Close Menu
    What's Hot

    होशियारपुर, फिरोजपुर और फाजिल्का नगर निगम चुनावों…

    June 20, 2026

    तीसरी बार मां बनेंगी अभिनेत्री एनी हैथवे

    June 20, 2026

    अफगानिस्तान ने भारत को 219 रन का टारगेट दिया

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      महाराष्ट्र के परभणी में हनुमान मंदिर में सभा मंडप की छत गिरी, 30 से 40 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका

      June 20, 2026

      स्मार्टवॉच और मोबाइल बैन, पगड़ी-हिजाब पर नहीं रोक

      June 20, 2026

      एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बीच इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचे 141 यात्री

      June 20, 2026

      अमेरिका-ईरान के बीच फिर जगी शांति समझौते पर वार्ता की उम्मीद, ट्रंप के दूत स्विट्जरलैंड रवाना

      June 20, 2026

      सीजेपी फाउंडर ने पीएम को लिखा लेटर, सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

      June 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»नवंबर में भारतीय निर्यात में हुई उल्लेखनीय वृद्धि
    दुनिया

    नवंबर में भारतीय निर्यात में हुई उल्लेखनीय वृद्धि

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News Hindi : नवंबर में भारतीय निर्यात में हुई उल्लेखनीय वृद्धि
    Business News Hindi : नवंबर में भारतीय निर्यात में हुई उल्लेखनीय वृद्धि

    विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भारत ने 38.19 अरब डॉलर निर्यात करके पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

    Business News Hindi (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारत ने बदलते वैश्विक परिदृश्य और उच्च अमेरिकी टैरिफ के बीच बीते नवंबर माह में एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को जबरदस्त बूस्ट मिला है। दरअसल बीते माह भारत ने निर्यात के क्षेत्र में पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 38.19 अरब डॉलर का निर्यात किया है। यह पिछले माह के कुल निर्यात से 19.37 प्रतिशत अधिक है। जबकि आयात 1.88 प्रतिशत घटकर 62.66 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों से इसकी पुष्टि हुई।

    अक्टूबर में हुए नुकसान की हुई भरपाई

    वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि नवंबर में हुए निर्यात से इस साल अक्टूबर में हुए नुकसान की भरपाई हो गई। उन्होंने कहा कि नवंबर में 38.13 अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात पिछले दस वर्षों में सबसे अधिक है। नवंबर में व्यापार घाटा 24.53 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। कुल मिलाकर, अप्रैल से नवंबर के दौरान निर्यात 2.62 प्रतिशत बढ़कर 292.07 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि इन आठ महीनों के दौरान आयात 5.59 प्रतिशत बढ़कर 515.21 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया।

    विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 687.26 अरब डॉलर हुआ

    इस बीच, भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को बताया कि 5 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.033 अरब डॉलर बढ़कर 687.26 अरब डॉलर हो गया। पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.877 अरब डॉलर घटकर 686.227 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया था।

    आने वाले समय में भारत के लिए रूस खोलेगा अपने बाजार

    भारत और रूस आने वाले दिनों में व्यापारिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सहमत हो चुके हैं। अमेरिकी टैरिफ दरों के चलते भारतीय निर्यात में आई गिरावट के बाद अब भारत विश्व के अन्य बाजारों में अपनी पहुंच बना रहा है। इसी बीच रूस ने यह भारत के साथ नए व्यापारिक संबंध बनाने पर सहमति जताई है। इसके तहत दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक 100 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।

    भारतीय कंपनियों को मिलेंगे बेहतर अवसर

    रूस को निर्यात बढ़ाने के लिहाज से करीब 300 ऐसे उत्पाद चिन्हित किए गए हैं, जिनमें भारतीय कंपनियों के लिए बड़ी संभावनाएं हैं। इंजीनियरिंग सामान, फार्मा, कृषि और केमिकल जैसे क्षेत्रों में इन उत्पादों की रूसी बाजार में भारी मांग है, लेकिन मौजूदा समय में इस मांग की पूर्ति पूरी तरह नहीं हो पा रही है। वर्तमान स्थिति की बात करें तो भारत का इन उत्पादों का रूस को निर्यात केवल 1.7 अरब डॉलर है, जबकि रूस का कुल आयात 37.4 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है।

    ये भी पढ़ें : India’s GDP Growth Rate : घरेलू खपत से मिल रही भारत की विकास दर को गति : क्रिसिल

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा अपने निम्नतम स्तर पर पहुंची
    Next Article प्रदूषण के कारण दिल्ली की विश्व में किरकिरी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      इस साल 1.65 लाख करोड़पति अपना देश छोड़ेंगे

      June 18, 2026

      अमेरिका-ईरान डील के बावजूद शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत

      June 18, 2026

      83.88 डॉलर प्रति बैरल पहुंची कच्चे तेल की कीमत

      June 15, 2026

      ईरान-अमेरिका समझौते से झूमा शेयर बाजार

      June 15, 2026

      भारत को बनाए रखनी होगी 8 प्रतिशत वृद्धि दर : सीईए

      June 14, 2026

      डेढ़ लाख रुपए से नीचे आया सोना

      June 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      होशियारपुर, फिरोजपुर और फाजिल्का नगर निगम चुनावों…

      By श्वेता चौहानJune 20, 2026

      Punjab news: पंजाब चुनाव आयोग ने नगर निकायों के आम चुनाव कराने की घोषणा की…

      तीसरी बार मां बनेंगी अभिनेत्री एनी हैथवे

      June 20, 2026

      अफगानिस्तान ने भारत को 219 रन का टारगेट दिया

      June 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.