
बैठक में यूरोप और पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर हो सकते हैं अहम फैसले
Trump Zelensky Netanyahu Meeting, (द भारत ख़बर), वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को व्हाइट हाउस में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में बताया गया कि इस बैठक का मुख्य फोकस ईरान से जुड़े हालात, लेबनान के साथ चल रही बातचीत और अब्राहम समझौते को आगे बढ़ाने पर रहेगा। इसके अलावा ट्रंप की यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ भी बैठक करेंगे।
व्हाइट हाउस के अधिकारियों के मुताबिक, इस बातचीत का केंद्र रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशें होंगी। ट्रंप का मानना है कि अब इस युद्ध को समाप्त करने का समय आ गया है। द टाइम्स आॅफ इजराइल के मुताबिक, इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों नेता इस बात पर चर्चा करेंगे कि युद्ध को कैसे खत्म किया जाए और क्षेत्र में स्थायी शांति कैसे लाई जाए।
बैठक पर पूरी दुनिया की नजर
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस में बैठकों के बाद ट्रंप, जेलेंस्की और नेतन्याहू अमेरिका के दिवंगत सीनेटर लिंडसे ग्राहम के अंतिम संस्कार में भी शामिल हो सकते हैं। ऐसे समय में जब यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया का तनाव दुनिया की सबसे बड़ी चुनौतियों में शामिल है, इन बैठकों पर पूरी दुनिया की नजर रहेगी। अमेरिका की आगे की रणनीति और दोनों मोर्चों पर उसकी भूमिका को लेकर भी इन मुलाकातों को काफी अहम माना जा रहा है।
व्हाइट हाउस पहुंचे जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बातचीत के लिए व्हाइट हाउस पहुंच गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जेलेंस्की ने व्हाइट हाउस में साइड डोर से एंट्री की।
अमेरिका-ईरान बातचीत की खबरों से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की खबरों के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार की शुरूआती ट्रेडिंग में ब्रेंट क्रूड 1.66% यानी 1.47 डॉलर गिरकर 86.89 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। यह पिछले 8 दिनों का सबसे निचला स्तर है। वहीं, अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 1.76% यानी 1.45 डॉलर टूटकर 81.16 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा।
ये भी पढ़ें: कमाऊ पत्नी नहीं दे सकती दोहरी वित्तीय मार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने अंतरिम मेंटेनेंस घटाकर आधा किया
