Close Menu
    What's Hot

    लड़कियों के लिए सेफ नहीं गुरुग्राम! ‘बहुत चालाक हो…दूर खड़ी हो’, स्कॉर्पियो सवारों ने किया पीछा, युवतियां ने भागकर पीजी में ली शरण

    October 30, 2026

    Delhi News: दिल्ली में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन, तीन जगहों पर छापेमारी, 948 लीटर संदिग्ध घी जब्त | Delhi

    October 30, 2026

    IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | National

    October 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | National

      October 30, 2026

      Nagpur MLC Election Result: नागपुर एमएलसी चुनाव में BJP को झटका, कांग्रेस के अभिजीत वंजारी को मिली जीत | National

      October 29, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा तक बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें हिमाचल समेत देशभर का हाल | National

      October 29, 2026

      MLC Elections Result 2026: चार राज्यों में MLC सीटों पर मतगणना जारी, जानिए यूपी-बिहार में किसकी टक्कर | National

      October 28, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा और हिमाचल तक बदलेगा मौसम, कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट | National

      October 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, October 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»भारत ने Asia Cup 2022 में हारकर भी ढूंढ़ लिए 3 सवालों के जवाब, टी20 वर्ल्ड कप में आएंगे काम
    Breaking News

    भारत ने Asia Cup 2022 में हारकर भी ढूंढ़ लिए 3 सवालों के जवाब, टी20 वर्ल्ड कप में आएंगे काम

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 11, 2022No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

     नई दिल्ली. भारत का लगातार तीसरी बार एशिया कप जीतने का सपना अधूरा रह गया. टूर्नामेंट के ग्रुप-स्टेज में धमाकेदार आगाज करने वाली रोहित शर्मा की टीम इंडिया सुपर-4 में लड़खड़ा गई और पाकिस्तान-श्रीलंका से लगातार दो मैच हारकर फाइनल की रेस से बाहर हो गई थी. भारत के लिए अच्छी बात यह रही कि उसने टूर्नामेंट का अंत जीत से किया. विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़ अपने फॉर्म में लौटने का भी ऐलान कर दिया.

    डिफेडिंग चैम्पियन होने के नाते भारत को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था. लेकिन, टीम इंडिया फाइनल तक नहीं पहुंच पाई. इसकी कई वजहें रही. चाहें डेथ ओवर में गेंदबाजी या मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी. यह ऐसे पहलू रहे, जिस पर टी20 विश्व कप से पहले काम करने की जरूरत है. इसके लिए भारत के पास सिर्फ 6 टी20 मुकाबले हैं, जो उसे ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर में खेलने हैं. सेलेक्टर्स अगले हफ्ते इन दोनों सीरीज के अलावा टी20 विश्व कप के लिए स्क्वॉड चुनेंगे. इसके लिए वो एशिया कप में टीम के प्रदर्शन को भी ध्यान में रखेंगे.

    खासतौर पर जो कमियां उभरकर आई हैं, उन्हें दुरुस्त करने पर जोर रहेगा. एशिया कप में भारत को 3 बड़े सवालों के जवाब मिल गए हैं. इससे कम से कम टी20 विश्व कप की टीम फाइनल करने में जरूर मदद मिलेगी. आखिर क्या हैं वो सवाल, जिनके जवाब एशिया कप में भारत को मिले, जिसका फायदा भारत टी20 विश्व कप में उठा सकता है.

    हार्दिक पर तीसरे पेसर के रूप में दांव नहीं लगाया जा सकता
    हार्दिक पंड्या ने एशिया कप में धमाकेदार आगाज किया था. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ओपनिंग मैच में कमाल की गेंदबाजी की थी. उनकी गेंद में रफ्तार और धार दोनों नजर आई थी. उन्होंने अपनी शॉर्ट गेंदों से पाकिस्तानी बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया था. लेकिन, जब आवेश खान बीमार होने के कारण नहीं खेल पाए और भारत को तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में हार्दिक से उम्मीदें थी. तो वो इस भूमिका में खरे नहीं उतर पाए. वो पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में महंगे साबित हुए. इसी वजह से भारत 181 और 173 रन का बचाव नहीं कर पाया. हार्दिक ने 8 ओवर में 79 रन दिए और सिर्फ 1 विकेट हासिल किया. जब तब भारत दीपक चाहर को प्लेइंग-XI लाता, तब तक भारत का एशिया कप का सफऱ खत्म हो चुका था.

    इसकी पूरी संभावना है कि जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज और टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में रखेंगे. इसका मतलब हार्दिक फिर से छठे गेंदबाज के अपने पुराने रोल में नजर आएंगे, जिस भूमिका को उन्होंने हमेशा बेहतर तरीके से निभाया है.

    टॉप ऑर्डर लय में लौटा
    एशिया कप से पहले टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी को लेकर भारतीय टीम मैनेजमेंट जरूर परेशान था. रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे थे. केएल राहुल ने सर्जरी के बाद जिम्बाब्वे दौरे से कमबैक तो कर लिया था. लेकिन, उनके बल्ले से भी रन नहीं निकल रहे थे. एशिया कप के शुरुआती मुकाबलों में भी वो रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए. हालांकि, बाद में उन्होंने जरूर लय हासिल कर ली. रही सही कसर विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में शतक ठोककर पूरी कर दी. उन्होंने 83 पारियों के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक ठोका.

    रोहित ने भी श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 मैच में 72 रन की पारी खेलकर फॉर्म में लौटने के संकेत दे दिए. इस मैच में 13 रन पर 2 विकेट गंवाने के बावजूद रोहित और सूर्यकुमार यादव ने खेलने का अंदाज नहीं बदला और दोनों ही बल्लेबाजों ने आक्रामक क्रिकेट खेली. हालांकि, इसी टूर्नामेंट में कई बार अटैक की यह रणनीति भारत पर भारी पड़ी. लेकिन, भारत इस अंदाज में आगे भी खेलना जारी रखेगा.

    कौन हो सकता है जडेजा का रिप्लेसमेंट?
    रवींद्र जडेजा घुटने की चोट के कारण बीच एशिया कप से बाहर हो गए. उनके टी20 विश्व कप में खेलने की उम्मीद भी न के बराबर है. ऐसे में उनकी जगह कौन लेगा, यह सवाल बना हुआ है. एशिया कप में कुछ हद तक भारतीय टीम मैनेजमेंट इसका जवाब ढूंढने में सफल रहा. लेकिन, प्रयोगों ने इसे और उलझा दिया. बीते 1 साल में अक्षर पटेल को ही जडेजा का रिप्लेसमेंट माना जा रहा था. उन्हें मौके भी मिले. लेकिन, एशिया कप में जब अक्षर पर दांव खेलने की बारी है, तो भारतीय टीम अलग ही राह पर निकल पड़ी.

    उन्होंने दीपक हुडा को मौका दिया. उन्हें छठे गेंदबाज और मैच फिनिशर की भूमिका निभाने के हिसाब से प्लेइंग-XI में मौका मिला. लेकिन, दीपक ने 3 मैच में एक ओवर ही गेंदबाजी की. वो भी अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच में जब मैच भारत की मुठ्ठी में आ चुका था.

    क्रिकेट नहीं खेलते तो कहां होते, कौन है गॉडफादर? जानें भुवनेश्वर कुमार के जीवन से जुड़े अनछुए पहलू

    इसी वजह से कार्तिक को बाहर रखना पड़ा. कार्तिक को मैच फिनिशर के तौर पर ही टीम में चुना गया था. लेकिन, जब भारत को सुपर-4 में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ डेथ ओवर में मैच फिनिश करने वाले खिलाड़ी की जरूरत पड़ी तो कार्तिक का इस्तेमाल ही नहीं हो पाया.

    ‘ऋषभ पंत या दिनेश कार्तिक? T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में किसे जगह मिलनी चाहिए’ : जानें पुजारा की राय

    मैच फिनिशर के लिए कार्तिक का दावा मजबूत
    जडेजा की गैरहाजिरी में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने टॉप-6 में एक बाएं हाथ का बल्लेबाज रखने के लिए पंत को खिलाया. इसके लिए भी कार्तिक को ही बाहर बैठना पड़ा. पंत तीन मैच में 14,17 और नाबाद 20 रन की पारी खेल पाए. कार्तिक ने भी 3 मैच खेले. लेकिन, 2 में उन्हें बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला. अब भारतीय टीम को जडेजा के रिप्लेसमेंट और पंत-कार्तिक में किसे चुना जाए? उम्मीद की जा सकती है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को एशिया कप के बाद इन सवालों के जवाब भी काफी हद तक मिल गए होंगे. लेकिन, यह साफ तभी होगा, जब ऑस्ट्रेलिया सीरीज और टी20 विश्व कप के लिए भारतीय स्कॉड का ऐलान होगा.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमूसेवाला के मर्डर में शामिल छठे शूटर मुंडी को नेपाल बॉर्डर से किया गया अरेस्ट, 6 दिन की रिमांड
    Next Article न्यूरो और मनोवैज्ञानिक समस्याओं का जोखिम बढ़ा-नई रिसर्च मंकीपॉक्स से
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | National

    October 30, 2026

    Nagpur MLC Election Result: नागपुर एमएलसी चुनाव में BJP को झटका, कांग्रेस के अभिजीत वंजारी को मिली जीत | National

    October 29, 2026

    IMD Weather Update: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा तक बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें हिमाचल समेत देशभर का हाल | National

    October 29, 2026

    MLC Elections Result 2026: चार राज्यों में MLC सीटों पर मतगणना जारी, जानिए यूपी-बिहार में किसकी टक्कर | National

    October 28, 2026

    IMD Weather Update: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा और हिमाचल तक बदलेगा मौसम, कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट | National

    October 28, 2026

    MLC Election Results: यूपी में BJP का दबदबा, बिहार में सभी मौजूदा शिक्षक MLC चुनाव हारे, जानें सभी सीटों का हाल | National

    October 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    लड़कियों के लिए सेफ नहीं गुरुग्राम! ‘बहुत चालाक हो…दूर खड़ी हो’, स्कॉर्पियो सवारों ने किया पीछा, युवतियां ने भागकर पीजी में ली शरण

    By प्रमोद रिसालियाOctober 30, 2026

    गुरुग्राम. हरियाणा का गुरुग्राम लड़कियों के लिए सेफ नहीं हैं. लगातार ऐसे मामले आ रहे…

    Delhi News: दिल्ली में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन, तीन जगहों पर छापेमारी, 948 लीटर संदिग्ध घी जब्त | Delhi

    October 30, 2026

    IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | National

    October 30, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.