Close Menu
    What's Hot

    मुख्यमंत्री मान ने प्रवासी पंजाबियों और प्रमुख कारोबारियों के साथ किया विचार-विमर्श

    April 22, 2026

    मेरे पास 5 करोड़ थे…” राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस की सच्चाई से उठाया पर्दा

    April 22, 2026

    Pahalgam Attack Anniversary: भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा : पीएम मोदी

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Pahalgam Attack Anniversary: भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा : पीएम मोदी

      April 22, 2026

      अमेरिका ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाया

      April 22, 2026

      केरल के त्रिशूर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 लोगों मौत

      April 22, 2026

      कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

      April 21, 2026

      पीएम मोदी के खिलाफ खरगे के आतंकवादी वाले बयान से भड़की बीजेपी

      April 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, April 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»भारत और यूएई ने द्विपक्षीय व्यापार 200 अरब डॉलर करने पर जताई सहमति
    दुनिया

    भारत और यूएई ने द्विपक्षीय व्यापार 200 अरब डॉलर करने पर जताई सहमति

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India-UAE Trade : भारत और यूएई ने द्विपक्षीय व्यापार 200 अरब डॉलर करने पर जताई सहमति
    India-UAE Trade : भारत और यूएई ने द्विपक्षीय व्यापार 200 अरब डॉलर करने पर जताई सहमति

    एमएसएमई उद्योगों के निर्यात को पश्चिम एशियाई, अफ्रीकी और यूरेशियाई क्षेत्रों में आसान बनाया जाएगा

    India-UAE Trade (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : तेजी से बदलते वैश्विक व्यापार के चलते भारत और यूएई ने आपसी व्यापारिक रिश्तों को और भी ज्यादा मजबूत करने पर सहमति जताई है। दोनों देशों ने यह फैसला लिया है कि 2032 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर 200 अरब डॉलर किया जाएगा। 2023-24 में दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 84 अरब डॉलर था। यह भी तय किया गया कि एमएसएमई उद्योगों के निर्यात को पश्चिम एशियाई, अफ्रीकी और यूरेशियाई क्षेत्रों में आसान बनाया जाएगा।

    यह सब निर्णय संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान सोमवार (19 जनवरी) को संक्षिप्त दौरे के दौरान पीएम से बैठक के दौरान लिए गए। इस दौरान भारत और यूएई के रिश्तों को और मजबूती आई। पीएम मोदी प्रोटोकॉल तोड़ एयरपोर्ट पर खुद उनको रिसीव करने पहुंचे। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाया और फिर एक ही कार में सवार होकर एयरपोर्ट से रवाना हुए। इसके बाद लोक कल्याण मार्ग में अहम बैठक हुई। यहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षी समेत कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा और कई समझौतों व घोषणाओं पर सहमति जताई।

    0.5 मिलियन मीट्रिक टन एलएनजी की होगी आपूर्ति

    दोनों पक्षों के बीच सालाना 0.5 मिलियन मीट्रिक टन एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) की आपूर्ति के लिए एक दीर्घकालिक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। 10 साल के लिए यह समझौता हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और अबू धाबी की सरकारी तेल कंपनी गैस (एडीएनओसी गैस) के बीच हुआ। यूएई कतर के बाद भारत को एलएनजी का दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है।

    असैन्य परमाणु सहयोग बढ़ाएंगे

    इसके अलावा दोनों देश द्विपक्षीय असैन्य परमाणु सहयोग को बढ़ावा देने पर भी राजी हुए। इसमें बड़े परमाणु रिएक्टरों और छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों का विकास, साथ ही उन्नत रिएक्टर प्रणालियों और परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के संचालन में सहयोग शामिल है। दोनों नेताओं के बीच बातचीत में कई नए और उभरते क्षेत्रों में सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें भारत में शांति अधिनियम पारित होने के आलोक में नागरिक परमाणु सहयोग के नए अवसर शामिल हैं।

    ये भी पढ़ें : WEF Report on Tariff : आने वाले दो साल में बना रहेगा आर्थिक टकराव : डब्ल्यूईएफ

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपहाड़ों से मैदानों तक चलेगा बर्फबारी, बारिश का दौर
    Next Article विराट कोहली ने फिर साबित किया आखिर क्यों है वे क्रिकेट के ‘किंग’
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      राजकोट बैंक घोटाले में बड़ी कार्रवाई

      April 22, 2026

      संयुक्त राष्ट्र ने भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास पर जताया भरोसा

      April 22, 2026

      भारत के कुल व्यापार में शानदार वृद्धि

      April 22, 2026

      सोने-चांदी का आयात बढ़ा रहा व्यापार घाटा

      April 22, 2026

      भारत को प्रभावित कर रहा पश्चिम एशिया संकट : आरबीआई

      April 21, 2026

      अमेरिका-ईरान तनाव रहा शेयर बाजार पर भारी

      April 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मुख्यमंत्री मान ने प्रवासी पंजाबियों और प्रमुख कारोबारियों के साथ किया विचार-विमर्श

      By श्वेता चौहानApril 22, 2026

      चंडीगढ़ : निवेश को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से…

      मेरे पास 5 करोड़ थे…” राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस की सच्चाई से उठाया पर्दा

      April 22, 2026

      Pahalgam Attack Anniversary: भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा : पीएम मोदी

      April 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.