- करोड़पति फुटबॉलर को डेट कर रहीं!
Aaj Samaj, Entertainment Desk: एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार फिर वह निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि मोरक्कन विरासत की कनाडाई नर्तकी नोरा फतेही इन दिनों एक जाने-माने फुटबॉलर को डेट कर रही हैं। लोगों यह देखकर लगने लगा है कि नोरा जल्द दुल्हन बन सकती हैं। करोड़पति फुटबॉलर हैं जिन्हें वह इन दिनों डेट कर रही हैं।
कुछ दिन पहले स्पेशल टूर पर गई थीं अभिनेत्री

हिंदी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और तमिल भाषा की फिल्मों में अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) कुछ दिन पहले मोरक्को के स्पेशल टूर पर गई थीं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से मिली खबरों के अनुसार नोरा वहां अऋउडठ 2025 मैच देखने के लिए गई थीं। साथ ही सूत्रों के हवाले यह भी बताया गया कि वह नोरा मोरक्को फुटबॉल मैच देखने नहीं, बल्कि अपने प्यार की वजह से गई थीं।
पहले दुबई में मशहूर करोड़पति फुटबॉलर संग स्पॉट हुईं
सूत्रों के अनुसार नोरा की डेटिंग की रिपोर्टों ने तब रफ्तार पकड़ी जब उन्हें पहले दुबई (Dubai) में इस मशहूर करोड़पति फुटबॉलर (famous millionaire footballer) संग स्पॉट किया गया। इतना ही नहीं। इसके बाद दोनों मोरक्को में साथ देखे गए हैं। दोनों चीजों को लेकर अभी खुलासा नहीं कर रहे, पर सूत्र बताते हैं कि उनके बीच कुछ चल रहा है। एक्ट्रेस नोरा प्राइवेसी कायम रखना चाहती हैं। साथ ही वह अपने काम पर ध्याना देना चाहती हैं।
डेटिंग की अफवाहों पर चुप्पी साधे हुए हैं एक्ट्रेस
सूत्रों के अनुसार हालांकि नोरा किस फुटबॉलर को डेट कर रही हैं, फिलहाल इस बात का पता नहीं चल सका है। अभिनेत्री खुद भी डेटिंग की अफवाहों पर चुप्पी साधे हुए हैं। बता दें कि यह पहली दफा नहीं है कि जब नोरा फतेही अपनी लवलाइफ को लेकर चर्चा में हैं। पहले भी कई दफा उनका नाम सिंगर व एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। अब देखने वाली बात यह होगी कि नोरा अपने रिश्ते की कब पुष्टि करती हैं।
यह भी पढ़ें: फिल्म प्रमोशन में दिखा Nora Fatehi का ग्लैमरस अवतार! ब्लैक ड्रेस लुक ने जीता फैंस का दिल

