर T47)
    शुभम जुयाल – पैरा एथलेटिक्स (पुरुष शॉट पुट F57)

    कांस्य पदक विजेताओं की लिस्ट

    यशवीर सिंह – एथलेटिक्स (पुरुष भाला फेंक)
    सेल्वा प्रभु थिरुमरन – एथलेटिक्स (पुरुष ट्रिपल जंप)
    गुलवीर सिंह – एथलेटिक्स (पुरुष 5000 मीटर)
    तेजस्विन शंकर – एथलेटिक्स (पुरुष डेकाथलॉन)
    सीमा कालीरामना – एथलेटिक्स (महिला डिस्कस थ्रो)
    बिंदियारानी देवी – वेटलिफ्टिंग (महिला 58 किग्रा)
    झंडू कुमार – पैरा पावरलिफ्टिंग (पुरुष हेवीवेट)
    शिल्पा शायला – पैरा एथलेटिक्स (महिला शॉट पुट F57)
    उन्नति शर्मा – जूडो (महिला 64 किग्रा)

    बॉक्सिंग बनी भारत की सबसे बड़ी ताकत

    ग्लासगो 2026 में भारत के लिए सबसे सफल खेल बॉक्सिंग रहा। भारतीय मुक्केबाजों ने कुल 10 पदक जीते, जिनमें 7 स्वर्ण और 3 रजत पदक शामिल रहे। भारतीय बॉक्सरों ने कई भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और स्वर्ण पदकों की झड़ी लगा दी। बॉक्सिंग में मिले इन पदकों ने भारत को पदक तालिका में चौथे स्थान तक पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई।

    एथलेटिक्स और पैरा स्पोर्ट्स में दमदार प्रदर्शन

    एथलेटिक्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने कई यादगार प्रदर्शन किए। पुरुष भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीता, जबकि यशवीर सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में भी भारतीय एथलीटों ने कई पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। पैरा स्पोर्ट्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के पदकों की संख्या में अहम योगदान दिया।

    जूडो, वेटलिफ्टिंग और साइक्लिंग में चमके खिलाड़ी

    भारत को जूडो में भी ऐतिहासिक सफलता मिली। कई भारतीय खिलाड़ियों ने स्वर्ण और रजत पदक जीतकर इस खेल में भारत की नई पहचान बनाई। वेटलिफ्टिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार दमदार प्रदर्शन जारी रखा, जबकि साइक्लिंग में भी खिलाड़ियों ने फाइनल तक पहुंचकर बेहतरीन खेल दिखाया। इन खेलों में मिले पदकों ने भारत की कुल पदक संख्या को मजबूत आधार दिया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कई भारतीय खिलाड़ियों ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कुछ खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड बनाए तो कई ने पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने का गौरव हासिल किया। भारतीय दल में शामिल युवा खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन कर भविष्य के लिए मजबूत उम्मीदें जगाई हैं।

    अहमदाबाद 2030 की मेजबानी पर टिकी नजर

    ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के समापन के साथ अब भारत की नजर अहमदाबाद 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स पर है। समापन समारोह में भारत ने आधिकारिक तौर पर अगली मेजबानी की जिम्मेदारी स्वीकार की। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा और ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स का ध्वज और सेरेमोनियल बैटन ग्रहण किया। अब भारत 2030 में होने वाले शताब्दी संस्करण की मेजबानी करेगा, जिसे देश के खेल इतिहास का एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। हालांकि भारत का कुल पदक आंकड़ा पिछले कुछ संस्करणों की तुलना में कम रहा, लेकिन इसकी सबसे बड़ी वजह इस बार खेलों की सीमित संख्या रही।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIMD Weather Alert: आज दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल समेत कई राज्यों में बारिश के आसार, जानें देशभर का मौसम अपडेट | National
    Next Article ‘हाईकोर्ट जाएंगे’, महिला पहलवानों के यौन शोषण में बृजभूषण बरी, बजरंग पुनिया की पहली प्रतिक्रिया, कहां हैं विनेश फोगाट?
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Asian Games 2026: एलावेनिल वालारिवन ने जीता सिल्वर, शूटिंग में भारत की झोली में आया एक और पदक | Sports

      September 20, 2026

      रोहित शर्मा को ड्रॉप करना चाहते थे अजीत अगरकर? BCCI के समर्थन करने से थे गुस्सा: रिपोर्ट | Sports

      September 19, 2026

      अजीत अगरकर ने लिया मुख्य चयनकर्ता पद छोड़ने का फैसला, बीसीसीआई को दी जानकारी- रिपोर्ट | Sports

      September 18, 2026

      दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर को मिली जमानत, महीने बाद जेल से बाहर आने की उम्मीद | Sports

      September 18, 2026

      अफगानिस्तान टी20 सीरीज खत्म! अगला मैच किसके साथ खेलेगी भारतीय टीम, कब होगा मुकाबला | Sports

      September 18, 2026

      हम जल्दी फैसला लेंगे…अजीत अगरकर के सिर्फ 15 दिन, BCCI सचिव ने दिया बयान, जानिए क्या कहा | Sports

      September 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      MDR का असर दिखना शुरू, एमपी में पेट्रोल पंप नहीं लेंगे UPI से पेमेंट, लोगों की बढ़ेंगी दिक्कतें

      By परवेश चौहानSeptember 20, 2026

      MP News: मध्य प्रदेश के पेट्रोल पंप 16 अक्तूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के…

      Asian Games 2026: एलावेनिल वालारिवन ने जीता सिल्वर, शूटिंग में भारत की झोली में आया एक और पदक | Sports

      September 20, 2026

      चंडीगढ़ में शराब के ठेके के पास धमाका, दो बदमाशों ने बम जैसी चीज फेंकी, ग्राहकों में मची भगदड़

      September 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.