Close Menu
    What's Hot

    Typhoon Dujuan: जापान में टाइफून डुजुआन का कहर, भारत-जापान T20 पर संकट, एशियन गेम्स के इवेंट्स स्थगित | Sports

    September 22, 2026

    ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत बने 1.26 करोड़ कार्डों के वितरण की शुरुआत, 54 लाख परिवारों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा

    September 22, 2026

    चेन्नई सुपर किंग्स को 17 साल बाद मिला नया कोच, धोनी के साथ वर्ल्ड कप जीतने वाले को कमान, मिली बड़ी जिम्मेदारी | Sports

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सिम कार्ड का दुरुपयोग पडे़गा महंगा, ₹50 लाख का जुर्माना, जानें कैसे करें फर्जीवाड़े से बचाव

      September 21, 2026

      New Delhi : 6 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला पकड़ गया, लोगों ने जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा | National

      September 21, 2026

      बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, SIT का गठन, 3 आरोपी गिरफ्तार

      September 21, 2026

      Crime Against Women: महिलाओं के खिलाफ अपराध में बिहार सबसे ऊपर, छत्तीसगढ़ में भी बढ़े मामले; आंध्र में आंकड़ा घटा | National

      September 21, 2026

      बढ़ सकती हैं सोनिया गांधी की मुश्किलें, वोटर लिस्ट मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द, फिर से होगी जांच!

      September 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, September 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक
    हरियाणा

    सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाFebruary 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana Budget Session
    Haryana Budget Session: सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक
    • मुख्यमंत्री ने छछरौली की आबादी को की मालिकाना हक देने की घोषणा

    Haryana Budget Session, (मेरा हरियाणा), चंडीगढ़: बजट सत्र के दौरान सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक, बड़े विकास ऐलान और जनहित से जुड़े मुद्दों पर जोरदार चर्चा देखने को मिली। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जहां छछरौली गांव की आबादी को मालिकाना हक देने की घोषणा की, वहीं कांग्रेस ने मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में विधानसभा घेराव का ऐलान कर दिया। इस बीच हाउस अरेस्ट के आरोपों को लेकर भी सदन में गरमागरम बहस हुई।

    1887 से जमीन सरकार के मालिकाना हक में रही

    मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि वर्ष 1887 से अब तक संबंधित जमीन सरकार के मालिकाना हक में रही और पूरा शहर सरकारी भूमि पर बसा है, जिसे गैर-मुमकिन आबादी के रूप में विकसित किया गया। यहां सैकड़ों परिवार कई पीढ़ियों से रह रहे हैं और वर्ष 2020 तक इन संपत्तियों की रजिस्ट्रियां होती रही हैं। उन्होंने घोषणा की कि विस्तृत सर्वे और रिकॉर्ड के आधार पर छछरौली गांव के निवासियों को मालिकाना हक दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीकी कारणों से इतने वर्षों से रह रहे लोगों को असुरक्षित नहीं रखा जा सकता।

    आरआरटीएस कॉरिडोर को मिली अंतिम मंजूरी

    मुख्यमंत्री ने सदन को जानकारी दी कि गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा के बीच बनने वाले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर के अंतिम एलाइनमेंट को मंजूरी दे दी गई है। इस परियोजना का 52 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा में होगा। यह कॉरिडोर गुरुग्राम के इफको चौक से शुरू होकर फरीदाबाद होते हुए नोएडा तक जाएगा और गुरुग्राम मेट्रो से भी जुड़ेगा। फरीदाबाद में 16 किलोमीटर का इंटीग्रेटेड सेक्शन बनाया जाएगा। जल्द ही डीपीआर तैयार कर काम शुरू करने की बात कही गई।


    हरियाणा

    विधानसभा घेराव को लेकर धारा 163 लागू

    मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस द्वारा विधानसभा घेराव के ऐलान पर चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-9 स्थित कांग्रेस कार्यालय के पास बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि हर जिले में कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं है और विरोध के लिए सेक्टर-25 में निर्धारित स्थान उपलब्ध है। उन्होंने विपक्ष पर हर बार नया शिगूफा लाने का आरोप लगाया।

    बूचड़खानों पर उठे सवाल

    हाउस अरेस्ट के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार से सवाल किया तो मंत्री महिपाल ढांडा के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हो गई। ढांडा ने तंज कसते हुए कहा कि क्या वे सदन में ह्लगुलछर्रे उड़ानेह्व आते हैं, जिस पर विपक्ष ने कड़ा विरोध जताया। विधायक मामन खान ने बूचड़खानों के सैंपलों की मॉनिटरिंग का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दो किलोमीटर के दायरे में आठ बूचड़खाने होने से हालात खराब हो गए हैं और कई सैंपल फेल आने से बीमारियां फैलने का खतरा है। उन्होंने सरकार से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

    ये भी पढ़ें : Haryana Budget Session: दादा गौतम के बयान से सत्ता पक्ष व विपक्ष दोनों असहज

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोने और चांदी में मामूली गिरावट
    Next Article नेपाल के चुनाव पर भारत की कूटनीतिक दृष्टि
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    फरीदाबादः सोतई गांव में जमीन मुआवजे के लिए किसानों का धरना 32वें दिन भी जारी, महिलाएं कर रहीं भजन-कीर्तन

    September 21, 2026

    भूपेंद्र हुड्डा के बयान पर अभय चौटाला का पलटवार, बोले- कुछ दिनों में दम निकल जाएगा

    September 21, 2026

    महिलाओं को बार-बार क्यों होता है यूरीन इंफेक्शन? डॉक्टर ने बताए बचाव के आसान तरीके, बिना परामर्श न लें कोई दवा

    September 21, 2026

    फरीदाबाद में हिट-एंड-रन केस में फेसबुक के प्रोडक्ट मैनेजर के पिता की मौत, आरोपी को मिली जमानत

    September 21, 2026

    बदलते मौसम में रखें अपनी डाइट का ख्याल, मसाला और सब्जी तक का बनाएं चार्ट, नहीं होंगे बीमार, एक्सपर्ट ने दी सलाह

    September 21, 2026

    राजस्थान निकाय चुनाव की वोटिंग से पहले तिजारा के 18 कांग्रेसी पार्षदों को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया, ACP बोले- हमें गुमशुदगी की सूचना मिली थी

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Typhoon Dujuan: जापान में टाइफून डुजुआन का कहर, भारत-जापान T20 पर संकट, एशियन गेम्स के इवेंट्स स्थगित | Sports

    By परवेश चौहानSeptember 22, 2026

    श्रेयस अय्यर के साथ कोच गौतम गंभीर नई दिल्ली. भारत और जापान के बीच पहली…

    ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत बने 1.26 करोड़ कार्डों के वितरण की शुरुआत, 54 लाख परिवारों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा

    September 22, 2026

    चेन्नई सुपर किंग्स को 17 साल बाद मिला नया कोच, धोनी के साथ वर्ल्ड कप जीतने वाले को कमान, मिली बड़ी जिम्मेदारी | Sports

    September 21, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.