Close Menu
    What's Hot

    राजपुरा-शंभू के बीच डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर धमाका, एजेंसियां अलर्ट

    April 28, 2026

    हरियाणा शिक्षा विभाग का 400 करोड़ रुपये का बजट लैप्स, 15 अहम प्रोजेक्ट अटके

    April 28, 2026

    जस्टिस स्वर्णकांता की कोर्ट में पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, AAP नेताओं ने फैसले का पुरजोर समर्थन किया

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राजपुरा-शंभू के बीच डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर धमाका, एजेंसियां अलर्ट

      April 28, 2026

      पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा की आशंका

      April 28, 2026

      होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खोला जाए : गुटेरेस

      April 28, 2026

      पुणे में गैस रिसाव से यूपी के तीन लोगों की मौत

      April 27, 2026

      ईरान ने पाकिस्तान की भूमिका पर उठाए सवाल, कहा पाक मध्यस्थ बनने के लायक नहीं

      April 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, इन लोगों को दे दी बड़ी खुशखबरी, मिलेंगी अब ये मूलभूत सुविधाएं
    हरियाणा

    हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, इन लोगों को दे दी बड़ी खुशखबरी, मिलेंगी अब ये मूलभूत सुविधाएं

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सात शहरों में स्थित 23 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने का अहम निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले से लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में रह रहे हजारों लोगों को बड़ी राहत मिली है। कॉलोनियों के नियमित होने के बाद अब इन क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पेयजल और सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास का रास्ता साफ हो गया है।

    सरकार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, अंबाला सदर नगर परिषद क्षेत्र की महाराणा प्रताप कॉलोनी और सोनिया कॉलोनी एक्सटेंशन को नियमित किया गया है। वहीं करनाल नगर निगम क्षेत्र की गुरु नानक कॉलोनी (हेरिटेज लॉन के पास), किसान पब्लिक स्कूल कॉलोनी-बलजीत एन्क्लेव, निर्मल विहार कॉलोनी और आरके पुरम एक्सटेंशन भी अब नियमित कॉलोनियों की श्रेणी में आ गई हैं।

    इसी तरह नगर परिषद पलवल की कॉलोनी आईडी नंबर-295 और नगर परिषद झज्जर क्षेत्र की लालचंद प्रिया बेरी गेट तथा कंवर कॉलोनी को भी सरकार ने नियमित कर दिया है। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को लंबे समय से कानूनी मान्यता और विकास कार्यों का इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है।


    हरियाणा सरकार दे रही 1.80 लाख तक आय वालों को 71 हजार रुपये, सिरसा में 2334 परिवारों को मिला लाभ

    इसके अलावा नगर परिषद नारनौल क्षेत्र की सबसे अधिक कॉलोनियों को नियमित किया गया है। इनमें दीवान कॉलोनी, नीलकंठ कॉलोनी, आरके पुरम कॉलोनी, गणेश कॉलोनी, रामनगर कॉलोनी, हीरानगर, एनबीसीसी कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, इंप्लाई कॉलोनी एक्सटेंशन, दया नगर कॉलोनी एक्सटेंशन, अमृत धारा कॉलोनी, रामकरण दास एक्सटेंशन कॉलोनी और रघुनाथ नगर शामिल हैं। इन कॉलोनियों के नियमित होने से नारनौल शहर में शहरी विकास को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

    सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, कॉलोनियों के नियमित होने के बाद अब संबंधित नगर निकायों द्वारा यहां विकास कार्यों की योजना बनाई जाएगी। सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट, पेयजल आपूर्ति और सीवरेज नेटवर्क जैसी सुविधाओं पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा। इससे न केवल नागरिक सुविधाएं बेहतर होंगी, बल्कि संपत्तियों के कानूनी मूल्य में भी इजाफा होगा।


    Dwarka Expressway से इन 10 सड़कों की होगी सीधी कनेक्टिविटी, इन सोसायटियों की बदलेगी किस्मत

    प्रदेश सरकार के इस कदम को शहरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लंबे समय से अवैध कॉलोनियों में रह रहे लोगों के लिए यह फैसला न केवल राहत भरा है, बल्कि उन्हें मुख्यधारा की नागरिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत ने चाबहार पोर्ट से कंट्रोल छोड़ा: कांग्रेस
    Next Article वेनेजुएलाई नेता मचाडो ने अमेरिकी राष्ट्रपति से की मुलाकात, नोबेल पुरस्कार ट्रम्प को दिया
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा शिक्षा विभाग का 400 करोड़ रुपये का बजट लैप्स, 15 अहम प्रोजेक्ट अटके

    April 28, 2026

    ये है भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे, 6 राज्यों को जोड़ता है आपस में

    April 28, 2026

    रेवाड़ी सहित इन 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,50km/h की रफ्तार से चलेगी हवाएं

    April 28, 2026

    हरियाणा में ग्रुप-D कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सरकार ने बढ़ाया प्रमोशन कोटा

    April 27, 2026

    नौतपा कब से होगा शुरू? जानें क्या करें और क्या न करें

    April 27, 2026

    हरियाणा में चलती बस में लगी आग, 2 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    April 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    राजपुरा-शंभू के बीच डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर धमाका, एजेंसियां अलर्ट

    By अंकित कुमारApril 28, 2026

    Punjab News: राजपुरा-शंभू के बीच डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर धमाका, एजेंसियां अलर्ट विस्फोट में एक व्यक्ति…

    हरियाणा शिक्षा विभाग का 400 करोड़ रुपये का बजट लैप्स, 15 अहम प्रोजेक्ट अटके

    April 28, 2026

    जस्टिस स्वर्णकांता की कोर्ट में पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, AAP नेताओं ने फैसले का पुरजोर समर्थन किया

    April 28, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.