Close Menu
    What's Hot

    कारोबार शुरू होते ही शेयर बाजार में गिरावट

    March 12, 2026

    धर्म बदल दुबई में बसी Rakhi Sawant, दो शादियां टूटने का दर्द सुनाते हुए छलके आंसू

    March 12, 2026

    पश्चिम एशिया तनाव पड़ रहा शेयर बाजार पर भारी

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कारोबार शुरू होते ही शेयर बाजार में गिरावट

      March 12, 2026

      उत्तर भारत में बदला मौसम, पहाड़ों में बारिश, बर्फबारी

      March 12, 2026

      देशभर में एलपीजी की किल्लत बढ़ी, गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर लेने वालों की लंबी लाइनें लगी

      March 11, 2026

      रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत

      March 11, 2026

      शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान का शंखनाद, कहा- मुझे सपा समर्थक कहते हैं, मेरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा भाजपाई हैं

      March 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, March 12
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में मेट्रो के लिए जमीन खरीद की नई नीति, जमीन मालिकों को मिलेगा ज्यादा लाभ, मुआवजे से 25% ज्यादा मिलेगी कीमत
    हरियाणा

    हरियाणा में मेट्रो के लिए जमीन खरीद की नई नीति, जमीन मालिकों को मिलेगा ज्यादा लाभ, मुआवजे से 25% ज्यादा मिलेगी कीमत

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम में प्रस्तावित मेट्रो परियोजना को समय पर पूरा करने की दिशा में एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। सरकार ने मिलेनियम सिटी सेंटर–साइबर सिटी मेट्रो कॉरिडोर के लिए निजी भूमि और संपत्तियों की आपसी बातचीत के माध्यम से सीधी खरीद की नीति अधिसूचित कर दी है। यह नीति कुल 29.05 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर पर लागू होगी और इसके तहत गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) निजी भूमि मालिकों से सहमति के आधार पर जमीन खरीदेगी।

    टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह की ओर से इस नीति की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि मेट्रो परियोजना में किसी भी तरह की देरी न हो और भूमि अधिग्रहण की लंबी कानूनी प्रक्रिया से बचा जा सके।

    जमीन मालिकों को मिलेगा ज्यादा लाभ

    नई नीति के तहत जो भूमि मालिक आपसी सहमति से अपनी जमीन बेचने के लिए तैयार होंगे, उन्हें भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन में उचित मुआवजा और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 के तहत मिलने वाली राशि से कम से कम 25 प्रतिशत अधिक मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही भूमि पंजीकरण शुल्क में छूट, पुनर्वास और पुनर्स्थापन से जुड़े लाभ भी प्रदान किए जाएंगे। जमीन खरीद की पूरी राशि सीधे भूमि मालिकों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी और इसका पूरा भुगतान GMRL द्वारा किया जाएगा।

    मना करने पर अधिग्रहण का विकल्प सुरक्षित

    सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि यदि कोई भूमि मालिक आपसी बातचीत के जरिए जमीन बेचने से इंकार करता है, तो राज्य सरकार के पास 2013 के अधिनियम के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा। एक बार अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू होने पर भूमि मालिकों के पास मुआवजे की शर्तें तय करने का विकल्प नहीं बचेगा।

    क्यों लाई गई यह नीति

    हरियाणा सरकार के अधिकारियों के अनुसार, मेट्रो परियोजना राज्य और केंद्र सरकार की ड्रीम परियोजना है। यदि जमीन अधिग्रहण पूरी तरह 2013 के अधिनियम के तहत किया जाता, तो सामाजिक प्रभाव आकलन, आपत्तियां, सुनवाई और कानूनी प्रक्रियाओं के कारण इसमें वर्षों लग सकते थे। कई मामलों में अदालतों में केस चले जाने से परियोजनाएं लंबित हो जाती हैं। इन्हीं कारणों से सरकार ने तेज और व्यावहारिक समाधान के तौर पर यह सीधी खरीद नीति लागू की है।


    हरियाणा के इस जिले की हुई बल्ले-बल्ले, बनेंगे 3 नए बस स्टैंड, देखें किन जगहों पर होगा निर्माण

    ऐसे काम करेगी नीति

    नीति के तहत सबसे पहले मेट्रो कॉरिडोर के लिए आवश्यक भूमि की पहचान की जाएगी। इसके बाद गुरुग्राम उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटीमुआवजे का निर्धारण करेगी और पूरी बातचीत प्रक्रिया की निगरानी करेगी। भूमि खरीद से पहले विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम निरीक्षण करेगी और राजस्व रिकॉर्ड के जरिए दस्तावेजों की जांच होगी। इच्छुक भूमि मालिकों की पहचान के बाद अखबारों में सूचना प्रकाशित कर 30 दिन तक आपत्तियांआमंत्रित की जाएंगी। समझौता होने के बाद भूमि मालिकों को लिखित में यह देना होगा कि वे भविष्य में किसी अदालत या कानूनी मंच पर अतिरिक्त मुआवजे की मांग नहीं करेंगे।

    2041 तक 200 किमी का ट्रांसपोर्ट नेटवर्क

    गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम–मानेसर कॉम्प्लेक्स के लिए लगभग 200 किलोमीटर लंबे जन परिवहन नेटवर्क की योजना तैयार की है, जिसे वर्ष 2041 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मिलेनियम सिटी सेंटर–साइबर सिटी मेट्रो कॉरिडोर इसी योजना का अहम हिस्सा है। इसका अधिकांश हिस्सा सरकारी भूमि से होकर गुजरेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर निजी भूमि और संपत्तियों की जरूरत पड़ेगी। मेट्रो डिपो भी सरकारी भूमि पर प्रस्तावित है, हालांकि सीमित निजी भूमि की आवश्यकता बनी रहेगी।

    यह नीति न केवल मेट्रो परियोजना को गति देगी, बल्कि भूमि मालिकों को भी बेहतर मुआवजा और भरोसेमंद प्रक्रिया का लाभ देगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआपकी प्राइवेसी खतरे में! होटल रूम में इन चीजों से रहें अलर्ट
    Next Article मैं युद्ध सुलझाने में माहिर हूं : ट्रंप
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, 14 मार्च से बदलेगा मौसम, इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश–आंधी का अलर्ट

    March 12, 2026

    कुरुक्षेत्र में दुकानदारों ने दबोचा सब्जी चोर, जमकर की धुनाई

    March 11, 2026

    कुरुक्षेत्र में स्कूल से घर लौट रहे 8वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला, हालात गंभीर

    March 11, 2026

    हरियाणा में जल्द बदलेगा मौसम, 14 मार्च से बारिश के आसार

    March 11, 2026

    हरियाणा में अचानक बदला मौसम, कई इलाकों में घना कोहरा

    March 10, 2026

    किसान परिवार की शादी में शामिल होने के लिए सोनीपत पहुंचे राहुल गांधी

    March 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    कारोबार शुरू होते ही शेयर बाजार में गिरावट

    By अंकित कुमारMarch 12, 2026

    Share Market Live Update : कारोबार शुरू होते ही शेयर बाजार में गिरावट सुबह 10.15…

    धर्म बदल दुबई में बसी Rakhi Sawant, दो शादियां टूटने का दर्द सुनाते हुए छलके आंसू

    March 12, 2026

    पश्चिम एशिया तनाव पड़ रहा शेयर बाजार पर भारी

    March 12, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.