Close Menu
    What's Hot

    Punjab Weather: 7 ज़िलों में ज़बरदस्त आंधी-तूफ़ान और बारिश की चेतावनी

    June 21, 2026

    जसकरण हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को…

    June 21, 2026

    16 एफडीसी दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      16 एफडीसी दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

      June 21, 2026

      सीजेपी का प्रदर्शन खत्म कराने जंतर-मंतर पर पहुंची पुलिस

      June 20, 2026

      12 दिनों से तेलंगाना में अटका मानसून, 23 जून तक छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना

      June 20, 2026

      PM Modi: बंगाल में अब कानून का राज: पीएम मोदी

      June 20, 2026

      महाराष्ट्र के परभणी में हनुमान मंदिर में सभा मंडप की छत गिरी, 30 से 40 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका

      June 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, June 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»मूसेवाला के मर्डर में शामिल छठे शूटर मुंडी को नेपाल बॉर्डर से किया गया अरेस्ट, 6 दिन की रिमांड
    Breaking News

    मूसेवाला के मर्डर में शामिल छठे शूटर मुंडी को नेपाल बॉर्डर से किया गया अरेस्ट, 6 दिन की रिमांड

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

     चंडीगढ़. दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल छठे और आखिरी शूटर दीपक मुंडी को उसके दो साथियों सहित गिरफ्तार करने के बाद उन्हें आज अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. तीनों आरोपियों को खरड़ स्थित सीआईए के कार्यालय ले जाकर पूछताछ की जाएगी. तीनो आरोपियों को शनिवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भारत-नेपाल सीमा के पास गिरफ्तार किया गया था.

    मूसेवाला की 29 मई को मनसा के जवाहर के गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने छह शूटरों प्रियव्रत फौजी, कशिश, अंकित सिरसा, दीपक मुंडी, मनप्रीत सिंह और जगरूप सिंह रूपा की पहचान की थी. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जहां फौजी, कशिश और सिरसा को गिरफ्तार किया, वहीं पंजाब पुलिस ने अमृतसर में हुई मुठभेड़ में रूपा और मनप्रीत को मार गिराया था. मुंडी भिवानी का रहने वाला है.

    केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से पकड़ा गया मुंडी
    पुलिस द्वारा अदालत में पेश चालान के मुताबिक वह खुद मूसेवाला को मारना चाहता था. पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने एक ट्वीट में कहा कि मुंडी को पंजाब और दिल्ली पुलिस द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के साथ संयुक्त रूप से किए गए एक बड़े अभियान में गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले, पुलिस 19 जून को गुजरात में शूटर प्रियव्रत फौजी और कशिश के साथ उसे गिरफ्तार करने से चूक गई थी. क्योंकि मुंडी पुलिस ऑपरेशन से ठीक एक दिन पहले वहां से चला गया था. बाद में यह माना गया कि वह शूटर अंकित सिरसा और हथियार आपूर्तिकर्ता सचिन भिवानी के साथ छिपा था, लेकिन जब उन्हें गिरफ्तार किया गया तो वह उनके साथ नहीं था

    लॉरेंस गिरोह का एक मेंबर हथियारों सहित पकड़ा गया
    इस बीच मोहाली पुलिस ने आज बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया. जिसने शूटरों जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह को मोहाली के एक घर में शरण दी थी. दोराहा के संदिग्ध मनप्रीत सिंह उर्फ भीमा को खरड़ में 11 पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक कार के साथ गिरफ्तार किया गया है. मोहाली के एसएसपी विवेक एस सोनी ने कहा कि भीमा की गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता है, क्योंकि पुलिस काफी समय से उसका पीछा कर रही थी. सूत्रों ने कहा कि जसमीत सिंह नाम से पंजीकृत बीएमडब्ल्यू कार का इस्तेमाल ड्रग्स और हथियारों की आपूर्ति के लिए किया जाता था.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनैनीताल:’भूस्खलन’बन रही पलायन की वजह? नैनीताल के इस गांव में रोजगार नहीं;
    Next Article भारत ने Asia Cup 2022 में हारकर भी ढूंढ़ लिए 3 सवालों के जवाब, टी20 वर्ल्ड कप में आएंगे काम
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    16 एफडीसी दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

    June 21, 2026

    सीजेपी का प्रदर्शन खत्म कराने जंतर-मंतर पर पहुंची पुलिस

    June 20, 2026

    12 दिनों से तेलंगाना में अटका मानसून, 23 जून तक छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना

    June 20, 2026

    PM Modi: बंगाल में अब कानून का राज: पीएम मोदी

    June 20, 2026

    महाराष्ट्र के परभणी में हनुमान मंदिर में सभा मंडप की छत गिरी, 30 से 40 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका

    June 20, 2026

    स्मार्टवॉच और मोबाइल बैन, पगड़ी-हिजाब पर नहीं रोक

    June 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Punjab Weather: 7 ज़िलों में ज़बरदस्त आंधी-तूफ़ान और बारिश की चेतावनी

    By श्वेता चौहानJune 21, 2026

    Punjab Weather: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है. आज पंजाब के सात जिलों…

    जसकरण हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को…

    June 21, 2026

    16 एफडीसी दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

    June 21, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.