Close Menu
    What's Hot

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने वंदे मातरम की अनिवार्यता पर सवाल उठाया

    June 2, 2026

    जानें अब कहां हैं महाभारत की द्रौपदी?

    June 2, 2026

    25 हजार से कम में तहलका मचाएगा Realme का नया 5G फोन, फीचर्स जान हो जाएंगे हैरान

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने वंदे मातरम की अनिवार्यता पर सवाल उठाया

      June 2, 2026

      जेल भेजे गए पति समर्थ और सास गिरिबाला

      June 2, 2026

      इंडिया ब्लॉक को लेकर फिर एक्टिव हुई कांग्रेस, 8 जून को बुलाई बैठक

      June 2, 2026

      देश में मानसून की आहट

      June 2, 2026

      2-3 दिन में केरलम पहुंचेगा मानसून

      June 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, June 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»गेल इंडिया 600 करोड़ रुपए के निवेश के साथ पंजाब में 10 सी. बी. जी. प्लांट स्थापित करेगी
    Breaking News

    गेल इंडिया 600 करोड़ रुपए के निवेश के साथ पंजाब में 10 सी. बी. जी. प्लांट स्थापित करेगी

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाNovember 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link
    Gail India

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की वचनबद्धता अनुसार फसलों के अवशेष के सुयोग्य प्रयोग और पराली जलाने से रोकने की दिशा की तरफ कदम उठाते हुये पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) ने नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा के नेतृत्व अधीन गेल (इंडिया) लिमटिड के साथ समझौता सहीबद्ध किया, जिससे गेल की तरफ से राज्य में 10 कम्परैसड बायोगैस (सी. बी. जी.) प्रोजैक्ट और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा के अन्य प्रोजेक्टों की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। 

    इस समझौते पर पेडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी. ई. ओ.) डा. अमरपाल सिंह और गेल (इंडिया) के कार्यकारी डायरैक्टर (बिज़नस डिवैल्पमैंट और ई एंड पी) आर. के. सिंघल ने नवीन और नवीनकरणीय ऊर्जा स्रोत विभाग के सचिव डा. रवि भगत की मौजूदगी में हस्ताक्षर किये। 

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 10 सी. बी. जी. प्रोजैक्टों की स्थापना के लिए समझौता सहीबद्ध करने पर गेल ( इंडिया) लिमटिड और पेडा को बधाई दी। उन्होंने पेडा को गेल (इंडिया) को पूरा सहयोग देने के लिए भी कहा। 

    अमन अरोड़ा ने कहा कि यह समझौता राज्य को सालाना 5 लाख टन पराली का निपटारा करने और इससे साफ़- स्वच्छ ऊर्जा पैदा करने में मदद करेगा। पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है और यहाँ फसलों के अवशेष पर आधारित सी. बी. जी. प्लांटों की अथाह संभावनाएं हैं। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार की व्यापार अनुकूल नीतियाँ बहु-राष्ट्रीय कंपनियों को राज्य में निवेश के लिए उत्साहित कर रही हैं। 

    सचिव एन. आर. ई. एस. डा. रवि भगत ने बताया कि इन 10 प्रोजेक्टों की स्थापना से लगभग 1.25 लाख एकड़ क्षेत्रफल में पराली जलाने से बचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इन प्लांटों को पराली की सप्लाई के लिए गाँव स्तर पर उद्यमी भी पैदा होंगे, जिससे आगे 500 से अधिक व्यक्तियों के लिए रोज़गार भी पैदा होगा।

    सी. ई. ओ डॉ. अमरपाल सिंह ने बताया कि इन प्रोजेक्टों से पैदा होने वाले सी. बी. जी. से 250 से अधिक व्यक्तियों को प्रत्यक्ष तौर पर और 600 के करीब लोगों को अप्रत्यक्ष तौर पर रोज़गार मिलेगा। यह प्रोजैक्ट लगभग 1.25 लाख एकड़ क्षेत्रफल में पराली को जलाने से भी रोकने में मदद करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि पेडा द्वारा गेल (इंडिया) को प्रोजेक्टों के लिए ज़मीन और ज़रूरी मंजूरियां हासिल करने में सहयोग करेगा। 

    गेल इंडिया के कार्यकारी डायरैक्टर आर. के. सिंघल ने कहा कि वह नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के क्षेत्र में प्रोजैक्ट विकसित करेंगे। गेल (इंडिया) लिमटिड की तरफ से शुरुआती तौर पर लगभग 600 करोड़ रुपए के निवेश के साथ 10 कम्परैस्सड बायोगैस (सीबीजी) प्रोजैक्ट स्थापित करेगी जो सालाना 35000 टन बायोगैस (सी. बी. जी.) और लगभग 8700 टन जैविक खाद का उत्पादन करेगी। 

    यह प्रोजैक्ट इन प्लांटों को पराली की सप्लाई के लिए गाँव स्तर पर लगभग 100 उद्यमी पैदा करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा के और प्रोजैक्ट स्थापित करने की संभावना तलाशी जायेगी। 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, राज्य में दिव्यांगजनों को राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल में 100 प्रतिशत छूट
    Next Article Punjab News:बठिंडा में पराली जलाने को लेकर एक किसान ने की आत्महत्या, अधिकारियों के डर से लगाया फंदा
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने वंदे मातरम की अनिवार्यता पर सवाल उठाया

    June 2, 2026

    जेल भेजे गए पति समर्थ और सास गिरिबाला

    June 2, 2026

    इंडिया ब्लॉक को लेकर फिर एक्टिव हुई कांग्रेस, 8 जून को बुलाई बैठक

    June 2, 2026

    देश में मानसून की आहट

    June 2, 2026

    2-3 दिन में केरलम पहुंचेगा मानसून

    June 2, 2026

    पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में ममता ने 2 विधायकों को पार्टी से निकाला

    June 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने वंदे मातरम की अनिवार्यता पर सवाल उठाया

    By अंकित कुमारJune 2, 2026

    Shashi Tharoor: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने वंदे मातरम की अनिवार्यता पर सवाल उठाया कहा-…

    जानें अब कहां हैं महाभारत की द्रौपदी?

    June 2, 2026

    25 हजार से कम में तहलका मचाएगा Realme का नया 5G फोन, फीचर्स जान हो जाएंगे हैरान

    June 2, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.