Close Menu
    What's Hot

    OnePlus ने लॉन्च किया धाकड़ टैबलेट, Snapdragon 8 Elite चिप और 13,380mAh बैटरी से मचाएगा धमाल

    June 20, 2026

    CM सैनी ने गुरदासपुर जिले के श्री हरगोबिंदपुर के नामदेव समाज के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

    June 20, 2026

    8 पैग लगाने के बाद जावेद अख्तर ने लिखी थी ये मशहूर गजल

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      स्मार्टवॉच और मोबाइल बैन, पगड़ी-हिजाब पर नहीं रोक

      June 20, 2026

      एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बीच इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचे 141 यात्री

      June 20, 2026

      अमेरिका-ईरान के बीच फिर जगी शांति समझौते पर वार्ता की उम्मीद, ट्रंप के दूत स्विट्जरलैंड रवाना

      June 20, 2026

      सीजेपी फाउंडर ने पीएम को लिखा लेटर, सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

      June 20, 2026

      इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति

      June 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»बैंकिंग प्रणाली में तरलता बढ़ाएगा रिजर्व बैंक
    दुनिया

    बैंकिंग प्रणाली में तरलता बढ़ाएगा रिजर्व बैंक

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    RBI Breaking News : बैंकिंग प्रणाली में तरलता बढ़ाएगा रिजर्व बैंक
    RBI Breaking News : बैंकिंग प्रणाली में तरलता बढ़ाएगा रिजर्व बैंक

    2 लाख करोड़ की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद करेगा और 10 अरब अमेरिकी डॉलर की डॉलर-रुपए स्वैप नीलामी आयोजित होगी

    RBI Breaking News (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारतीय बैंकिंग प्रणाली को अधिक मजबूत बनाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एक बड़ा निर्णय लिया है। इस निर्णय संबंधी जानकारी आरबीआई गर्वनर ने गत दिवस देते हुए बताया कि आरबीआई बैंकिंग प्रणाली में तरलता बढ़ाने के लिए 2 लाख करोड़ रुपए मूल्य की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद करेगा और 10 अरब अमेरिकी डॉलर की डॉलर-रुपए स्वैप नीलामी आयोजित करेगा। ओएमओ (ओपन मार्केट आॅपरेशंस) की खरीद और अदला-बदली की नीलामी 29 दिसंबर, 2025 से 22 जनवरी, 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।

    इस निर्णय की घोषणा करते हुए आरबीआई ने कहा कि वह तरलता और बाजार की बदलती परिस्थितियों पर नजर रखना जारी रखेगा और व्यवस्थित तरलता की स्थिति सुनिश्चित करने के लिए उचित उपाय करेगा। यह ताजा घोषणा आरबीआई द्वारा भारत सरकार की प्रतिभूतियों की 1 लाख करोड़ रुपये की ओएमओ खरीद नीलामी और तीन साल की अवधि के लिए 5 अरब अमेरिकी डॉलर की यूएसडी/आईएनआर खरीद/बिक्री स्वैप नीलामी आयोजित करने के कुछ दिनों बाद आई है।

    2026 में भी बनी रहेगी भारत की विकास दर

    विपरीत हालात और अमेरिकी टैरिफ के बावजूद भारत ने आर्थिक विकास के क्षेत्र में पूरी दुनिया को चकित कर दिया है। एक तरफ जहां विश्व की लगभग सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं वैश्विक मंदी और अमेरिकी टैरिफ के भय में रहीं वहीं भारत ने विकासशील देशों में सबसे अधिक विकास दर कायम रखते हुए जबरदस्त विकास दर हासिल की। भारतीय अर्थव्यवस्था की यही विकास दर साल 2026 में भी जारी रहने की उम्मीद है।

    इस संबंधी ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए गोल्डमैन सैश ने कहा है कि वैश्विक आर्थिक विकास के स्थिर रहने की उम्मीद के बीच अगले साल भी भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना रहेगा। गोल्डमैन सैश के अनुसार, 2026 में वैश्विक विकास दर के 2.8 फीसदी रहने का अनुमान है। यह 2.5 फीसदी के आम सहमति अनुमान से अधिक है। यह कई अर्थव्यवस्थाओं में स्थिर महंगाई और आसान मौद्रिक स्थितियों के कारण संभव हो पा रहा है। इस दौरान भारत की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर लगभग 6.7 फीसदी और 2027 में 6.8 फीसदी रह सकती है।

    ये भी पढ़ें : Share Market Update : विदेशी निवेशकों की पूंजी निकासी से लड़खड़ाया शेयर बाजार

    Previous articleBusiness News Hindi : भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर को लेकर बड़ा खुलासा

    Harpreet Singh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली मेट्रो फेज 5ए के विस्तार को मिली मंजूरी
    Next Article हरियाणा 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों को आज बड़ी राहत, जॉब सिक्योरिटी के लिए आज लॉन्च होगा ऑनलाइन पोर्टल
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      इस साल 1.65 लाख करोड़पति अपना देश छोड़ेंगे

      June 18, 2026

      अमेरिका-ईरान डील के बावजूद शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत

      June 18, 2026

      83.88 डॉलर प्रति बैरल पहुंची कच्चे तेल की कीमत

      June 15, 2026

      ईरान-अमेरिका समझौते से झूमा शेयर बाजार

      June 15, 2026

      भारत को बनाए रखनी होगी 8 प्रतिशत वृद्धि दर : सीईए

      June 14, 2026

      डेढ़ लाख रुपए से नीचे आया सोना

      June 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      OnePlus ने लॉन्च किया धाकड़ टैबलेट, Snapdragon 8 Elite चिप और 13,380mAh बैटरी से मचाएगा धमाल

      By परवेश चौहानJune 20, 2026

      OnePlus Pad 3 Pro: OnePlus ने लॉन्च किया धाकड़ टैबलेट, Snapdragon 8 Elite चिप और…

      CM सैनी ने गुरदासपुर जिले के श्री हरगोबिंदपुर के नामदेव समाज के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

      June 20, 2026

      8 पैग लगाने के बाद जावेद अख्तर ने लिखी थी ये मशहूर गजल

      June 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.