नई दिल्ली (HTET Result 2026). हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने आखिरकार एचटीईटी का रिजल्ट और फाइनल उत्तर कुंजी एक साथ जारी कर दी है. हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने इसे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर लाइव कर दिया है. अभ्यर्थी अपने रोल नंबर से हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का स्कोरकार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.
सिर्फ यहां चेक करें एचटीईटी रिजल्ट 2026
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने HTET अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म करते हुए रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक एक्टिवेट कर दिया है. जो भी अभ्यर्थी 5 और 6 जुलाई को आयोजित हुई इस परीक्षा में बैठे थे, वे सीधे पोर्टल bseh.org.in पर जाकर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं.
2 लाख अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा
इस साल जुलाई में हरियाणा टीईटी परीक्षा का आयोजन राज्य के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. इस परीक्षा में करीब दो लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे. परीक्षा के बाद से ही अभ्यर्थी हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे थे. हालांकि, परीक्षा के तुरंत बाद कुछ सवालों को लेकर विवाद भी खड़ा हुआ था और अभ्यर्थियों ने कुछ प्रश्नों को कंफ्यूज करने वाला बताया था.
आपत्तियों की जांच के बाद मिले ग्रेस मार्क्स
एचटीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद हजारों उम्मीदवारों ने कई सवालों पर अपनी आपत्तियां भेजी थीं. बोर्ड के विषय विशेषज्ञों की टीम ने इन सभी आपत्तियों की बहुत बारीकी से जांच की. जांच के दौरान जिन सवालों के विकल्प गलत या अस्पष्ट पाए गए, उन्हें रद्द किया गया और नियमों के मुताबिक परीक्षार्थियों को ग्रेस मार्क्स भी दिए गए हैं. सुधार के बाद तैयार की गई फाइनल आंसर की सटीक है.
अब नहीं दर्ज होगी कोई नई आपत्ति
हरियाणा बोर्ड ने साफ कर दिया है कि एचटीईटी की फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी होने के बाद अब किसी भी तरह का रिवीजन नहीं किया जाएगा. इसके साथ ही नई आपत्तियों के लिए भी पोर्टल बंद कर दिया गया है.. यानी ग्रेस मार्क्स जोड़ने के बाद जो अंक अभ्यर्थियों के स्कोर कार्ड में दिखाई देंगे, वही उनका अंतिम और मान्य स्कोर होगा.
एचटीईटी रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
हरियाणा शिक्षक पात्रता परिणाम 2026 चेक करने के लिए नीचे बताए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
- वेबसाइट खोलें: हरियाणा बोर्ड के ऑफिशियल पोर्टल bseh.org.in पर जाएं.
- लिंक पर जाएं: होमपेज पर ‘HTET Result’ या ‘HTET Final Answer Key’ का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
- अपना लेवल चुनें: अब अपने परीक्षा के स्तर यानी Level-1 (PRT), Level-2 (TGT) या Level-3 (PGT) का चयन करें.
- लॉगिन डिटेल्स भरें: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- स्कोर कार्ड सेव करें: एचटीईटी रिजल्ट और आंसर की स्क्रीन पर आ जाएगी. इसे डाउनलोड कर लें और आगे के लिए प्रिंटआउट संभालकर रख लें.
