Close Menu
    What's Hot

    युद्ध में ईरान के खिलाफ खड़े हुए पड़ोसी देश

    March 10, 2026

    डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट जारी

    March 10, 2026

    अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      युद्ध में ईरान के खिलाफ खड़े हुए पड़ोसी देश

      March 10, 2026

      अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा

      March 9, 2026

      चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बंगाल में विरोध, गो-बैक के पोस्टर, काले झंडे दिखाए

      March 9, 2026

      अब 25 दिन से पहले नहीं होगी एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग

      March 9, 2026

      प्याज-लहसुन को तामसिक मानने की याचिका सीजेआई ने खारिज की, पूछा, आधी रात को पिटीशन ड्राफ्ट करते हो क्या

      March 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, March 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»सिरसा में दिनदहाड़े क्रेटा कार चोरी का खुलासा, आरोपी युवक भाजपा कार्यकर्ता का बेटा, भाजपा कार्यकर्ता
    हरियाणा

    सिरसा में दिनदहाड़े क्रेटा कार चोरी का खुलासा, आरोपी युवक भाजपा कार्यकर्ता का बेटा, भाजपा कार्यकर्ता

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाDecember 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    सिरसा जिले में बेगू रोड स्थित एक सर्विस स्टेशन के पास दिनदहाड़े हुई कार चोरी के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अरुण उर्फ योगी, निवासी गांव मोडिया खेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरी की गई क्रेटा कार भी बरामद कर ली है।

    जानकारी के अनुसार आरोपी युवक गाड़ी चोरी करने के बाद उसे हिसार ले गया, जहां उसने मस्ती की और रात के समय वापस सिरसा लौट आया। इस दौरान आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया, जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान कर गांव से उसे दबोच लिया।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है, हालांकि उसका कोई पूर्व क्रिमिनल रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। आरोपी के पिता प्रॉपर्टी डीलर हैं और बताया जा रहा है कि वह भाजपा कार्यकर्ता के बेटे हैं। परिवार फिलहाल गांव छोड़कर सिरसा शहर में रह रहा है।

    सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    चोरी की यह वारदात सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दी, जिसमें युवक सड़क के दूसरी ओर से आकर गाड़ी को लेकर फरार हो जाता है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने पहले ही इलाके की रेकी कर रखी थी और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया।

    इस मामले को लेकर डीएसपी आदर्शदीप सिंह रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा करेंगे।


    हरियाणा

    कैसे हुई कार चोरी

    शक्ति नगर की गली नंबर दो निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे की पोलर व्हाइट क्रेटा कार को वह अपने ऑफिस लेकर आया था। दोपहर करीब एक बजे उसने बेगू रोड स्थित तनेजा सर्विस स्टेशन पर गाड़ी धुलवाने के लिए दी थी।

    सर्विस स्टेशन कर्मचारी रोहित ने गाड़ी धुलवाने के बाद उसे बेगू रोड स्थित रिद्धि-सिद्धि होटल के सामने खड़ी कर दी थी और चाबी उसके पास ही थी। दोपहर करीब 2:55 बजे रोहित का फोन आया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो सका। बाद में रोहित ने आकर बताया कि गाड़ी चोरी हो चुकी है।

    आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में अज्ञात युवक द्वारा गाड़ी चोरी करने की पुष्टि हुई, जिसके बाद कीर्ति नगर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई।

    खन्ना कॉलोनी में मकान से चोरी

    इसी दौरान खन्ना कॉलोनी में एक अन्य चोरी की वारदात भी सामने आई है। सवेरा वाली गली निवासी राज कुमार ने शिकायत में बताया कि उन्होंने तीन महीने पहले अपना मकान सेल कर दिया था, जिसकी रजिस्ट्री जनवरी 2026 में होनी है।


    हरियाणा के स्कूलों में खेल मैदान और उपकरण असुरक्षित, ऑडिट रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

    मकान से एसी, स्टेबलाइजर, पीतल-तांबे के बर्तन, कपड़े और गेहूं की बोरियां चोरी हो गईं। करीब 20–25 दिनों तक मकान बंद रहने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

    पुलिस जांच जारी

    पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि सिरसा शहर में हाल के दिनों में चोरी की कई वारदातें सामने आ चुकी हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।



    गेम
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article2025 किसानों की खुशहाली का साल, पंजाब के खेतों में लाए
    Next Article जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे उन्नाव रेप पीड़ित और कुलदीप सेंगर समर्थकों में झड़प
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में 250 करोड़ की लागत से बनेगा नया रिंग रोड, इन लोगों को मिलेगा फायदा

    March 9, 2026

    हरियाणा में फरार आरोपी का एनकाउंटर, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

    March 9, 2026

    हरियाणा में 26 लाख पेंशनरों को राहत, सीएम नायब सैनी ने 1884 करोड़ रुपये किए जारी

    March 9, 2026

    हरियाणा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

    March 9, 2026

    हरियाणा के इस जिले की बदलेगी सूरत, बिछेगा 89 किमी. लंबा स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइन नेटवर्क, मिलेगा बड़ा फायदा

    March 9, 2026

    हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया बस स्टैंड, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

    March 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    युद्ध में ईरान के खिलाफ खड़े हुए पड़ोसी देश

    By अंकित कुमारMarch 10, 2026

    US-Iran War Update News : युद्ध में ईरान के खिलाफ खड़े हुए पड़ोसी देश सऊदी…

    डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट जारी

    March 10, 2026

    अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा

    March 9, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.