Close Menu
    What's Hot

    आतंकवाद के केंद्र अब उचित सजा से बच नहीं सकते : राजनाथ

    April 28, 2026

    IRCTC ने भूटान घूमने का खास टूर पैकेज किया लॉन्च, जानें बुकिंग डिटेल्स और किराया

    April 28, 2026

    मान सरकार एम्फीबियस मशीनों की खरीद

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      आतंकवाद के केंद्र अब उचित सजा से बच नहीं सकते : राजनाथ

      April 28, 2026

      राजपुरा-शंभू के बीच डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर धमाका, एजेंसियां अलर्ट

      April 28, 2026

      पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा की आशंका

      April 28, 2026

      होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खोला जाए : गुटेरेस

      April 28, 2026

      पुणे में गैस रिसाव से यूपी के तीन लोगों की मौत

      April 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»डॉलर के मुकाबले फिर लुढ़का रुपया
    दुनिया

    डॉलर के मुकाबले फिर लुढ़का रुपया

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News Update : डॉलर के मुकाबले फिर लुढ़का रुपया
    Business News Update : डॉलर के मुकाबले फिर लुढ़का रुपया

    54 पैसे कमजोर होकर नए निचले स्तर पर पहुंची भारतीय मुद्रा

    Business News Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारतीय मुद्रा रुपया एक बार फिर से डॉलर के मुकाबले गोता लगा गया। गुरुवार को दिन का कारोबारी समय समाप्त होने के समय डॉलर के मुकाबले 54 पैसे गिरकर 90.48 रुपए पर बंद हुआ। बाजार के जानकारों ने यह आशंका जताई है कि आने वाले दिनों में भी रुपए की हालत डॉलर के मुकाबले कमजोर बनी रह सकती है।

    गुरुवार को बाजार में व्याप्त जोखिम से बचने की भावना, आयातकों से अमेरिकी डॉलर की मजबूत मांग के कारण, निवेशकों की भावना को भी प्रभावित कर रही थी। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.95 पर खुला, फिर कमजोर हुआ और रिकॉर्ड आंतरिक-दिन के निचले स्तर 90.48 पर आ गया। इसमें पिछले बंद भाव की तुलना में इसमें 54 पैसे की गिरावट आई। बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 89.87 पर स्थिर था।

    रुपये की गिरावट के पीछे यह कारण भी रहा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के मार्च 2026 तक होने की खबरों के सामने आने के बाद गुरुवार को अंतर-दिवसीय कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 54 पैसे गिरकर सर्वकालिक निचले स्तर 90.48 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन की ओर से कथित तौर पर यह कहे जाने के बाद कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर मार्च तक हस्ताक्षर होने की संभावना है, रुपया गिरकर 90.48 के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया।

    चांदी ने छूआ नया शिखर

    चांदी की चमक लगातार बरकरार है। बुधवार को जहां इसमें 11,500 रुपए की तेजी आई थी वहीं गुरुवार को एक बार फिर से इसके दाम 2400 रुपए प्रति किलो बढ़े। इसी के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों ने एक नया शिखर छूते हुए 1,94,400 रुपए प्रति किलो का स्तर छू लिया। वहीं दूसरी तरफ गुरुवार को सोना लगभग स्थिर रहा और बाजार बंद होने के समय इसमें 90 रुपए की मामूली वृद्धि दर्ज की गई। यह पिछले बंद भाव 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,32,490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

    चांदी की कीमत में तेजी के पीछे यह है वजह

    रुपये में कमजोरी, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर में कटौती के बीच वैश्विक संकेतों में मजबूती के चलते चांदी की कीमतों में तेजी बताई जा रही है। इसके साथ ही सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि मजबूत भौतिक और निवेश मांग से प्रेरित होकर, चांदी की कीमतें गुरुवार को एक और रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। घरेलू कीमतों में तेजी को बाजार में आपूर्ति की कमी, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की रिकॉर्ड तोड़ कीमतों और कमजोर भारतीय रुपये के संयोजन से काफी समर्थन मिला है।

    ये भी पढ़ें : Business News Hindi : अमेरिका की राह चला मेक्सिको, 1400 उत्पादों पर लगाया टैरिफ

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रंप के भारत के प्रति नजरिये से अमेरिकी सांसद निराश
    Next Article खालिस्तानी आतंकी की धमकी के बाद राजधानी में अलर्ट
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सोना 200 रुपए तेज, चांदी 3500 रुपए चमकी

      April 28, 2026

      अमेरिका-ईरान वार्ता शुरू होने की उम्मीद से झूमा शेयर बाजार

      April 28, 2026

      क्रूड की कीमतों में तेजी से पेट्रोल-डीजल पर दबाव

      April 28, 2026

      भारत के लिए अच्छा साबित होगा न्यूजीलैंड से एफटीए

      April 28, 2026

      तीन दिन में करीब 2600 अंक टूटा सेंसेक्स

      April 27, 2026

      क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल पार

      April 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      आतंकवाद के केंद्र अब उचित सजा से बच नहीं सकते : राजनाथ

      By अंकित कुमारApril 28, 2026

      SCO Meeting: आतंकवाद के केंद्र अब उचित सजा से बच नहीं सकते : राजनाथ SCO…

      IRCTC ने भूटान घूमने का खास टूर पैकेज किया लॉन्च, जानें बुकिंग डिटेल्स और किराया

      April 28, 2026

      मान सरकार एम्फीबियस मशीनों की खरीद

      April 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.