Close Menu
    What's Hot

    बंगाल में 91% वोटिंग, बीजेपी के बटन के सामने टेप लगाने की शिकायत, ममता बोलीं-गृह मंत्री चुनाव में दखल दे रहे

    April 29, 2026

    हरियाणा में भाजपा को मिली बड़ी कामयाबी, मानेसर से मेयर हुईं BJP में शामिल

    April 29, 2026

    कौन हैं जूही भट्ट? जिस पर प्यार लुटा रहे रणवीर इलाहाबादिया

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बंगाल में 91% वोटिंग, बीजेपी के बटन के सामने टेप लगाने की शिकायत, ममता बोलीं-गृह मंत्री चुनाव में दखल दे रहे

      April 29, 2026

      मेरठ से प्रयागराज की दूरी सिर्फ 6 घंटे में होगी पूरी, पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

      April 29, 2026

      11 बजे तक 39.97 प्रतिशत मतदान, 142 सीटों पर वोटिंग जारी

      April 29, 2026

      बंगाल की जनता रिकॉर्ड संख्या में मतदान करे : पीएम

      April 29, 2026

      डोडा में लगे पाकिस्तानी पीएम और सेना अध्यक्ष के पोस्टर

      April 29, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, April 29
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»सेंसेक्स में 545.52, निफ्टी में 190.75 अंक की तेजी
    दुनिया

    सेंसेक्स में 545.52, निफ्टी में 190.75 अंक की तेजी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Share Market Update : सेंसेक्स में 545.52, निफ्टी में 190.75 अंक की तेजी
    Share Market Update : सेंसेक्स में 545.52, निफ्टी में 190.75 अंक की तेजी

    साल 2025 के अंतिम दिन शेयर मार्केट में खूब हुई खरीदारी

    Share Market Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारतीय शेयर बाजारों ने दिसंबर के अंतिम सप्ताह में देखी गई पांच दिनों की गिरावट के बाद बुधवार की रिकवरी निवेशकों के लिए राहत भरी रही। साल 2025 में निफ्टी का 10.50% का रिटर्न भारत की मजबूत आर्थिक बुनियाद को दर्शाता है। वर्ष 2025 के अंतिम कारोबारी सत्र का समापन एक मजबूत बढ़त के साथ किया।

    पिछले कुछ दिनों से जारी सुस्ती और गिरावट के सिलसिले को तोड़ते हुए, बुधवार को बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1 प्रतिशत तक चढ़कर बंद हुए। इस तेजी का मुख्य श्रेय घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) की निरंतर खरीदारी और साल के अंत में हुई ‘शॉर्ट कवरिंग’ को जाता है। अब निवेशकों की नजर 2026 की पहली तिमाही के कॉपोर्रेट नतीजों और आगामी केंद्रीय बजट के संकेतों पर रहेगी, जो बाजार की अगली दिशा तय करेंगे।

    इस तरह रहा दिनभर में कारोबार

    बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद, बीएसई (बीएसई) का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 545.52 अंक या 0.64% की बढ़त के साथ 85,220.60 पर बंद हुआ। दिन के दौरान, एक समय सेंसेक्स ने 762.09 अंकों की छलांग लगाते हुए 85,437.17 के स्तर को भी छुआ था। वहीं, एनएसई (एनएसई) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 190.75 अंक या 0.74% चढ़कर 26,129.60 के स्तर पर बंद हुआ। उल्लेखनीय है कि यह बढ़त लगातार चार दिनों की गिरावट के बाद दर्ज की गई है।

    ये शेयर बने गेनर और लूजर

    सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, टाइटन और ट्रेंट आज के सबसे बड़े ‘टॉप गेनर्स’ रहे। इन शेयरों में खरीदारी ने बाजार को निचले स्तरों से उबारने में मदद की। दूसरी ओर, आईटी और फार्मा सेक्टर के कुछ दिग्गजों में दबाव देखा गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और सन फार्मा पिछड़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

    बुधवार की तेजी पर जानकारों का कहना है कि बाजार का सेंटिमेंट स्पष्ट रूप से तेजी की ओर मुड़ गया है, हालांकि प्रमुख रेजिस्टेंस लेवल अभी भी बरकरार हैं। साल के अंत में रिस्क लेने की क्षमता में सुधार देखा गया, जो मुख्य रूप से शॉर्ट कवरिंग और चुनिंदा शेयरों में खरीदारी से प्रेरित था। दूसरी तरफ विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का रुख अभी भी सावधानी भरा है। मंगलवार को 3,844.02 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने बाजार को सहारा देते हुए 6,159.81 करोड़ रुपये की बड़ी खरीदारी की।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभीषण ठंड के बीच नए साल का आगाज
    Next Article दमघोंटू हवा में हुई दिल्ली में नए साल की शुरूआत
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      हवा हुई शेयर बाजार की तेजी, सेंसेक्स, निफ्टी दोनों गिरे

      April 29, 2026

      सोना 1800 रुपए सस्ता, चांदी भी 6500 रुपए टूटी

      April 29, 2026

      सोना 200 रुपए तेज, चांदी 3500 रुपए चमकी

      April 28, 2026

      अमेरिका-ईरान वार्ता शुरू होने की उम्मीद से झूमा शेयर बाजार

      April 28, 2026

      क्रूड की कीमतों में तेजी से पेट्रोल-डीजल पर दबाव

      April 28, 2026

      भारत के लिए अच्छा साबित होगा न्यूजीलैंड से एफटीए

      April 28, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बंगाल में 91% वोटिंग, बीजेपी के बटन के सामने टेप लगाने की शिकायत, ममता बोलीं-गृह मंत्री चुनाव में दखल दे रहे

      By अंकित कुमारApril 29, 2026

      West Bengal Assembly Election: बंगाल में 3 बजे तक 79% वोटिंग, बीजेपी के बटन के…

      हरियाणा में भाजपा को मिली बड़ी कामयाबी, मानेसर से मेयर हुईं BJP में शामिल

      April 29, 2026

      कौन हैं जूही भट्ट? जिस पर प्यार लुटा रहे रणवीर इलाहाबादिया

      April 29, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.