Close Menu
    What's Hot

    मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

    March 7, 2026

    अनाज मंडी में किसान मेले का आयोजन, किसानों ने रोष भी जताया

    March 7, 2026

    बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026

      केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»चर्चा की ज़रूरत तब भी थी, आज भी है और 2047 में जब महान भारत बनेगा तब भी रहेगी-Amit Shah said, “The discussion on Vande Mataram was necessary then, it is necessary now, and it will remain necessary in 2047 when a great India is built.”-Aaj Samaaj
    Breaking News

    चर्चा की ज़रूरत तब भी थी, आज भी है और 2047 में जब महान भारत बनेगा तब भी रहेगी-Amit Shah said, “The discussion on Vande Mataram was necessary then, it is necessary now, and it will remain necessary in 2047 when a great India is built.”-Aaj Samaaj

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारDecember 9, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Amit Shah On Vande Mataram : चर्चा की ज़रूरत तब भी थी, आज भी है और 2047 में जब महान भारत बनेगा तब भी रहेगी
    Amit Shah On Vande Mataram : चर्चा की ज़रूरत तब भी थी, आज भी है और 2047 में जब महान भारत बनेगा तब भी रहेगी

    Amit Shah On Vande Mataram, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : संसद में वंदे मातरम् पर बहस का आज दूसरा दिन है। पहले दिन यानी सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में इस चर्चा की शुरुआत की थी, जिसके बाद से देश में सियासी घमासान छिड़ गया है, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी वंदे मातरम् पर अपना वक्तव्य दिया था। इसी क्रम में आज गृह मंत्री अमित शाह ने भी राज्यसभा में वंदे मातरम् को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा।

    कई पीढ़ियां वंदे मातरम् के महत्व को भी समझेगी

    ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर राज्यसभा में बहस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा “वंदे मातरम् की दोनों सदनों में इस चर्चा से, वंदे मातरम् के महिमा मंडन से, वंदे मातरम् के गौरव गान से हमारे बच्चे, किशोर, युवा और आने वाली कई पीढ़ियां वंदे मातरम् के महत्व को भी समझेगी और उसको राष्ट्र के पुनर्निर्माण का एक प्रकार से आधार भी बनाएगी। अमित शाह ने कहा, “वंदे मातरम् ने एक ऐसे राष्ट्र को जागरूक किया जो अपनी दिव्य शक्ति को भुला चुका था। राष्ट्र की आत्मा को जागरूक करने का काम वंदे मातरम् ने किया इसलिए महर्षि अरविंद ने कहा वंदे मातरम् भारत के पुनर्जन्म का मंत्र है.

    ‘वन्दे मातरम्’ आत्मनिर्भर व विकसित भारत की प्रेरणा बन रहा

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “जब अंग्रेजों ने वंदे मातरम् पर कई प्रतिबंध लगाए तब बंकिम बाबू ने एक पत्र में लिखा था कि मुझे कोई आपत्ति नहीं है मेरे सभी साहित्य को गंगा जी में बहा दिया जाए, यह मंत्र वंदे मातरम् अनंतकाल तक जीवित रहेगा, यह एक महान गान होगा और लोगों के हृदय को जीत लेगा और भारत के पुनर्निर्माण का यह मंत्र बनेगा। स्वाधीनता आन्दोलन में जन-जन का संकल्प-गान बनने वाला ‘वन्दे मातरम्’ आज राष्ट्र-रक्षा का प्रेरणा-गीत बन गया है। आजादी के आंदोलन में राष्ट्रीय एकता का स्वर बनने वाला गीत ‘वन्दे मातरम्’ आत्मनिर्भर व विकसित भारत की प्रेरणा बन रहा है।

    संसद चलने दीजिए, संसद का बहिष्कार हम नहीं करते, हम कुछ नहीं छिपाते

    शाह ने कहा कि कांग्रेस के कई सदस्य वंदे मातरम की चर्चा की जरूरत पर सवाल उठा रहे थे, इसको सियासी हथकंडा बता रही थीं। मुद्दों पर चर्चा करने से कोई नहीं डरता। संसद चलने दीजिए, संसद का बहिष्कार हम नहीं करते। हम कुछ नहीं छिपाते। उन्होंने कहा कि जिस वंदे मातरम की उद्घोषणा 150 साल पहले बंकिम बाबू ने की, उसका भाव पुरातन है। भगवान राम ने कहा था माता और मातृभूमि ईश्वर से भी बड़ी होती है। मातृभूमि का महिमामंडन शंकराचार्य ने किया और आचार्य चाणक्य ने भी किया।

    जो वंदे मातरम बोलने वाले थे, उन्हें आपातकाल में इंदिरा जी ने बंद कर दिया

    शाह ने कहा कि 1937 में जब स्वर्ण जयंती हुए तो नेहरू जी ने वंदे मातरम के टुकड़े कर दिए। 50वें पड़ाव में वंदे मातरम को तोड़ा गया। यहीं से तुष्टिकरण की शुरुआत हुई और इसी ने विभाजन के बीज बोए। टुकड़े नहीं होते तो भारत एक होता। शाह ने कहा कि वंदे मातरम 100 साल का हुआ तो सबको हुआ कि 100 साल मनाए जाएंगे। पर इसके महिमामंडन का सवाल ही नहीं था, क्योंकि जो वंदे मातरम बोलने वाले थे, उन्हें आपातकाल में इंदिरा जी ने बंद कर दिया। पूरे देश को बंदी बनाकर रख दिया गया। 150वें साल में लोकसभा में चर्चा हुई। जिस पार्टी के अधिवेशन की शुरुआत गुरुवर टैगोर वंदे मातरम गाकर कराते थे, उस पर जब लोकसभा में चर्चा हुई तो गांधी परिवार के सदस्य सदन में नहीं थे। नेहरू से लेकर आज तक कांग्रेस ने गान विरोध किया है।

    जब हमने यह शुरू किया तब इंडिया गठबंधन के लोगों ने कहा था कि हम नहीं गाएंगे

    शाह ने आगे कहा कि 1992 में लोकसभा में वंदे मातरम के गान की शुरुआत हुई। जब हमने यह शुरू किया तब इंडिया गठबंधन के लोगों ने कहा था कि हम नहीं गाएंगे। मैंने देखा है कि कई सारे सदस्य वंदे मातरम जब होता है तो वे संसद से बाहर चले जाते हैं। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान में वंदे मातरम देश को आजाद बनाने का कारण बना और अमृतकाल (आजादी के 75 से 100वें वर्ष) में देश को विकसित और महान बनाने का नारा बनेगा। शाह ने कहा  “वन्दे मातरम् पर चर्चा की ज़रूरत वन्दे मातरम् जब बनी तब भी थी, आज़ादी के आंदोलन में भी थी, आज भी है और 2047 में जब महान भारत बनेगा तब भी रहेगी।”

    ये भी पढ़ें: Goa Nightclub Tragedy से हरियाणा ने लिया सबक, डीजीपी ने नाइट क्लबों को फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा पुलिस भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, अब इन कैडेट्स को मिलेगा अतिरिक्त अंकों का वेटेज
    Next Article अनिरुद्धाचार्य से मिलते ही फूट-फूटकर रो पड़ीं रुपाली गांगुली, सच्चाई जान कांप उठे फैंस
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026

      केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

      March 7, 2026

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      By अंकित कुमारMarch 7, 2026

      Aaj Ka Mausam: मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल Aaj…

      अनाज मंडी में किसान मेले का आयोजन, किसानों ने रोष भी जताया

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.