Close Menu
    What's Hot

    Tripura News: भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर भीड़ का हमला, हथियार छीनने की कोशिश, 8 गिरफ्तार | National

    November 3, 2026

    चंडीगढ़ में बोले गृह मंत्री अमित शाह- चंडीगढ़ पुलिस देश के पुलिस बलों के लिए प्रेरणा का स्रोत

    November 3, 2026

    Delhi Police News: वकील-पुलिस विवाद में ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड ! मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन | Delhi

    November 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Tripura News: भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर भीड़ का हमला, हथियार छीनने की कोशिश, 8 गिरफ्तार | National

      November 3, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में मौसम सामान्य, दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान का खतरा | National

      November 3, 2026

      Sharad Pawar News: खांसी और सीने में दर्द के बाद शरद पवार अस्पताल में भर्ती, सुप्रिया सुले ने दिया अपडेट | National

      November 3, 2026

      Flights Ticket: फेस्टिव सीजन में महंगे हो सकते हैं IndiGo के फ्लाइट टिकट, जानिए क्या है पूरा मामला | National

      November 2, 2026

      Imran Khan News: आमिर खान के भांजे इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 7 दिसंबर तक नहीं छोड़ना होगा देश | National

      November 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, November 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»20 मिनट में पहुंच जाएंगे फरीदाबाद से गुरुग्राम…नमो भारत बदलेगी तस्वीर, 62 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर
    हरियाणा

    20 मिनट में पहुंच जाएंगे फरीदाबाद से गुरुग्राम…नमो भारत बदलेगी तस्वीर, 62 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद में लोगों के लिए आने वाले समय में सफर काफी आसान हो सकता है. नमो भारत (आरआरटीएस) परियोजना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के फरीदाबाद कार्यालय में इस परियोजना को लेकर करीब चार घंटे तक अहम बैठक हुई. बैठक में उन सभी सेक्टरों के नक्शे और जमीन से जुड़े रिकॉर्ड देखे गए, जहां से प्रस्तावित आरआरटीएस कॉरिडोर गुजरना है. अधिकारियों का कहना है कि अभी तक सरकारी जमीन या योजना से जुड़ी कोई बड़ी रुकावट सामने नहीं आई है. अगर आगे कोई दिक्कत आती भी है तो उसे समय रहते दूर करने की तैयारी की जाएगी, ताकि परियोजना तय समय पर आगे बढ़ सके.

    इस परियोजना के पूरा होने के बाद फरीदाबाद, गुरुग्राम और नोएडा के बीच आने-जाने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. रोजाना नौकरी, कारोबार और दूसरे कामों के लिए सफर करने वाले लोगों का काफी समय बचेगा. सबसे बड़ी बात यह है कि फरीदाबाद से गुरुग्राम की दूरी करीब 20 मिनट में पूरी की जा सकेगी, जिससे सड़क पर लगने वाले लंबे जाम से भी राहत मिलने की उम्मीद है.

    सभी औपचारिक तैयारियां पूरी

    एचएसवीपी फरीदाबाद के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर संदीप दहिया ने बताया कि प्रस्तावित आरआरटीएस कॉरिडोर करीब 62 किलोमीटर लंबा होग. इस पूरे रूट पर 18 स्टेशन बनाए जाएंगे. यह कॉरिडोर गुरुग्राम से शुरू होकर फरीदाबाद होते हुए नोएडा तक जाएगा. फिलहाल विभाग की ओर से जरूरी तैयारियां की जा रही हैं. जमीन और नक्शों का मिलान किया जा रहा है ताकि आगे निर्माण कार्य शुरू होने में किसी तरह की परेशानी न आए. अधिकारियों का कहना है कि परियोजना को जल्द शुरू करने की दिशा में काम चल रहा है. जैसे ही सभी औपचारिक तैयारियां पूरी होंगी, निर्माण कार्य शुरू किया जा सकता है. आरआरटीएस शुरू होने के बाद फरीदाबाद के लोगों को दिल्ली-एनसीआर के दूसरे शहरों तक तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी.

    सड़क पर वाहनों का दबाव कम

    अगर यह परियोजना तय समय पर पूरी हो जाती है तो इसका सबसे ज्यादा फायदा रोजाना अप-डाउन करने वाले कर्मचारियों, छात्रों और व्यापारियों को मिलेगा. अभी गुरुग्राम और नोएडा जाने में ट्रैफिक की वजह से काफी समय लगता है, लेकिन नमो भारत ट्रेन शुरू होने के बाद सफर तेज होने के साथ-साथ सड़क पर वाहनों का दबाव भी कम हो सकता है. फिलहाल लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि निर्माण कार्य कब शुरू होता है. क्योंकि यह परियोजना सिर्फ फरीदाबाद ही नहीं बल्कि पूरे एनसीआर की कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली अहम योजना मानी जा रही है. इसके पूरा होने के बाद लाखों यात्रियों को हर दिन तेज और सुविधाजनक सफर का फायदा मिलने की उम्मीद है.

    News18 न्यूजलेटर

    अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

    खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब में पीएसपीसीएल यूनियनों और आम आदमी क्लीनिकों के कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली
    Next Article हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक बिल पास, छात्रों को मिलेगी राहत
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    चंडीगढ़ में बोले गृह मंत्री अमित शाह- चंडीगढ़ पुलिस देश के पुलिस बलों के लिए प्रेरणा का स्रोत

    November 3, 2026

    हरियाणा में 24 फसलों पर MSP का दावा, श्रुति चौधरी बोलीं- किसानों का हित सरकार की प्राथमिकता

    November 3, 2026

    Gurugram Trump Towers news | M3M builders

    November 3, 2026

    हरियाणा में खनन माफिया की SDM को कुचलने की कोशिश, डंपर का पीछा करते हुए क्रेटा कार ने रोका रास्ता, केस दर्ज

    November 2, 2026

    ₹3407800000 की मंजूरी, 6-लेन के कॉरिडोर को मिली मंजूरी, गुरुग्राम के सोहना चौक पर फर्राटा भरेंगी गाड़ियां

    November 2, 2026

    mushroom | mushroom farming tips | mushroom cultivation | ठंड के मौसम में किसानों के लिए कमाई का मौका, एक कमरे से शुरू करें इस चीज की खेती

    November 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Tripura News: भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर भीड़ का हमला, हथियार छीनने की कोशिश, 8 गिरफ्तार | National

    By अंकित कुमारNovember 3, 2026

    बीएसएफ जवानों पर त्रिपुरा में भीड़ ने हमला कर दिया। Attack on BSF in Tripura:…

    चंडीगढ़ में बोले गृह मंत्री अमित शाह- चंडीगढ़ पुलिस देश के पुलिस बलों के लिए प्रेरणा का स्रोत

    November 3, 2026

    Delhi Police News: वकील-पुलिस विवाद में ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड ! मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन | Delhi

    November 3, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.