Close Menu
    What's Hot

    व्हाइट कलर की ड्रेस में अशनूर कौर ने गिराई बिजलियां

    June 7, 2026

    अमेरिकी सेना ने होर्मुज में दो ईरानी ड्रोन गिराए, ईरान बोला- सैन्य कार्रवाई से पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा अमेरिका

    June 7, 2026

    गुरुद्वारा प्रबंधन के लिए 5 लाख रुपये की सेवा राशि देने की घोषणा

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिकी सेना ने होर्मुज में दो ईरानी ड्रोन गिराए, ईरान बोला- सैन्य कार्रवाई से पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा अमेरिका

      June 7, 2026

      Cockroach Janta Party Updates: जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन नहीं रुकेगा: अभिजीत दीपके

      June 7, 2026

      हीट वेव को लेकर 3 दिन का येलो अलर्ट, 45 के पार पहुंचेगा तापमान

      June 7, 2026

      अमेरिका ने तोड़ा सीजफायर : ईरान

      June 7, 2026

      सीबीएसई 12वीं की वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने की कल अंतिम तारीख

      June 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, June 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, 38 साल बाद जीती सीरीज
    खेल

    न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, 38 साल बाद जीती सीरीज

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Cricket News Hindi : न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, 38 साल बाद जीती सीरीज
    Cricket News Hindi : न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, 38 साल बाद जीती सीरीज

    भारत का अपने देश में लगातार 13 मैच के बाद जीत का सिलसिला टूटा

    Cricket News Hindi (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : गत रात्रि न्यूजीलैंड की टीम ने इतिहास रचते हुए भारतीय टीम को उसकी ही धरती पर एकदिवसीय सीरीज में 2-1 से हराकर नया इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड की टीम ने भारतीय सरजमीं पर 38 साल बाद पहली बार एकदिवसीय सीरीज में विजय हासिल की है। गत दिवस इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में कीवियों ने मैच के हर क्षेत्र में भारत से बेहतर प्रदर्शन किया। टीम इंडिया के पक्ष में इस मैच में दो बात ही रही।

    एक कप्तान शुभमन गिल का टॉस जीतना और दूसरा न्यूीलैंड के पहले दो विकेट जल्दी झटक लेना। इसके अतिरिक्त पूरा मैच मेहमान टीम के नाम रहा। जिसके बाद कीवी टीम ने भारत को 41 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इस हार के साथ भारत को इंदौर में भी पहली बार वनडे में शिकस्त झेलनी पड़ी, जहां उसने इससे पहले लगातार सात मैच जीते थे।

    न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 337 रन बनाए

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मेहमान टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के शानदार शतकों की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 337 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 46 ओवर में 296 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से विराट कोहली ने बेहतरीन 124 रन की पारी खेली, जबकि हर्षित राणा ने 52 रन का योगदान दिया। भारतीय टीम के शीर्ष क्रम और मध्यम क्रम ने एक बार फिर से निराश किया।

    रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट हुए जबकि शुभमन गिल 23 रन ही बना सके। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, जिससे भारत का स्कोर 71/4 हो गया। इसके बाद कोहली ने नीतीश कुमार रेड्डी (57 गेंदों पर 53 रन) के साथ अहम साझेदारी कर मैच में जान फूंकी। पूरे मैच में केवल विराट कोहली ही टीम की जीत के लिए जूझते दिखाई दिए।

    कोहली ने 92 गेंद पर लगाया शतक

    विराट कोहली ने एक बार फिर जबरदस्त खेल दिखाते हुए मात्र 92 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह विराट का 85वां अंतरराष्ट्रीय शतक रहा। वह शानदार फॉर्म में नजर आए और न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। यह उनका वनडे में 54वां शतक है और भारत में यह कोहली के बल्ले से निकला 41वां शतक है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 36 पारियों में उनके नाम सात शतक दर्ज हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने रिकी पोंटिंग, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर और सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ दिया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमां-बेटी की जोड़ी ने लूटी महफिल! फ्लोरल आउटफिट और रेड लिप्स में छाईं मलाइका
    Next Article गोविंदा के अफेयर पर फिर भड़कीं सुनीता आहूजा, बोलीं– कभी माफ नहीं करूंगी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      अफगानिस्तान के सामने भारत ने बनाया रनों का पहाड़

      June 7, 2026

      सिक्सर किंग वैभव सूर्यवंशी पर स्टडी करेगा आईआईएम इंदौर

      June 2, 2026

      बेंगलुरु लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बनी, गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराया

      May 31, 2026

      आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला

      May 31, 2026

      दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने उतरेंगी आरसीबी और जीटी

      May 31, 2026

      विनेश फोगाट एशियन गेम्स ट्रायल के सेमीफाइनल में जींद की मीनाक्षी से हारी विनेश फोगाट

      May 30, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      व्हाइट कलर की ड्रेस में अशनूर कौर ने गिराई बिजलियां

      By श्वेता चौहानJune 7, 2026

      Ashnoor Kaur: व्हाइट कलर की ड्रेस में अशनूर कौर ने गिराई बिजलियां अपने एलिगेंट लुक…

      अमेरिकी सेना ने होर्मुज में दो ईरानी ड्रोन गिराए, ईरान बोला- सैन्य कार्रवाई से पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा अमेरिका

      June 7, 2026

      गुरुद्वारा प्रबंधन के लिए 5 लाख रुपये की सेवा राशि देने की घोषणा

      June 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.