Close Menu
    What's Hot

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दीं बधाई एवं शुभकामनाएं

    February 15, 2026

    हरियाणा में बुजुर्गों के लिए Good News, अब हर महीने इस दिन पक्की आएगी पेंशन!

    February 15, 2026

    फिर बढ़ेंगी बेशर्मी की हदें! Ragini 3 में Tamannaah Bhatia संग रोमांस करेगा ये स्टारकिड

    February 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दीं बधाई एवं शुभकामनाएं

      February 15, 2026

      पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बदलेगा मौसम

      February 15, 2026

      असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे टनल बनेगी

      February 14, 2026

      Rahul Gandhi: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से कपास किसानों को नुकसान: राहुल गांधी

      February 14, 2026

      Vande Mataram Controversy: जहां वंदे मातरम् अनिवार्य, वहां से बच्चों को निकालें: इमाम मुफ्ती सैय्यद

      February 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, February 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बदलेगा मौसम
    Breaking News

    पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बदलेगा मौसम

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Weather Update Today : पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बदलेगा मौसम
    Weather Update Today : पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बदलेगा मौसम

    कल से सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानों में हल्की बारिश की संभावना

    Weather Update Today (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : देश के उत्तरी हिस्से में मौसम एक बार फिर से बदलने जा रहा है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कल से एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ हिमालीय क्षेत्र में सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से जहां पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है तो वहीं मैदानों में हल्की बारिश होने जा रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अनुमान के अनुसार उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में 16 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि 17 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

    दक्षिण भारत में गर्मी में आई तेजी

    दूसरी ओर दक्षिण और तटीय क्षेत्रों में गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है। कर्नाटक के कारवार में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पश्चिम राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार इस समय उत्तर भारत के ऊपर तेज गति वाली उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट धारा सक्रिय है।

    इसके प्रभाव से एक नया पश्चिमी विक्षोभ 16 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के मौसम को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते 16 से 18 फरवरी के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में आज यानी 15 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

    फसलों के लिए लाभदायक है बारिश

    कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि वर्तमान समय में यदि हल्की बारिश होती है तो यह गेहंू आदि फसलों के लिए बहुत अच्छी और लाभदायक है। इससे गेहूं का उत्पादन बढ़ने में मदद मिलेगी। वहीं उनका यह भी मानना है कि यदि हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलती हैं तो यह किसानों और फसलों के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं। हवा चलने से फसल के गिरने की संभावना ज्यादा रहती है जिससे उत्पादन भी प्रभावित हो सकता है।

    ये भी पढ़ें : CDS Anil Chauhan : देश की सुरक्षा प्रणाली मजबूत करने की जरूरत : अनिल चौहान

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में वोकेशनल टीचर्स की बल्ले-बल्ले, सैलरी में हुई बंपर बढ़ोतरी, देखें कितनी बढ़ी
    Next Article सोने-चांदी की कीमतों में अस्थिरता से कारोबार प्रभावित
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दीं बधाई एवं शुभकामनाएं

      February 15, 2026

      असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे टनल बनेगी

      February 14, 2026

      Rahul Gandhi: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से कपास किसानों को नुकसान: राहुल गांधी

      February 14, 2026

      Vande Mataram Controversy: जहां वंदे मातरम् अनिवार्य, वहां से बच्चों को निकालें: इमाम मुफ्ती सैय्यद

      February 14, 2026

      प्रधानमंत्री गुवाहाटी में किया ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन

      February 14, 2026

      गृह मंत्री ने पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस पर बोला हमला

      February 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दीं बधाई एवं शुभकामनाएं

      By अंकित कुमारFebruary 15, 2026

      Mahashivratri 2026: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दीं बधाई एवं शुभकामनाएं PM Modi greets People…

      हरियाणा में बुजुर्गों के लिए Good News, अब हर महीने इस दिन पक्की आएगी पेंशन!

      February 15, 2026

      फिर बढ़ेंगी बेशर्मी की हदें! Ragini 3 में Tamannaah Bhatia संग रोमांस करेगा ये स्टारकिड

      February 15, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.