Close Menu
    What's Hot

    Narendra Modi Visit Varanasi: सपा-कांग्रेस जैसी पार्टियों ने देश की महिलाओं को धोखा दिया: पीएम मोदी

    April 28, 2026

    8 सितंबर से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp, जानें वजह

    April 28, 2026

    समांथा ने पॉकेट मनी के लिए शुरू की मॉडलिंग, फिर फिल्मों में आई, 2 हीरो से टूटा रिश्ता तो डायरेक्टर से कर ली शादी

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Narendra Modi Visit Varanasi: सपा-कांग्रेस जैसी पार्टियों ने देश की महिलाओं को धोखा दिया: पीएम मोदी

      April 28, 2026

      आतंकवाद के केंद्र अब उचित सजा से बच नहीं सकते : राजनाथ

      April 28, 2026

      राजपुरा-शंभू के बीच डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर धमाका, एजेंसियां अलर्ट

      April 28, 2026

      पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा की आशंका

      April 28, 2026

      होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खोला जाए : गुटेरेस

      April 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»दिल्ली में प्रदूषण की मार, एक्यूआई 450 के पार
    Breaking News

    दिल्ली में प्रदूषण की मार, एक्यूआई 450 के पार

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारDecember 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Pollution Update : दिल्ली में प्रदूषण की मार, एक्यूआई 450 के पार
    Delhi Pollution Update : दिल्ली में प्रदूषण की मार, एक्यूआई 450 के पार

    दिसंबर में ज्यादात्तर समय गंभीर श्रेणी में बनी रही हवा की गुणवत्ता

    Delhi Pollution Update (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : अक्टूबर से शुरू हुआ दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने का सिलसिला दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक भी जारी है। ऐसा नहीं है कि साल के अन्य महीनों में यहां प्रदूषण नहीं होता। लेकिन सर्दियों की शुरुआत होते ही इसमें तेजी से वृद्धि होना शुरू हो जाता है और पूरी राजधानी एक गैस चैंबर में बदल जाती है। इस साल भी ऐसा ही हो रहा है। हालांकि इस साल हालात पिछले साल से ज्यादा गंभीर हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्मॉग की मोटी परत छाई हुई है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार दिल्ली में आज का एक्यूआई 463 है, जिसे ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा गया है।

    ज्यादा दिन रेड जोन में रहा एक्यूआई

    दिसंबर का महीना बीतने को है, लेकिन दिल्ली की हवा अब तक जहरीली बनी हुई है। इस महीने अब तक ऐसा एक भी दिन दर्ज नहीं हुआ, जब वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 से नीचे रहा हो। पूरे दिसंबर में दिल्लीवासियों को मध्यम श्रेणी की हवा भी नसीब नहीं हुई। सीपीसीबी के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर में अब तक करीब 20 दिन ऐसे रहे हैं, जब हवा की गुणवत्ता रेड जोन में दर्ज की गई।

    दिसंबर में इस तरह रही प्रदूषण की स्थिति

    इस साल दिसंबर में हालात कहीं ज्यादा खराब हैं। 1 से 8 दिसंबर तक लगातार एक्यूआई 300 से ऊपर दर्ज किया गया, यानी हवा लगातार बहुत खराब रही। बीच में केवल दो दिनों के लिए थोड़ी राहत मिली, जब एक्यूआई खराब श्रेणी तक नीचे आया, लेकिन 11 दिसंबर से प्रदूषण फिर रेड जोन में लौट गया और तब से वहीं बना हुआ है। इन दो दिनों को छोड़ दिया जाए, तो पूरे महीने दिल्ली की हवा अधिकतर समय बहुत खराब श्रेणी में रही है। सीपीसीबी के मानकों के मुताबिक, एक्यूआई 0 से 50 के बीच होने पर हवा को अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500 गंभीर माना जाता है।

    दिल्ली में प्रदूषण का मुख्य कारण

    कुछ साल पहले तक दिल्ली में प्रदूषण का कारण पड़ोसी राज्यों द्वारा धान के अवशेषों में आग लगाने को बताया जाता था। लेकिन इस बार पड़ोसी राज्यों ने धान के अवशेष प्रबंधन का वैज्ञानिक उपाय किया। जिसके बाद बहुत कम धुंआ उत्पन्न हुआ। वर्तमान में दिल्ली में प्रदूषण की असली वजह यहां पर वाहनों से निकलने वाला धुआं, उद्योगों से निकलने वाला धुआं, धूल-मिट्टी के कण और लोगों द्वारा कूड़े में लगाई जा रही आग हैं। वातावरण विशेषज्ञ पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि दिल्ली प्रदूषण में सबसे बड़ा कारक यहां पर फैला वाहनों का धुआं है। जोकि वातावरण को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहा है।

    ये भी पढ़ें : Weather Update : उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में 27 तक घने कोहरे का अलर्ट

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोना 1.35 लाख के पार, चांदी ने तोड़ा 2.10 लाख का स्तर
    Next Article आठ माह में ही निष्कर्ष पर पहुंचे भारत-न्यूजीलैंड
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Narendra Modi Visit Varanasi: सपा-कांग्रेस जैसी पार्टियों ने देश की महिलाओं को धोखा दिया: पीएम मोदी

      April 28, 2026

      आतंकवाद के केंद्र अब उचित सजा से बच नहीं सकते : राजनाथ

      April 28, 2026

      राजपुरा-शंभू के बीच डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर धमाका, एजेंसियां अलर्ट

      April 28, 2026

      पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा की आशंका

      April 28, 2026

      होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खोला जाए : गुटेरेस

      April 28, 2026

      पुणे में गैस रिसाव से यूपी के तीन लोगों की मौत

      April 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Narendra Modi Visit Varanasi: सपा-कांग्रेस जैसी पार्टियों ने देश की महिलाओं को धोखा दिया: पीएम मोदी

      By अंकित कुमारApril 28, 2026

      Narendra Modi Visit Varanasi: महिला नारी वंदन सम्मेलन में हिस्सा लेने काशी पहुंचे पीएम मोदी…

      8 सितंबर से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp, जानें वजह

      April 28, 2026

      समांथा ने पॉकेट मनी के लिए शुरू की मॉडलिंग, फिर फिल्मों में आई, 2 हीरो से टूटा रिश्ता तो डायरेक्टर से कर ली शादी

      April 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.