Close Menu
    What's Hot

    फिर फिसली विराट कोहली की उंगली या ‘एल्गोरिदम’ का खेल? यूजर्स बोले— भाभी जी, अब तो कुछ करना ही पड़ेगा!

    April 18, 2026

    डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे मजबूत

    April 18, 2026

    कब होगा सलमान खान के शो का प्रीमियर?

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा

      April 17, 2026

      भाजपा नेता की हत्या में कर्नाटक कांग्रेस विधायक सहित 17 दोषियों को उम्रकैद की सजा

      April 17, 2026

      इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया

      April 17, 2026

      ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट खोला, डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा शुक्रिया

      April 17, 2026

      Lok Sabha Updates: महिलाओं को सशक्त नहीं बनाएगी महिला आरक्षण कानून : राहुल गांधी

      April 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, April 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»सोने-चांदी की कीमतों में अस्थिरता से कारोबार प्रभावित
    दुनिया

    सोने-चांदी की कीमतों में अस्थिरता से कारोबार प्रभावित

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News Hindi : सोने-चांदी की कीमतों में अस्थिरता से कारोबार प्रभावित
    Business News Hindi : सोने-चांदी की कीमतों में अस्थिरता से कारोबार प्रभावित

    ज्वेलर्स के कारोबार में आई 30 से 40 प्रतिशत की गिरावट

    Business News Hindi (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : सोना और चांदी दो ऐसी धातुएं हैं जिनका विशेष स्थान भारतीय संस्कृति में पिछली कई सदियों से रहा है। हर भारतीय परिवार अपने खुशी के मौके पर इन दोनों कीमती धातुओं को आभूषणों के रूप में खरीदते हैं। यही कारण है कि आंकड़े बताते हैं कि जितना स्वर्ण भंडार सरकार के पास है उससे कहीं ज्यादा इसका भंडार लोगों ने अपने घरों में एकत्रित किया हुआ है। लेकिन पिछला कुछ समय इन दोनों धातुओं के दाम में अस्थिरता भरा रहा है।

    एक दिन इन दोनों के दाम में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिलती है तो अगले दिन रिकॉर्ड गिरावट। यही कारण है कि आम आदमी इन दोनों धातुओं से कुछ दूरी बनाए हुए है। इन दोनों की कीमतों का प्रभाव असंगठित ज्वैलर्स के कारोबार पर पड़ रहा है। ऊंची कीमतों होने की वजह से स्टॉक की खरीदारी कम हो रही है, हालांकि जरूरत के हिसाब से स्टॉक रखा जाता है, साथ ही सीमित तरलता के कारण कारोबार पर असर पड़ा है। ज्वैलर्स का कहना है कि सोने और चांदी की ऊंची कीमतें और कम मांग होने के कारण उनकी बिक्री में 30 से 40 प्रतिशत तक की गिरावट आई है।

    इसलिए आम ग्राहक ने बनाई दूरी

    सोने और चांदी की कीमतों में तेजी होने की वजह से मध्यवर्ग ग्राहक खरीदारी से दूर हो गए हैं। यह आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गए हैं। जिसकी वजह से हमने बिक्री में 30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। कीमती धातुओं के भाव में मौजूदा तेजी के साथ जो अस्थिरता बनी हुई है, यानी हर दिन कीमतों में तेज उछाल या फिर अचानक से गिरावट आने की वजह से कारोबार करना मुश्किल हो गया है। कारोबार में रोलिंग बंद सी हो गई है, जिसकी वजह से नई डिजाइन या फिर वैरिएशन लाना बेहद चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है।

    चांदी से भी लोगों का मोह हुआ भंग

    कुछ साल पहले जब सोने के दामों में वृद्धि हुई थी, तब चांदी अपने सामान्य भाव पर चल रही थी। तब ग्राहक चांदी की खरीदारी करते थे, जो उनकी बजट में आती थी और यह सोने के विकल्प के साथ अच्छे निवेश के तौर पर खरीदी जारी रही, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में चांदी की कीमतें तेजी से बढ़ी है। इस कारण से वे लोग जो सोने की जगह चांदी सस्ती होने की वजह से खरीदारी करते थे, वे अब पूरी तरह से दूर हो गए हैं। जिसने हमारी बिक्री पर बुरा असर डाला है।

    ये भी पढ़ें : Business News : गेहूं के सरपल्स स्टॉक का निर्यात करेगी सरकार

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपहाड़ों से लेकर मैदानों तक बदलेगा मौसम
    Next Article विश्व कप मैचों में भारत का पलड़ा भारी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे मजबूत

      April 18, 2026

      अमेरिका-ईरान का समझौते को लेकर सकारात्मक रुख बनेगा शेयर बाजार के लिए बूस्ट

      April 17, 2026

      सोने के ऊंचे दामों ने बदला ग्राहकों का ट्रेंड

      April 17, 2026

      6.3 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था : एसएंडपी

      April 17, 2026

      भारत की कर्ज चुकाने की क्षमता मजबूत

      April 17, 2026

      शेयर बाजार में तेजी से खिले निवेशकों के चेहरे

      April 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      फिर फिसली विराट कोहली की उंगली या ‘एल्गोरिदम’ का खेल? यूजर्स बोले— भाभी जी, अब तो कुछ करना ही पड़ेगा!

      By श्वेता चौहानApril 18, 2026

      Virat Kohli Instagram Activity: फिर फिसली विराट कोहली की उंगली या ‘एल्गोरिदम’ का खेल? यूजर्स…

      डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे मजबूत

      April 18, 2026

      कब होगा सलमान खान के शो का प्रीमियर?

      April 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.