Close Menu
    What's Hot

    CM भगवंत मान ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित, संगरूर के 85 गांवों को होगा लाभ

    May 1, 2026

    रणबीर कपूर की हीरोइन का टूटा रिश्ता! 5 साल बाद तलाक तय

    May 1, 2026

    अमेरिका के लिए मुसीबत बन रहा ईरान युद्ध

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      जबलपुर क्रूज हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हुई

      May 1, 2026

      भारी बारिश के चलते बेंगलुरु में अस्पताल की दीवार गिरने से 7 की मौत

      May 1, 2026

      कैलाश मानसरोवर यात्रा का शेड्यूल जारी

      May 1, 2026

      डीआरडीओ और नेवी का परीक्षण सफल, हेलिकॉप्टर से पहली बार एक साथ 2 मिसाइल लांच

      April 30, 2026

      Mamata Banerjee: बंगाल में मां, माटी और मानुष की सरकार बनेगी: ममता बनर्जी

      April 30, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, May 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»दिल्ली सरकार में राशन की दुकानों पर खाद्यान्न के व्यवस्थित वितरण के लिए सिविल डिफेन्स वालंटियर्स की तैनाती के निर्देश दिए गए
    Breaking News

    दिल्ली सरकार में राशन की दुकानों पर खाद्यान्न के व्यवस्थित वितरण के लिए सिविल डिफेन्स वालंटियर्स की तैनाती के निर्देश दिए गए

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाApril 26, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


     

    दिल्ली : खाद्य एवं  नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने आज राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए), प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत लाभार्थियों को मुफ्त राशन के वितरण की समीक्षा के लिए आयुक्त (खाद्य आपूर्ति), दिल्ली राज्य नागरिक आपूर्ति निगम (डीएससीएससी) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की .

    उन्होंने ने (डीएससीएससी) के अधिकारियों को राशन लाभार्थियों को समय पर राशन वितरण सुनिश्चित करने के लिए एफसीआई के गोदामों से संबंधित उचित मूल्य की दुकानों (एफपीएस) तक खाद्यान्न आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.  खाद्य एवं  नागरिक आपूर्ति मंत्री ने आयुक्त (खाद्य–आपूर्ति) को व्यक्तिगत रूप से राशन आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और राशन की आपूर्ति एवं वितरण के संबंध में दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा .

    इमरान हुसैन ने डीएससीएससी अधिकारियों को एफसीआई गोदामों से खाद्यान्न लिफ्टिंग का कार्य निर्धारित समय में पूरा करने का निर्देश दिया ताकि एनएफएसए और पीएमजीकेएवाई योजनाओं के लिए राशन स्टॉक निर्धारित समय के भीतर उठाया जा सके और राशन वितरण एक साथ सुनिश्चित किया जा सके.

    खाद्य एवं  नागरिक आपूर्ति मंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि ओपनिंग ऑफ सेल नियमित और सुचारु रूप से होना चाहिए.उन्होंने कहा कि उचित मूल्य की दुकानों पर खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया के दौरान सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन सुनिश्चित हो  . इसके लिए, इमरान हुसैन ने राशन की दुकानों पर खाद्यान्न वितरण के समय सिविल डिफेन्स वालंटियर्स की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा .

    राशन की दुकानों पर प्रभावी प्रबंधन  और लाभार्थियों को मुफ्त राशन के व्यवस्थित वितरण और सामाजिक दूरी के मानदंडों को सुनिश्चित करने के लिए कोविड -19 महामारी की अवधि के दौरान दिल्ली सरकार द्वारा सिविल डिफेन्स वालंटियर्स को तैनात किया गया था. सिविल डिफेन्स वालंटियर्स राशन की दुकानों पर भीड़ के प्रबंधन में भी सहायता करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि लाभार्थी उचित दर दुकान पर आने पर कोविड के उचित व्यवहार का पालन करें. सिविल डिफेन्स वालंटियर्स बुजुर्गों और निःशक्तजन लाभार्थियों को उनके कोटे का राशन प्राप्त करने में भी सहायता करते हैं.

    खाद्य एवं  नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने संबंधित क्षेत्रों के एफएसआई/एफएसओ को निर्देश दिया कि वे नियमित आधार पर विभिन्न उचित दर दुकानों में खाद्यान्न की उपलब्धता चेक करें . उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि एफएसओ और एफएसआई अपने–अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करें और सुनिश्चित करें कि खाद्यान्न वितरण में किसी तरह का कदाचार न हो.

    खाद्य एवं  नागरिक आपूर्ति मंत्री ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार के दूरदर्शी नेतृत्व में शहर में कोई भी लाभार्थी मुफ्त राशन पाने से वंचित नहीं रहेगा. दिल्ली सरकार सभी लाभार्थियों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इमरान हुसैन ने कहा मार्च–अप्रैल 2020 में महामारी फैलने के बाद से दिल्ली के वंचितों– जरूरतमंदों  को मुफ्त राशन मिल रहा है और जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं, उनको भी निरंतर राशन उपलब्ध कराया जा रहा है .  इमरान हुसैन ने अधिकारियों को बिना किसी देरी के लाभार्थियों की शिकायतों का शीघ्र निवारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

    द भारत खबर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रदेश में लगने वाले बिजली कट का किया जाएगा स्थाई समाधान: मनोहर लाल
    Next Article सीएम केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने दिल्ली और पंजाब के बीच नॉलेज शेयरिंग एग्रीमेंट किया
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    जबलपुर क्रूज हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हुई

    May 1, 2026

    भारी बारिश के चलते बेंगलुरु में अस्पताल की दीवार गिरने से 7 की मौत

    May 1, 2026

    कैलाश मानसरोवर यात्रा का शेड्यूल जारी

    May 1, 2026

    डीआरडीओ और नेवी का परीक्षण सफल, हेलिकॉप्टर से पहली बार एक साथ 2 मिसाइल लांच

    April 30, 2026

    Mamata Banerjee: बंगाल में मां, माटी और मानुष की सरकार बनेगी: ममता बनर्जी

    April 30, 2026

    126 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची कच्चे तेल की कीमत, मुजतबा खामेनेई बोले- परमाणु और मिसाइल क्षमता से किसी भी हाल में पीछे नहीं हटेगा ईरान

    April 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    CM भगवंत मान ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित, संगरूर के 85 गांवों को होगा लाभ

    By श्वेता चौहानMay 1, 2026

    संगरूर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को संगरूर में एक अत्याधुनिक सामुदायिक…

    रणबीर कपूर की हीरोइन का टूटा रिश्ता! 5 साल बाद तलाक तय

    May 1, 2026

    अमेरिका के लिए मुसीबत बन रहा ईरान युद्ध

    May 1, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.