Close Menu
    What's Hot

    विधायक कुलदीप धालीवाल बोले- भाजपा पंजाबी कलाकारों को क्यों निशाना बना रही है 

    October 23, 2026

    IndiGo Flight Update: इंडिगो ने सऊदी अरब की उड़ानें फिर रद्द कीं, रियाद की फ्लाइट 31 अक्टूबर तक बंद | National

    October 23, 2026

    करवा चौथ पर अंबाला के कपड़ा मार्केट में प्लाजो, शरारा सेट, राजस्थानी सूट की बढ़ी डिमांड, 150 से 25000 तक हैं उपलब्ध

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IndiGo Flight Update: इंडिगो ने सऊदी अरब की उड़ानें फिर रद्द कीं, रियाद की फ्लाइट 31 अक्टूबर तक बंद | National

      October 23, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-NCR से पंजाब-हरियाणा तक बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार | National

      October 23, 2026

      IMD Weather Update: कहीं गर्मी तो कहीं ठंड का असर, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब से लेकर हिमाचल तक बदलेगा मौसम | National

      October 22, 2026

      France Unrest: फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों को दी सलाह | World

      October 22, 2026

      अमित शाह की हुंकार, कहा- बहानेबाजी की राजनीति से पंजाब में नहीं बचेगी ‘आप’ सरकार, बनेगी NDA की सरकार

      October 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, October 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»क्या 16 साल बाद भारत लौटेंगे ललित मोदी! FEMA मामले में बड़ी राहत मिलने के बाद किया ऐलान | Sports
    खेल

    क्या 16 साल बाद भारत लौटेंगे ललित मोदी! FEMA मामले में बड़ी राहत मिलने के बाद किया ऐलान | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    lalit modi
    2009 आईपीएल साउथ अफ्रीका मामले में अपीलीय न्यायाधिकरण (Appellate Tribunal) से राहत मिलने के बाद उन्होंने अपनी बात रखी.

    नई दिल्ली. दुनिया की सबसे पॉपुलर टी20 टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को बीसीसीआई के लिए शुरू कराने में अहम जिम्मेदारी निभाने वाले पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने 16 साल बाद भारत लौटने की इच्छा जताई है. विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (Foreign Exchange Management Act, FEMA) से उनको बड़ी राहत मिली. 2009 आईपीएल साउथ अफ्रीका मामले में अपीलीय न्यायाधिकरण (Appellate Tribunal) से राहत मिलने के बाद उन्होंने अपनी बात रखी. ललित ने कहा कि अब उनके खिलाफ चला 16 साल पुराना कानूनी संघर्ष समाप्त हो गया है. वह इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में भारत लौट सकते हैं.

    ललित मोदी ने फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें हमेशा से विश्वास था कि सच्चाई सामने आएगी. उन्होंने कहा, “मैं इस फैसले से बेहद खुश हूं. पिछले 16 सालों से मैं लड़ाई लड़ रहा था और जो बातें मैं लगातार कहता रहा, वही अब सच साबित हुई हैं. ट्रिब्यूनल ने मेरे पक्ष में फैसला दिया है. मेरा मकसद हमेशा आईपीएल का भला करना था. अब यह अध्याय खत्म हो गया है और मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहता हूं.”

    ललित मोदी ने बताया कि उनकी बेटी अक्टूबर में बेटे को जन्म देने वाली है. इसके बाद वह भारत लौटने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने कहा, “मेरी बेटी अक्टूबर में मेरे पोते को जन्म देने वाली है. उम्मीद है सब कुछ ठीक रहेगा. इसके बाद मैं इस साल के आखिर या अगले साल की शुरुआत में भारत वापस आऊंगा.”

    स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स (फॉरफीचर ऑफ प्रॉपर्टी) एक्ट (SAFEMA) के तहत गठित अपीलीय न्यायाधिकरण ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा लगाए गए अधिकांश आरोपों और जुर्मानों को रद्द कर दिया है. 16 जुलाई को दिए गए अपने फैसले में ट्रिब्यूनल ने कहा कि ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं है, जिससे यह साबित हो कि 2009 आईपीएल के दौरान कथित FEMA उल्लंघनों के लिए ललित मोदी जिम्मेदार थे.

    साल 2009 में लोकसभा चुनावों के कारण आईपीएल का आयोजन भारत की बजाय दक्षिण अफ्रीका में कराया गया था. इस दौरान टूर्नामेंट के आयोजन के लिए विदेश में भेजी गई रकम को लेकर ED ने जांच शुरू की थी. एजेंसी का आरोप था कि इन विदेशी लेनदेन के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की पूर्व अनुमति आवश्यक थी और FEMA नियमों का उल्लंघन किया गया था. हालांकि ट्रिब्यूनल ने अपने फैसले में कहा कि दक्षिण अफ्रीका में आईपीएल आयोजन से जुड़े अधिकांश भुगतान करंट अकाउंट ट्रांजैक्शन थे, न कि कैपिटल अकाउंट ट्रांजैक्शन. इसी आधार पर ED के मामले की मुख्य दलील को खारिज कर दिया गया.

    ललित मोदी 2010 से भारत से बाहर रह रहे हैं. उनके खिलाफ ED, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और आयकर विभाग ने विभिन्न मामलों में जांच शुरू की थी. अब FEMA मामले में मिली राहत के बाद उन्होंने भारत लौटने की इच्छा जाहिर की है. यदि ललित मोदी अपनी योजना के मुताबिक भारत लौटते हैं, तो करीब 16 साल बाद उनकी देश वापसी होगी, जिसे भारतीय क्रिकेट जगत की बड़ी घटनाओं में से एक माना जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रंप का जेनरिक दवाओं पर 200% तक टैरिफ का ऐलान, कब से होगा लागू, भारतीय दवा उद्योग पर पडे़गी मार?
    Next Article मारुति की कार लेनी है, तो जल्द खरीद लें, क्योंकि बढ़ने जा रहीं कीमतें
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      IND vs NZ: भारत को बड़ा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच से बाहर हुआ तूफानी बल्लेबाज, किसकी होगी एंट्री? | Cricket

      October 23, 2026

      Abhishek Sharma World Record: रोहित, विराट, सहवाग सबको छोड़ा पीछे, अभिषेक शर्मा ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20I में पहली गेंद किया कमाल | Sports

      October 22, 2026

      1 महीने नहीं टिका शुभमन गिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तान में अंग्रेज ने मचाया कोहराम, तूफानी डबल सेंचुरी से हंगामा | Sports

      October 22, 2026

      सिर्फ 22 दिन में टूटा भारत का रिकॉर्ड, श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ पहाड़ जैसा लक्ष्य किया हासिल | Sports

      October 22, 2026

      Ind vs NZ: न्यूजीलैंड में टीम इंडिया की तूफानी शुरुआत, 3 बैटर ने बिगाड़ा मेजबान का खेल, पहाड़ जैसा लक्ष्य किया हासिल | Sports

      October 22, 2026

      न्यूजीलैंड में भारतीय बल्लेबाजों की तबाही, टी20 में रचा इतिहास, सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर बनाया रिकॉर्ड | Sports

      October 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      विधायक कुलदीप धालीवाल बोले- भाजपा पंजाबी कलाकारों को क्यों निशाना बना रही है 

      By श्वेता चौहानOctober 23, 2026

      पंजाबियों के प्रति भाजपा की नफ़रत जारी! दलेर मेहंदी का अपमान, दिलजीत दोसांझ का शो…

      IndiGo Flight Update: इंडिगो ने सऊदी अरब की उड़ानें फिर रद्द कीं, रियाद की फ्लाइट 31 अक्टूबर तक बंद | National

      October 23, 2026

      करवा चौथ पर अंबाला के कपड़ा मार्केट में प्लाजो, शरारा सेट, राजस्थानी सूट की बढ़ी डिमांड, 150 से 25000 तक हैं उपलब्ध

      October 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.