Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से दी मात

    May 1, 2026

    4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस

    May 1, 2026

    तुम्बाड 2 में कौन करेगा लीड रोल? री-रिलीज के बाद बढ़ा क्रेज

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      जम्मू के बनतालाब में पुल गिरने से 5 से 7 मजदूर दबे, 1 की मौत, बचाव कार्य जारी

      May 1, 2026

      सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दी

      May 1, 2026

      ममता बोली- धांधली हुई तो जान की बाजी लगा देंगे, बंगाल पुलिस पर चुनाव आयोग के दवाब में काम करने का आरोप

      May 1, 2026

      जबलपुर क्रूज हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हुई

      May 1, 2026

      भारी बारिश के चलते बेंगलुरु में अस्पताल की दीवार गिरने से 7 की मौत

      May 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, May 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»दिल्ली में लैंडफिल साइट में आग की घटनाओं को रोकने के लिए मुंबई के गैस सकिंग मॉडल से होगा काम
    Breaking News

    दिल्ली में लैंडफिल साइट में आग की घटनाओं को रोकने के लिए मुंबई के गैस सकिंग मॉडल से होगा काम

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाApril 21, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    दिल्ली : लैंडफिल साइट्स को लेकर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में आज दिल्ली सचिवालय में  डीपीसीसी, एमसीडी, आईआईटी दिल्ली, पर्यावरण विभाग, टेरी, सीएसई, आईजीएल , गेल और अन्य सभी सम्बंधित विभागों के एक्सपर्ट के साथ उच्चस्तरीय बैठक की गई . इस बैठक में लैंडफिल साइट्स में बढ़ रही आग लगने की घटनाओं को लेकर सभी पहलुओं पर चर्चा की गई .

    बैठक के बारे में जानकारी देते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि इस बैठक में आईसीएआर- आईएआरआई  के भूपिंदर सिंह और शिव प्रसाद , आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर मनोज दत्ता , सीएसई से अतिन बिस्वास और डॉ. ऋचा सिंह , आईजीएल से नरेंद्र पांडेय , गौरव शर्मा और सुशांत चौधरी , टेरी से सुनील पांडेय , गेल से आशु सिंघल और संजीव कुमार जैसे कई विशेषज्ञ शामिल हुए . सभी विभागों के विशेषज्ञों के साथ विचार- विमर्श के बाद मुंबई के डंपिंग स्थल पर लगे गैस सकिंग सिस्टम को अपनाने का फैसला लिया गया है . इसी के साथ डीपीसीसी और एमसीडी की संयुक्त टीमों को भी मुंबई जाने के निर्देश जारी किए गए है . और साथ ही लैंडफिल साइट्स में बढ़ रही आग की घटनाओं को रोकने लिए डीपीसीसी और एमसीडी की टीमों को सतत निरीक्षण के आदेश भी दे दिए गए है .

     -मुंबई के डंपिंग स्थल में लगे गैस सकिंग सिस्टम को अपनाने के निर्देश 

    पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने लैंडफिल साइट्स पर लगने वाली आग की घटनाओं पर अपनी गंभीरता जताते हुए बताया कि दिल्ली में इस समस्या से स्थाई रूप से नियंत्रण पाने के लिए मुंबई के डंपिंग स्थल पर लगे हुए गैस सकिंग सिस्टम को अपनाने के लिए डीपीसीसी और एमसीडी को निर्देश दिए गए है . इस गैस सकिंग सिस्टम से कूड़े से लगातार निकलने वाली मीथेन गैस पर नियंत्रण पाया जा सकेगा . उन्होंने कहा कि लैंडफिल साइट्स में आग लगने का सबसे बड़ा कारण उसमे से लगातार निकलने वाली मीथेन गैस है, जो ना केवल आग कि घटनाओं को बढ़ावा देती है बल्कि वायुमंडल के लिए भी हानिकारक है . 


    सभी विभागों के विशेषज्ञों के साथ हुई बैठक में कई तत्कालीन सुझावों पर भी विचार किया गया ताकि जल्द से जल्द उनपर कार्रवाई कर आग की घटनाओं को रोका जा सके . बैठक के दौरान विशेषज्ञों के साथ हुई चर्चा में गैस के अनियंत्रित उत्सर्जन की रोकथाम के लिए गैस के कुँए लगाने , कूड़े को लगभग 10 सेंटीमीटर तक मिट्टी से ढ़कने , 6 तरीकों से कचरा पृथक्करण (सेग्रीगेशन) करना जैसे सुझावों के बारे में भी विचार किया गया . गैस सकिंग सिस्टम की जानकारी लेने के लिए डीपीसीसी और एमसीडी की संयुक्त टीमों को मुंबई जल्द से जल्द भेजने के आदेश जारी कर दिए गए है .

     -एंटी ओपन बर्निंग अभियान के तहत 10 विभागों की 500 टीमें तैनात 

    पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एंटी ओपन बर्निंग अभियान पर भी प्रकाश डालते हुए बताया कि इस अभियान के तहत पूरी दिल्ली में 10 विभागों की 500 टीमें तैनात की गई है . जो ओपन बर्निंग से सम्बंधित सभी उचित कार्रवाई के साथ-साथ चौबीसो घंटे निरीक्षण करने का काम भी कर रही है .

     -डीपीसीसी और एमसीडी की टीमों को लैंडफिल साइट्स के सतत निरीक्षण के निर्देश 

    पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि लैंडफिल साइट्स में आग लगने कि घटनाओं कि रोकथाम के लिए एमसीडी और डीपीसीसी कि टीमों को 24 घंटे निगरानी रखने के लिए निर्देश भी जारी कर दिए गए है . यह टीमें ना केवल लैंडफिल साइट्स का सतत निरीक्षण करेंगी बल्कि आग की घटनाओं को रोकने का भी काम करेंगी . दिल्ली सरकार सभी तरह का प्रयास कर रही है जिससे दिल्ली को ना केवल प्रदूषण मुक्त बल्कि स्वच्छ भी बनाया जा सके .


    द भारत खबर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली के मंत्री इमरान हुसैन ने छात्रों को विश्व स्तरीय शैक्षणिक सुविधाएं देने के प्रयासों में और तेजी लाने के निर्देश दिए
    Next Article दिल्ली के डिप्टी सीएम ने मार्केट यूनियन से बाजारों के पुनर्विकास और दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल के लिए मांगे फीडबैक
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    जम्मू के बनतालाब में पुल गिरने से 5 से 7 मजदूर दबे, 1 की मौत, बचाव कार्य जारी

    May 1, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दी

    May 1, 2026

    ममता बोली- धांधली हुई तो जान की बाजी लगा देंगे, बंगाल पुलिस पर चुनाव आयोग के दवाब में काम करने का आरोप

    May 1, 2026

    जबलपुर क्रूज हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हुई

    May 1, 2026

    भारी बारिश के चलते बेंगलुरु में अस्पताल की दीवार गिरने से 7 की मौत

    May 1, 2026

    कैलाश मानसरोवर यात्रा का शेड्यूल जारी

    May 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से दी मात

    By परवेश चौहानMay 1, 2026

    IPL 2026 DC Vs RR(द भारत ख़बर नेटवर्क) : आज जयपुर में खेले इंडियन प्रीमियर लीग…

    4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस

    May 1, 2026

    तुम्बाड 2 में कौन करेगा लीड रोल? री-रिलीज के बाद बढ़ा क्रेज

    May 1, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.