Close Menu
    What's Hot

    ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

    March 8, 2026

    हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

    March 8, 2026

    मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

      March 8, 2026

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा सरकार दे रही 1.80 लाख तक आय वालों को 71 हजार रुपये, सिरसा में 2334 परिवारों को मिला लाभ
    हरियाणा

    हरियाणा सरकार दे रही 1.80 लाख तक आय वालों को 71 हजार रुपये, सिरसा में 2334 परिवारों को मिला लाभ

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    सिरसा। हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस योजना के तहत जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये तक है, उन्हें बेटी के विवाह पर आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, ताकि शादी के खर्च को लेकर परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम किया जा सके।

    जिले में अब तक इस योजना का लाभ 2334 पात्र परिवारों को मिल चुका है। प्रशासन के अनुसार, लाभार्थियों के खातों में कुल 13 करोड़ 99 लाख 66 हजार रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है। यह योजना सामाजिक समानता और बेटियों के सम्मान को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार का अहम कदम मानी जा रही है।

    जिला कल्याण अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए कन्या के विवाह के बाद छह माह के भीतर आधिकारिक पोर्टल www.shaadi.edisha.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। निर्धारित समय सीमा में आवेदन न करने पर लाभ राशि नहीं दी जाएगी। आवेदन स्वीकृत होने के बाद सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है।


    Dwarka Expressway से इन 10 सड़कों की होगी सीधी कनेक्टिविटी, इन सोसायटियों की बदलेगी किस्मत

    सरकारी प्रावधानों के अनुसार अनुसूचित जाति और विमुक्त जाति वर्ग के लाभार्थियों को बेटी की शादी पर 71 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। वहीं सभी वर्गों की विधवा, बेसहारा महिला या अनाथ बेटियों के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक मदद का प्रावधान है। सामान्य और पिछड़ा वर्ग के पात्र परिवारों को 41 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है।

    इस योजना में दिव्यांगजनों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। यदि विवाह करने वाले दंपती दोनों दिव्यांग हों, तो उन्हें 51 हजार रुपये, जबकि दंपती में से किसी एक के दिव्यांग होने पर 41 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसके अलावा महिला खिलाड़ियों को भी योजना के तहत आर्थिक मदद दी जाती है, यदि उन्होंने निर्धारित ओलंपिक, गैर-ओलंपिक या मान्यता प्राप्त टूर्नामेंटों में भाग लिया हो।


    हरियाणा

    प्रशासन ने पात्र परिवारों से अपील की है कि वे समय पर आवेदन करें और सभी आवश्यक दस्तावेज सही ढंग से अपलोड करें, ताकि योजना का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सके।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब में 881 आम आदमी क्लीनिकों में मुफ्त एंटी-रेबीज टीकाकरण 
    Next Article शिक्षा का अधिकार और खाद्य सुरक्षा कानून में सुधार करने की तैयारी कर रही मोदी सरकार
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

    March 8, 2026

    अनाज मंडी में किसान मेले का आयोजन, किसानों ने रोष भी जताया

    March 7, 2026

    हरियाणा में HSSC का बड़ा फैसला, अब परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी ये खास सुविधा

    March 7, 2026

    हरियाणा में टटीरी गाने को लेकर बढ़ा विवाद, यूट्यूब ने किया ब्लॉक

    March 7, 2026

    जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

    March 7, 2026

    हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा तापमान, अगले चार दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

    March 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

    By अंकित कुमारMarch 8, 2026

    Odisha Crime News : ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत कोरापुट…

    हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

    March 8, 2026

    मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

    March 7, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.