Close Menu
    What's Hot

    पश्चिम बंगाल के हुगली में टीएमसी सांसद की कार पर र्इंट-पत्थर और लाठियों से हमला

    April 27, 2026

    जंग में भागने वाले गद्दार, नैतिकता के आधार पर राज्यसभा सदस्य अपने पद से दें इस्तीफा : दीपक बाली

    April 27, 2026

    हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, NDPS एक्ट में सजा बना कारण

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पश्चिम बंगाल के हुगली में टीएमसी सांसद की कार पर र्इंट-पत्थर और लाठियों से हमला

      April 27, 2026

      ‘झूठ और गाली’ पर चलती है TMC! बंगाल रैली में पीएम मोदी का करारा हमला

      April 27, 2026

      AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का आंकड़ा 148

      April 27, 2026

      पश्चिम बंगाल में दूसरे दौर के मतदान की तैयारियां पूरी

      April 27, 2026

      पीएम आज सिक्किम को चार हजार करोड़ की देंगे सौगात

      April 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, April 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»4th National Ranking Table Tennis Championship 2025 : सांसद कार्तिकेय शर्मा बोले
    खेल

    4th National Ranking Table Tennis Championship 2025 : सांसद कार्तिकेय शर्मा बोले

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 16, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    4th National Ranking Table Tennis Championship 2025 : सांसद कार्तिकेय शर्मा बोले - यह चैंपियनशिप भारत की उभरती खेल शक्ति का जीवंत उत्सव 
    4th National Ranking Table Tennis Championship 2025 : सांसद कार्तिकेय शर्मा बोले – यह चैंपियनशिप भारत की उभरती खेल शक्ति का जीवंत उत्सव 

    MP Kartikeya Sharma, (द भारत ख़बर), पंचकूला : पंचकूला में चौथी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया, जिसके सांसद कार्तिकेय शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर सांसद कार्तिकेय शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और उन्हें इस खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि 4th नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप के इस भव्य आयोजन में उपस्थित होना मेरे लिए अत्यंत गर्व और आनंद का विषय है और यह गर्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि यह प्रतियोगिता हरियाणा की खेल-धरा, पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित हो रही है।

    टेबल टेनिस गति, सूझबूझ और चपलता का अनोखा संगम

    मैं हरियाणा टेबल टेनिस एसोसिएशन तथा टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया को इस उत्तम और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ। 9 से 16 नवंबर तक यहां केवल मुकाबले नहीं होंगे, बल्कि जज़्बे, महत्वाकांक्षा और अनुशासन की अनगिनत कहानियां आकार लेंगी। अंडर-11 के नन्हें प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से लेकर वरिष्ठ अनुभवी खिलाड़ियों तक यह चैंपियनशिप भारत की उभरती खेल शक्ति का जीवंत उत्सव है। टेबल टेनिस गति, सूझबूझ और चपलता का अनोखा संगम है। 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से आती गेंद को संभालना पल भर में निर्णय लेने की कला मांगता है।

    वर्षों की साधना, अनुशासन और धैर्य की कठोर परीक्षा

    यह खेल केवल कौशल नहीं, बल्कि वर्षों की साधना, अनुशासन और धैर्य की कठोर परीक्षा है। भारत की टेबल टेनिस यात्रा भी उतनी ही प्रेरक और तेज़ रफ्तार रही है। 2018 में मनिका बत्रा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला सिंगल्स में स्वर्ण जीत कर भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ा। उन्हें पद्मश्री और मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। लॉकडाउन के दौरान जब स्टेडियम बंद थे, तब घर में आईने के सामने फुटवर्क का अभ्यास उनकी लगन का श्रेष्ठ उदाहरण है। ऐसी अटूट निष्ठा ही अच्छे खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय चैंपियन बनाती है।

    जुनून और निरंतरता ही महानता का सबसे मजबूत आधार

    भारत के टेबल टेनिस के स्तंभ-अचूक धैर्य और दृढ़ता के प्रतीक-शरत कमल का योगदान अविस्मरणीय है। कॉमनवेल्थ खेलों में 13 पदक और 2022 में 40 वर्ष की आयु में तीन स्वर्ण व एक रजत- यह उपलब्धि अपने आप में मिसाल है। उन्हें उसी वर्ष मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मान मिला- जो उनके खेल-संकल्प का सच्चा सम्मान है। शरत की यात्रा हमें बताती है कि जुनून और निरंतरता ही महानता का सबसे मजबूत आधार है। और इसी भावना को ये पंक्तियाँ सार्थक करती हैं- “क्या हार में क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, संघर्ष पथ पर जो मिले, यह भी सहज स्वीकार है।”

    जीत भले आज न मिले पर अनुभव अवश्य मिलेगा

    यही जज़्बा आज यहां मौजूद हर खिलाड़ी अपने भीतर लेकर आया है। जीत भले आज न मिले पर अनुभव अवश्य मिलेगा। और अनुभव ही वह पूँजी है, जो भविष्य के चैंपियनों को और भी मज़बूत बनाती है। यह प्रतियोगिता भारतीय प्रतिभा की विविधता और व्यापकता का अद्भुत संगम है-देश के हर कोने से आए खिलाड़ियों का। करीब ₹10 लाख की पुरस्कार राशि यह संदेश देती है कि यह आयोजन प्रतिभा के साथ-साथ विश्वास में भी निवेश कर रहा है।

     यह आपका क्षण है, आपकी परीक्षा है, आपकी उड़ान है…

    साथ ही, उन मौन सहयोगियों- माता-पिता, प्रशिक्षकों और अधिकारियों का भी विशेष आभार, जिनकी मेहनत खिलाड़ियों के प्रदर्शन में झलकती है। यहाँ उपस्थित प्रत्येक खिलाड़ी के लिए यही संदेश- यह आपका क्षण है, आपकी परीक्षा है, आपकी उड़ान है। स्कोरबोर्ड केवल अंक दिखाता है-आपकी असली जीत आपका साहस, आपका अनुशासन और आपका समर्पण है। इस चैंपियनशिप को वह स्थान बनाएं जहाँ नए चैंपियन केवल पहचाने नहीं जाएँ, बल्कि यहीं जन्म लें। मेरी शुभकामनाएँ-आपका हर कदम, हर स्ट्रोक, राष्ट्र के गौरव को और ऊँचा उठाने वाला साबित हो; यही मेरी ईश्वर से कामना है।

    ये भी पढ़ें : ASI Sandeep Lather Case Update : मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिला ASI संदीप लाठर का परिवार, सीएम ने निष्पक्ष जाँच और पत्नी को शिक्षक की नौकरी देने का दिया आश्वासन

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसपना चौधरी का घूंघट डांस वीडियो वायरल, स्टेज पर मचा दिया धमाल
    Next Article चंडीगढ़ सचिवालय में AIIMS Rewari को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक, कनेक्टिविटी और आपात सेवाओं पर बड़े फैसले
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      IPL में कोहली की 66वीं फिफ्टी

      April 27, 2026

      गुजरात ने चेन्नई कों 8 विकेट से हराया

      April 27, 2026

      राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 160 रन का टारगेट दिया

      April 22, 2026

      अभिषेक शर्मा के शानदार शतक से हैदराबाद की आसान जीत

      April 22, 2026

      अभिषेक शर्मा का शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 243 का टारगेट दिया

      April 21, 2026

      चार हार के बाद मुंबई को मिली जीत

      April 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पश्चिम बंगाल के हुगली में टीएमसी सांसद की कार पर र्इंट-पत्थर और लाठियों से हमला

      By अंकित कुमारApril 27, 2026

      West Bengal Assembly Election: पश्चिम बंगाल के हुगली में टीएमसी सांसद की कार पर र्इंट-पत्थर…

      जंग में भागने वाले गद्दार, नैतिकता के आधार पर राज्यसभा सदस्य अपने पद से दें इस्तीफा : दीपक बाली

      April 27, 2026

      हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, NDPS एक्ट में सजा बना कारण

      April 27, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.