Close Menu
    What's Hot

    हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम जारी, bseh.org.in पर तुरंत चेक करें अपना नाम

    August 6, 2026

    Visa ने 2,600 लोगों को नौकरी से निकाला, जानें किस वजह से गई नौकरियां

    August 6, 2026

    VIDEO: 6,6,6,6,6,6,6,6 पप्पू यादव के बेटे सार्थक ने खेली वैभव सूर्यवंशी जैसी पारी, 190 के स्ट्राइक रेट से मचाया तहलका | Sports

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

      August 6, 2026

      मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

      August 6, 2026

      रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

      August 6, 2026

      नोएडा में भारी बारिश से बेपटरी हुआ जीवन, सड़कों पर भरा पानी, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

      August 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»जनवरी में भारत में रूस से कच्चे तेल का आयात न के बराबर
    दुनिया

    जनवरी में भारत में रूस से कच्चे तेल का आयात न के बराबर

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News Hindi : जनवरी में भारत में रूस से कच्चे तेल का आयात न के बराबर
    Business News Hindi : जनवरी में भारत में रूस से कच्चे तेल का आयात न के बराबर

    रिलायंस इंडस्ट्री ने किया स्पष्ट कहा, हमने रूस से कच्चे तेल का आयात बंद किया

    Business News Hindi (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : 2022 में जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुआ था तो रूस ने विश्व के बहुत सारे देशों को रियायती दरों पर कच्चे तेल की सप्लाई आॅफर की थी। हालांकि बहुत कम देशों ने रूस के इस आॅफर को स्वीकार किया लेकिन भारत उन देशों में शामिल था जिन्होंने रूसी आॅफर स्वीकार किया था।

    इसके बाद से भारत रियायती दरों पर मिलने वाले रूसी समुद्री कच्चे तेल का सबसे बड़ा खरीदार बनकर उभरा। तब से अब तक भारत ने रूस से 144 अरब यूरो मूल्य का कच्चा तेल खरीदा है। इस दौरान चीन रूस से 210.3 अरब यूरो का क्रूड आयात कर सबसे बड़ा खरीदार बन गया है। भारत दूसरे स्थान पर है। लेकिन अब अमेरिकी दबाव के चलते भारत ने रूस से कच्चे तेल के आयात में भारी कटौती कर दी है।

    रिलायंस इंडस्ट्री का यह बयान आया सामने

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के रूस से कच्चे तेल नहीं खरीदने से जनवरी में रूसी तेल का आयात कई वर्षों के निचले स्तर पर आ सकता है। रिलायंस ने कहा, उसे रूस से तेल की कोई भी खेप जनवरी में मिलने की उम्मीद नहीं है। रिलायंस का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रविवार को दी गई उस चेतावनी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि रूस से तेल खरीदने के कारण अमेरिका भारत पर आयात शुल्क और बढ़ा सकता है। रिलायंस ने सोशल मीडिया पर कहा, पिछले तीन सप्ताह से रिलायंस इंडस्ट्रीज की जामनगर रिफाइनरी में रूसी तेल की कोई खेप नहीं पहुंची है।

    रिलायंस ने खरीदा सबसे ज्यादा कच्चा तेल

    20 नवंबर, 2025 को रिलायंस ने कहा था कि उसने यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों का अनुपालन करने के लिए गुजरात के जामनगर स्थित अपनी निर्यात आधारित रिफाइनरी में रूसी कच्चे तेल का उपयोग बंद कर दिया है। रिलायंस भारत में रूस से तेल खरीदने वाली सबसे बड़ी कंपनी थी। वह जामनगर के अपने तेल शोधन परिसर में कच्चे तेल को रिफाइंड करके पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधनों में परिवर्तित करती थी। इस परिसर में दो रिफाइनरियां हैं।

    इसलिए बढ़ गई भारत की मुश्किलें

    इन खरीदों ने पश्चिमी देशों की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया को जन्म दिया है, जिन्होंने रूस के ऊर्जा क्षेत्र पर प्रतिबंध लगाकर उसे निशाना बनाया है। उनका तर्क है कि तेल राजस्व से मॉस्को के युद्ध प्रयासों को वित्त पोषित करने में मदद मिलती है। अमेरिका ने पिछले साल रूसी तेल की भारी खरीद के लिए दंड के रूप में भारतीय वस्तुओं पर आयात शुल्क दोगुना करके 50 फीसदी कर दिया था।

    ये भी पढ़ें : Share Market Update : शेयर बाजार में गिरावट का क्रम जारी, सेंसेक्स 376 अंक लुढ़का

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसाल 2026 में एफआईआई की वापसी की उम्मीद
    Next Article बेहद खराब श्रेणी में राजधानी में हवा की गुणवत्ता
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Visa ने 2,600 लोगों को नौकरी से निकाला, जानें किस वजह से गई नौकरियां

      August 6, 2026

      Stock market closing: बैंकों में तेजी से शेयर बाजार को मिला सपोर्ट, तेजी के साथ बंद हुआ मार्केट, महंगा हुआ कच्चा तेल | Economy

      August 6, 2026

      X के प्रॉडक्ट हेड निकिता बियर ने छोड़ी कंपनी, कहा- अब मेरे लिए यह काम करने का समय आया

      August 6, 2026

      Tata Nexon Camo Edition लॉन्च, जानें जबरदस्त फीचर्स वाले इस कार की कितनी है कीमत

      August 6, 2026

      Indigo का एनिवर्सरी ऑफर, मुफ्त में दे रही 20 हजार टिकटें, जानें पाने का तरीका

      August 6, 2026

      E-PRAAPTI पोर्टल, अब पुराने और बंद पड़े EPF खातों से मिनटों में निकलेंगे पैसे, जानें कैसे करेगा काम

      August 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम जारी, bseh.org.in पर तुरंत चेक करें अपना नाम

      By प्रमोद रिसालियाAugust 6, 2026

      नई दिल्ली (HTET Result 2026). हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 में शामिल हुए अभ्यर्थियों के…

      Visa ने 2,600 लोगों को नौकरी से निकाला, जानें किस वजह से गई नौकरियां

      August 6, 2026

      VIDEO: 6,6,6,6,6,6,6,6 पप्पू यादव के बेटे सार्थक ने खेली वैभव सूर्यवंशी जैसी पारी, 190 के स्ट्राइक रेट से मचाया तहलका | Sports

      August 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.