Close Menu
    What's Hot

    घाटे में चल रही Air India का बड़ा कदम, CEO बदला, टेवोल्डे गेब्रेमारियम नए सीईओ

    August 7, 2026

    Pak vs WI Test: पाकिस्तान ने तोड़ा लगातार हार का सिलसिला, 49 साल बाद मिली ऐसी जीत, पोर्ट ऑफ स्पेन में रचा इतिहास | Sports

    August 6, 2026

    मंत्रिमंडल ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Asaram News: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार | National

      August 6, 2026

      मोहन भागवत बोले- भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत, जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

      August 6, 2026

      डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

      August 6, 2026

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

      August 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, August 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में सरकारी भर्तियों का रोडमैप तैयार, HSSC जल्द जारी करेगा वार्षिक भर्ती कैलेंडर, सीएम सैनी ने किया ऐलान
    हरियाणा

    हरियाणा में सरकारी भर्तियों का रोडमैप तैयार, HSSC जल्द जारी करेगा वार्षिक भर्ती कैलेंडर, सीएम सैनी ने किया ऐलान

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 6, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सुझावों को गंभीरता से लेकर भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और अभ्यर्थी हितैषी बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) का वार्षिक भर्ती कैलेंडर तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र जारी किया जाएगा। इससे अभ्यर्थियों को वर्षभर की भर्ती प्रक्रिया, आवेदन, परीक्षा, परिणाम और नियुक्ति की संभावित समय-सीमा की पहले से जानकारी मिल सकेगी तथा वे अपनी तैयारी बेहतर ढंग से कर सकेंगे।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को सोनीपत में “छात्र संवाद मुख्यमंत्री के साथ” कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को उनके प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक—एक करके विद्यार्थी के प्रश्नों का जवाब देते हुए उनकी शंकाओं को दूर किया। साथ ही उनके सुझावों पर भी साकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

    संवाद के दौरान विद्यार्थी अंजलि ने एचएसएससी का वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करने का सुझाव दिया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) का वार्षिक कैलेंडर पहले ही जारी किया जा चुका है तथा अब एचएसएससी का वार्षिक भर्ती कैलेंडर भी तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ भर्तियां कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने से जुड़ी होती हैं, इसलिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर व्यवस्थित कैलेंडर तैयार किया जा रहा है। इससे युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की पूर्व जानकारी मिलेगी और वे अपनी तैयारी सुनियोजित तरीके से कर सकेंगे।

    विद्यार्थी नीरज ने सीईटी के आधार पर विभिन्न भर्तियों में पात्रता तथा भर्ती परीक्षाओं के स्पष्ट पाठ्यक्रम के संबंध में अपनी जिज्ञासा व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीईटी लागू करने का उद्देश्य युवाओं को बार-बार प्रारंभिक परीक्षाएं देने की परेशानी से राहत देना और भर्ती प्रक्रिया को सरल बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने परीक्षा के दौरान परिवहन, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाकर अभ्यर्थियों की सुविधा सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि सीईटी के माध्यम से युवाओं को विभिन्न भर्तियों में अवसर मिल रहा है तथा इसकी प्रक्रिया और दायरे को और अधिक स्पष्ट एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में भी सरकार कार्य कर रही है।

    विद्यार्थी तनुज ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बस पास की सुविधा उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पहले से ही विद्यार्थियों के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रतिदिन कोचिंग संस्थानों में आने-जाने वाले विद्यार्थियों की जरूरतों को भी सरकार समझती है। इस सुझाव पर सकारात्मक दृष्टिकोण से विचार किया जाएगा, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को राहत मिल सके।

    विद्यार्थी सोनू ने कोचिंग फीस पर जीएसटी समाप्त करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय पहले से ही जीएसटी के दायरे से बाहर हैं, जबकि कोचिंग संस्थानों पर जीएसटी का विषय जीएसटी परिषद के अधिकार क्षेत्र में आता है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं जीएसटी परिषद के सदस्य हैं और विद्यार्थियों के इस सुझाव को परिषद के समक्ष अवश्य रखेंगे।

    विद्यार्थी मुस्कान ने ऑनलाइन भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, सर्वर डाउन और तकनीकी गड़बड़ियों से अभ्यर्थियों को होने वाली परेशानियों की ओर ध्यान आकर्षित किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मेहनती युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून बनाए हैं, जिनमें कठोर सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


    Vivek Kumar news18

    विद्यार्थी वर्षा ने आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए कोचिंग छात्रवृत्ति योजना लागू करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पहले से ही छात्र-छात्राओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहायता उपलब्ध कराने के इस सुझाव पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा।

    विद्यार्थी नितिन ने सरकारी भर्तियों में समयबद्ध वेटिंग लिस्ट जारी करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि चयनित अभ्यर्थी निर्धारित समय में कार्यभार ग्रहण नहीं करते हैं तो रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए वेटिंग लिस्ट जारी करना एक प्रभावी व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि सरकार इस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रही है, ताकि पात्र अभ्यर्थियों को समय पर अवसर मिल सके।

    मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ अपनी तैयारी जारी रखें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी, निष्पक्ष और ‘बिना पर्ची, बिना खर्ची’ की भर्ती व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा प्रत्येक योग्य युवा को उसकी मेहनत और प्रतिभा के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।

    इस दौरान बीजेपी की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, सोनीपत के विधायक निखिल मदान, हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज के चेयरमैन मोहन लाल कौशिक, सोनीपत के मेयर राजीव जैन, बीजेपी नेता देवेंद्र कौशिक, गोहाना जिला अध्यक्ष विजेंद्र मलिक, सोनीपत के जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, आईसीएस सेंटर के संस्थापक परिमल कुमार भी मौजूद थे।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleUPI ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगेगा या नहीं? RBI ने दिया यह जवाब, जानें आपको फायदा या नुकसान
    Next Article Asaram News: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    शुक्र है कि आत्मा को दर्द नहीं होता, वर्ना 2 बार मरते 74 साल के शिवचरण, वीडियो कॉल पर ही बेटी ने देखा था अंतिम संस्कार

    August 6, 2026

    हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम जारी, bseh.org.in पर तुरंत चेक करें अपना नाम

    August 6, 2026

    कचरे से कमाना है पैसा, प्लांट लगाना कितना आसान, क्या नगरपालिका मदद करती है?

    August 6, 2026

    करनाल में बीच बाजार में युवक का मर्डर, प्वाइंट ब्लैंक रेंज से बदमाशों ने बीरू के सिर में मारी गोली

    August 6, 2026

    बिग बॉस के सेट पर पर किया वादा नहीं किया पूरा, चंडीगढ़ कोर्ट ने एक्टर सलमान खान को भेजा नोटिस

    August 6, 2026

    हिसार में कावंड़ियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी समेत 12 साल की बच्ची घायल, 5-6 बदमाश बाइक पर थे सवार

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    घाटे में चल रही Air India का बड़ा कदम, CEO बदला, टेवोल्डे गेब्रेमारियम नए सीईओ

    By परवेश चौहानAugust 7, 2026

    Air India appoints new CEO: एयर इंडिया ने लगातार हो रहे घाटे के बीच एक…

    Pak vs WI Test: पाकिस्तान ने तोड़ा लगातार हार का सिलसिला, 49 साल बाद मिली ऐसी जीत, पोर्ट ऑफ स्पेन में रचा इतिहास | Sports

    August 6, 2026

    मंत्रिमंडल ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल

    August 6, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.