नई दिल्ली. यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. दिल्ली से महोबा जा रही डबल डेकर स्लीपर बस अचानक ही आग की चपेट में आ गई. यह हादसा एयरपोर्ट इंटरचेंज के पास 35 किलोमीटर माइलस्टोन पर हुआ. आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते पूरी बस गोले में बदल गई. इस हादसे में बस में यात्रा कर रहे 9 लोगों अंदर फंसने से जिंदा जलने की वजह से मौत हो गई. यह घटना दिल दहलाने वाली है क्योंकि मरने वालों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल बताए जा रहे हैं.
अब तक जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक यह बस राज कल्पना ट्रेवल्स की बताई जा रही है जो दिल्ली से महोबा की रूट पर जा रही थी. जब यह बस एयरपोर्ट इंटरचेंज के पास पहुंची तो ड्राइवर को बस के इंजन की तरफ आग लगने का पता चला. ड्राइवर ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस को ओवरटेकिंग लेन से एक्सप्रेसवे के किनारे सोल्डर पर खड़ा किया. वहां उसने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन ये बहुत ही तेजी से फैल गई. बस रोकने के बाद चालक और परिचालक ने यात्रियों को बस से बाहर निकलने जाने के लिए आवाज लगाई. आग लगने की खबर सुनने के बाद वहां अफरातफरी मच गई. 20 से ज्यादा लोगों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई. नौ यात्री बस के अंदर ही फंस गए.
#WATCH | Greater Noida | A passenger says, “…I was asleep when someone banged on the door. When I woke up, there was already a huge crowd. I didn’t pick up any of my belongings; I didn’t even put on my shoes. I just grabbed my phone and stepped out. It was so crowded that… https://t.co/udoxnMaZrk pic.twitter.com/41N7aaXZZi
— ANI (@ANI) September 24, 2026
बस में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची. जब तक राहत बचाव की टीम घटना स्थल पर पहुंची बस पूरी तरह आग की लपटों से घिर चुकी थी. कुछ देर टीम ने मेहनत करने के बाद आग पर तो काबू पा लिया लेकिन आग बुझाने के बाद भी बस और उसमें रखा सामान काफी देर तक सुलगता रहा.
#WATCH | Greater Noida, UP | A passenger bus caught fire on the Yamuna Expressway. More details awaited. pic.twitter.com/6diWQ3dUcP
— ANI (@ANI) September 23, 2026
रेस्क्यू टीमों ने लगभग पांच घंटे लग गए. काफी ज्यादा मशक्कत करने के बाद बस की बॉडी को काटकर अलग-अलग हिस्सों में अंदर फंसे शवों को बाहर निकालने में कामयाबी मिल पाई. आग की लपटें इतनी ज्यादा तेज थीं कि इसकी वजह से शव बुरी तरह झुलस गए थे. हालत इतनी खराब थी कि मौके पर शव की पहचान करना मुश्किल हो गया. शवों और मिले अंगों को कैलाश अस्पताल भेजा गया है.
बस में लगी आग इतनी भयावह थी कि इसे देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से जेवर टोल और एयरपोर्ट इंटरचेंज पर करीब 30 मिनट तक यातायात रोक दिया गया. खबर है कि इस दौरान दो कारों के आपस में टक्कर भी हो गई. आग पर काबू पाने और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात फिर से सुचारू कर दिया गया. जिन लोगों ने इस घटना को देखा उन प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब बस में आग लगी तो पटाखे जैसी आवाजें सुनाई पड़ी थी. फिलहाल आग लगने कारण अब तक पता नहीं चल पाया है.

