Close Menu
    What's Hot

    भारत सरकार ने एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लागू किया एस्मा

    March 10, 2026

    किसान परिवार की शादी में शामिल होने के लिए सोनीपत पहुंचे राहुल गांधी

    March 10, 2026

    कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का देश में नहीं होगा असर : सीतारमण

    March 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भारत सरकार ने एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लागू किया एस्मा

      March 10, 2026

      मौसम विभाग ने मार्च में ही दी लू चलने की चेतावनी

      March 10, 2026

      युद्ध में ईरान के खिलाफ खड़े हुए पड़ोसी देश

      March 10, 2026

      अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा

      March 9, 2026

      चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बंगाल में विरोध, गो-बैक के पोस्टर, काले झंडे दिखाए

      March 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, March 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»व्लादिमीर पुतिन ने भारत-रूस संबंधों के लंबे समय तक चलने पर दिया जोर
    Breaking News

    व्लादिमीर पुतिन ने भारत-रूस संबंधों के लंबे समय तक चलने पर दिया जोर

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारDecember 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    23rd India-Russia Annual Summit
    23rd India-Russia Annual Summit: व्लादिमीर पुतिन ने भारत-रूस संबंधों के लंबे समय तक चलने पर दिया जोर

    Putin India Visit Live Updates, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे का आज दूसरा और आखिरी दिन है और सुबह से वह यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूसी राष्ट्रपति ने 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया है। इस सम्मेलन का मकसद द्विपक्षीय संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा करना और आगे का रोडमैप तैयार करना था।

    केवल बातों नहीं, ठोस आधार पर बनी है साझेदारी 

    पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत में भारत-रूस संबंधों की गहराई और लंबे समय तक चलने पर भी जोर दिया और कहा कि यह साझेदारी केवल बातों पर नहीं, बल्कि ठोस आधार पर बनी है। उन्होंने कहा, हमारे संबंध इतिहास में गहराई से जुड़े हुए हैं – लेकिन मायने शब्द नहीं रखते; बल्कि मायने रखता है ठोस आधार, जो बहुत गहरा है।

    यूक्रेन संघर्ष पर ध्यान देने के लिए किया प्रधानमंत्री का धन्यवाद

    रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन संघर्ष पर लगातार ध्यान देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि मॉस्को शांति वार्ता जारी रहने के साथ-साथ संभावित शांतिपूर्ण समाधान के रास्ते तलाशने के लिए अमेरिका के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा, मैं सच में इसकी सराहना करता हूं, और इस बात की भी कि आप, प्रधानमंत्री, व्यक्तिगत रूप से इस पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। बता दें कि वाशिंगटन चार साल से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए मॉस्को और कीव के बीच शांति समझौता कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।

    कई क्षेत्रों में आगे बढ़ने की योजना : पुतिन

    रूस के राष्टÑपति ने कहा, हम कई क्षेत्रों में आगे बढ़ने की योजना बना रहे हैं, जो हमारे संबंधों में भरोसे के स्तर को दिखाता है। रूसी राष्ट्रपति ने कई ऐसे क्षेत्रों के बारे में भी बताया जहां भारत और रूस सहयोग को और गहरा करेंगे, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, विमान विकास, उच्च प्रौद्योगिकी, सैन्य-तकनीकी सहयोग और अंतरिक्ष अन्वेषण को भविष्य के संयुक्त प्रयासों के लिए मुख्य क्षेत्र बताया।

    चार साल में पहली बार भारत यात्रा पर मोदी से मिले पुतिन 

    पुतिन की ये टिप्पणियां तब आईं जब वे चार साल में पहली बार भारत यात्रा पर पीएम मोदी से मिले। इससे पहले, रूसी राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत और तीनों सेनाओं की गार्ड आफ आनर के बाद राष्ट्रीय राजधानी में राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राष्ट्रपिता के स्मारक पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित की और राजघाट पर विजिटर्स बुक पर भी हस्ताक्षर किए।

    ये भी पढ़ें: Vladimir Putin India Visit Live: रूसी राष्ट्रपति का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक रेड कार्पेट स्वागत

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिरसा में ट्रैफिक थाना एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मियों का तबादला, मीडिया को बयान देना भारी पड़ा
    Next Article फिनाले से पहले भूचाल! Amaal Malik ने भरी Tanya Mittal की मांग? वीडियो वायरल
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारत सरकार ने एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लागू किया एस्मा

      March 10, 2026

      मौसम विभाग ने मार्च में ही दी लू चलने की चेतावनी

      March 10, 2026

      युद्ध में ईरान के खिलाफ खड़े हुए पड़ोसी देश

      March 10, 2026

      अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा

      March 9, 2026

      चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बंगाल में विरोध, गो-बैक के पोस्टर, काले झंडे दिखाए

      March 9, 2026

      अब 25 दिन से पहले नहीं होगी एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग

      March 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      भारत सरकार ने एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लागू किया एस्मा

      By अंकित कुमारMarch 10, 2026

      West Asia Tension: भारत सरकार ने एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लागू किया…

      किसान परिवार की शादी में शामिल होने के लिए सोनीपत पहुंचे राहुल गांधी

      March 10, 2026

      कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का देश में नहीं होगा असर : सीतारमण

      March 10, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.