Close Menu
    What's Hot

    CSK ने चला धोनी वाला दांव! 3 वजह जिसने जहीर खान को बनाया चेन्नई सुपर किंग्स का मुख्य कोच | Sports

    September 22, 2026

    एशियाई हॉकी फेडरेशन ने CM मान को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया

    September 22, 2026

    स्टॉक मार्केट में तेजी बरकरार, उछलकर खुला बाजार, कच्चे तेल की कीमत बढ़ी

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सांबा रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव, यात्रियों को लगा गोलीबारी हुई

      September 22, 2026

      यूपी चुनाव में दमखम दिखाएंगे चंद्रशेखर आजाद, 42 और सीटों पर प्रभारियों का ऐलान

      September 22, 2026

      सिम कार्ड का दुरुपयोग पडे़गा महंगा, ₹50 लाख का जुर्माना, जानें कैसे करें फर्जीवाड़े से बचाव

      September 21, 2026

      New Delhi : 6 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला पकड़ गया, लोगों ने जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा | National

      September 21, 2026

      बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, SIT का गठन, 3 आरोपी गिरफ्तार

      September 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, September 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»कितने तरह के होते हैं कार-बाइक के इंश्योरेंस, क्या थर्ड पार्टी बीमा करवाना फायदेमंद है?
    हरियाणा

    कितने तरह के होते हैं कार-बाइक के इंश्योरेंस, क्या थर्ड पार्टी बीमा करवाना फायदेमंद है?

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    फरीदाबाद: अगर आपकी गाड़ी सड़क पर चलती है, तो यह जानकारी आपके बहुत काम की है. आज भी कई लोग सिर्फ चालान से बचने के लिए इंश्योरेंस करवा लेते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि कौन सा इंश्योरेंस किस काम आता है. इसी बीच सुप्रीम कोर्ट के एक नए निर्देश के बाद वाहन बीमा फिर चर्चा में है. ऐसे में यह समझना जरूरी हो गया है कि गाड़ी का इंश्योरेंस कितने प्रकार का होता है, थर्ड पार्टी और फर्स्ट पार्टी में क्या फर्क है, कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस में क्या मिलता है और बिना इंश्योरेंस गाड़ी चलाने पर क्या नियम हैं.

    गाड़ी का इंश्योरेंस कितने प्रकार का होता है?

    Local18 से बातचीत में Royal Seven Eleven Services के ऑनर गौतम गर्ग बताते हैं गाड़ियों का इंश्योरेंस मुख्य रूप से तीन प्रकार का होता है. इसमें फर्स्ट पार्टी, थर्ड पार्टी और कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस शामिल हैं. हर इंश्योरेंस का अपना अलग काम और फायदा होता है. इसलिए गाड़ी मालिक को अपनी जरूरत के हिसाब से सही इंश्योरेंस चुनना चाहिए.

    थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में क्या मिलता है?

    गौतम गर्ग बताते हैं थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में सबसे ज्यादा फायदा सामने वाली पार्टी को मिलता है. अगर आपकी गाड़ी किसी दूसरे वाहन या व्यक्ति से टकरा जाती है, तो नुकसान का क्लेम सामने वाले को मिलता है. अगर आपकी अपनी गाड़ी चोरी हो जाए…आग लग जाए या खुद की गाड़ी को नुकसान पहुंचे… तो थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में उसका क्लेम नहीं मिलता. यही वजह है कि इसे सिर्फ कानूनी जरूरत पूरी करने वाला इंश्योरेंस भी माना जाता है.

    फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस में क्या मिलता है?

    गौतम गर्ग बताते हैं फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस गाड़ी मालिक के लिए ज्यादा जरूरी होता है. अगर गाड़ी चोरी हो जाए, आग लग जाए या एक्सीडेंट में गाड़ी को नुकसान पहुंचे, तो उसका क्लेम गाड़ी मालिक को मिलता है. इसके अलावा अगर एक्सीडेंट में गाड़ी चला रहे मालिक की मौत हो जाती है, तो तय नियमों के अनुसार इंश्योरेंस का लाभ भी मिलता है. इसलिए सिर्फ थर्ड पार्टी पर निर्भर रहने के बजाय फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस भी करवाना बेहतर माना जाता है.


    Haryana News सुरक्षित आहार अभियान से स्वस्थ हरियाणा की दिशा 87233

    कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस में क्या मिलता है?

    गौतम गर्ग बताते हैं कि कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस सबसे ज्यादा सुरक्षा देने वाला प्लान होता है. इसमें फर्स्ट पार्टी और थर्ड पार्टी दोनों का फायदा मिलता है. इसके साथ कई कंपनियां जीरो डेप्रिसिएशन, इंजन कवर, टायर कवर और दूसरी अतिरिक्त सुविधाएं भी देती हैं. ऐसे प्लान में गाड़ी के बंपर से लेकर दूसरे हिस्सों तक का खर्च भी कंपनी की शर्तों के अनुसार कवर हो सकता है. इससे गाड़ी मालिक पर अचानक आने वाला बड़ा खर्च काफी कम हो जाता है.

    बिना इंश्योरेंस गाड़ी चलाने पर क्या होगा?

    गौतम गर्ग बताते हैं बिना इंश्योरेंस गाड़ी चलाना कानून का उल्लंघन है. ऐसे मामले में 2000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. इसके अलावा तीन महीने तक की सजा भी हो सकती है. कुछ मामलों में अदालत जुर्माना और सजा दोनों भी दे सकती है. इसलिए सड़क पर गाड़ी उतारने से पहले वैध इंश्योरेंस होना जरूरी है.

    सुप्रीम कोर्ट के नए निर्देश से क्या बदलेगा?

    गौतम गर्ग बताते हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने बिना वैध थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के चल रहे वाहनों पर सख्त रुख अपनाया है. अदालत ने केंद्र सरकार, सड़क परिवहन मंत्रालय और IRDAI को मिलकर ऐसा पायलट प्रोजेक्ट तैयार करने का निर्देश दिया है, जिसमें बिना वैध थर्ड पार्टी बीमा वाली गाड़ियों को पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं दिया जाए. इसके लिए ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरों के इस्तेमाल का सुझाव भी दिया गया है. अदालत का मानना है कि इससे बिना बीमा चल रहे वाहनों की पहचान आसान होगी और लोग समय पर अपनी गाड़ी का इंश्योरेंस भी करवाएंगे.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब के 7 ज़िलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने…
    Next Article Agni-4 vs BrahMos Missile: अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, 4000 किमी तक करेगी वार, ब्रह्मोस से यह कितनी अलग? | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    125 साल से चली आ रही परंपरा फिर जीवंत, अंबाला में पांच हिंडोलों के साथ शुरू हुआ वामन द्वादशी मेला

    September 22, 2026

    हरियाणा में सीआईडी का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 5 लाख रुपये मांगे थे, ट्रांसपोर्टर ने एसीबी से की थी शिकायत

    September 22, 2026

    हरियाणा के नूंह में 4.30 करोड़ रुपये के चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, क्रेटा में 40 पैकेटों में छिपाकर ले जा रहे थे

    September 22, 2026

    फरीदाबादः सोतई गांव में जमीन मुआवजे के लिए किसानों का धरना 32वें दिन भी जारी, महिलाएं कर रहीं भजन-कीर्तन

    September 21, 2026

    भूपेंद्र हुड्डा के बयान पर अभय चौटाला का पलटवार, बोले- कुछ दिनों में दम निकल जाएगा

    September 21, 2026

    महिलाओं को बार-बार क्यों होता है यूरीन इंफेक्शन? डॉक्टर ने बताए बचाव के आसान तरीके, बिना परामर्श न लें कोई दवा

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    CSK ने चला धोनी वाला दांव! 3 वजह जिसने जहीर खान को बनाया चेन्नई सुपर किंग्स का मुख्य कोच | Sports

    By परवेश चौहानSeptember 22, 2026

    3 वजह जिसने जहीर खान को बनाया चेन्नई सुपर किंग्स का मुख्य कोच नई दिल्ली.…

    एशियाई हॉकी फेडरेशन ने CM मान को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया

    September 22, 2026

    स्टॉक मार्केट में तेजी बरकरार, उछलकर खुला बाजार, कच्चे तेल की कीमत बढ़ी

    September 22, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.