Close Menu
    What's Hot

    सुरक्षा कटौती से नाराज राबड़ी देवी ने बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी, तेजस्‍वी ने भी लौटाई सुरक्षा

    June 6, 2026

    जल प्रबंधन अपनाकर जल संरक्षण करें नागरिक

    June 6, 2026

    7 एपिसोड और भरपूर सस्पेंस! Prime Video की इस नई सीरीज ने आते ही मचा दिया तहलका

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सुरक्षा कटौती से नाराज राबड़ी देवी ने बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी, तेजस्‍वी ने भी लौटाई सुरक्षा

      June 6, 2026

      सरेंडर नहीं करेंगे खान सर, सोमवार को दायर करेंगे अग्रिम जमानत याचिका

      June 6, 2026

      नेपाल ने भारतीय सीमा पर हाई-टेक चाइनीज थर्मल कैमरे लगाए

      June 6, 2026

      वैष्णो देवी जा रही ट्रेन लुधियाना में 2 हिस्सों में बंटी, हादसा टला

      June 6, 2026

      अमेरिकी संसद में एच-1बी से ग्रीन कार्ड का रास्ता बंद करने वाला बिल पेश

      June 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»महिलाएं परंपरा की ही नहीं, बल्कि परिवर्तन की वाहिकाएं भी हैं : मुख्यमंत्री
    दिल्ली

    महिलाएं परंपरा की ही नहीं, बल्कि परिवर्तन की वाहिकाएं भी हैं : मुख्यमंत्री

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi News : महिलाएं परंपरा की ही नहीं, बल्कि परिवर्तन की वाहिकाएं भी हैं : मुख्यमंत्री
    Delhi News : महिलाएं परंपरा की ही नहीं, बल्कि परिवर्तन की वाहिकाएं भी हैं : मुख्यमंत्री

    • निर्णय क्षमता, साहस और मेहनत का कोई जेंडर नहीं होता : रेखा गुप्ता
    • मंगलाचरण से लेकर आपरेशन सिंदूर तक महिलाओं ने हर क्षेत्र में अच्छा काम किया है: शांता कुमारी, मुख्य संचालिका, राष्ट्र सेवा समिति

    Delhi News | द भारत ख़बर नेटवर्क । नई दिल्ली । भारत की महिलाएं परंपरा की वाहिकाएं ही नहीं, परिवर्तन की वाहिकाएं भी हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विज्ञान भवन में महिला विचारकों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन भारती- नारी से नारायणी के उद्घाटन समारोह में यह बात कही। आठ मार्च तक चलने वाले सम्मेलन का समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी।

    सम्मेलन का आयोजन भारतीय विद्वत परिषद, राष्ट्र सेविका समिति और स्वयंसेवी संस्था शरण्या ने किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि निर्णय क्षमता, साहस और मेहनत का कोई जेंडर नहीं होता। आज हर क्षेत्र में भारतीय महिलाएं पुरुषों से बेहतर काम कर रही हैं। महिलाओं ने खुद ही अपने लक्ष्य तय करना शुरू कर दिया है।

    उन्होंने कहा कि परिवार, समाज और देश की अपेक्षाएं महिलाएं अवश्य पूरी करें, लेकिन अपने मन की खुशी के लिए भी उन्हें कुछ समय निकालना चाहिए। पूरे परिवार की सेहत का ध्यान रखते हुए महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए।

    उन्होंने माताओं से अपील की कि जो माहौल उन्हें नहीं मिला, वह उन्हें अपनी बेटियों को जरूर देकर उड़ने के लिए खुला आकाश देना चाहिए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भारतीय महिलाएं हर क्षेत्र में अपना नाम करें, यह क्षमता उनमें है।

    अगर वे अपने लक्ष्य स्वयं निर्धारित करें, तो नारी से नारायणी बन जाएंगी। रेखा गुप्ता ने कहा कि इस सभागार में उपस्थित महिलाओं के चेहरों पर मैं मुसकान देख रही हूं। बड़े और जिम्मेदार पदों पर आसीन महिलाओं को अन्य महिलाओं को आगे बढ़ाने में मदद करनी चाहिए।

    सरकार ने बेटियों को शक्ति संपन्न करने के लिए लखपति बिटिया योजना लागू की

    उन्होंने बताया कि दिल्ली में उनकी सरकार ने बेटियों को शक्ति संपन्न करने के लिए लखपति बिटिया योजना लागू की है। पहले केवल 10वीं पास करने तक ही दिल्ली की बेटियों को आर्थिक लाभ दिया जाता था। लेकिन उनकी सरकार ने बेटियों के स्नातक करने पर करीब सवा लाख रुपये की सहायता देने का निर्णय किया है।

    साथ ही उनकी सरकार ने महिलाओं को रात में भी काम करने की छूट दी है। पहले रात्रि पाली में महिलाओं के काम करने पर रोक थी। महिलाओं के उत्थान के लिए बहुआयामी काम करने के लिए मुख्यमंत्री ने राष्ट्र सेविका समिति की जम कर तारीफ भी की।

    समारोह की अध्यक्ष राष्ट्र सेविका समिति की मुख्य संचालिका सुश्री वी. शांता कुमारी ने इस मौके पर कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को बहुत महत्व दिया जाता है। नारी समाज को धारण करने वाली सुदृढ़ शक्ति है, इसलिए नारायणी बन सकती है। उन्होंने कहा कि मंगलाचरण या वेदों के अध्ययन की बात हो या फिर आॅपरेशन सिंदूर, भारत की महिलाओं ने अप्रतिम शौर्य का परिचय हर क्षेत्र में दिया है।

    शांता कुमारी ने कहा कि महिला विचारकों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन भारती- नारी से नारायणी में हो रहे मंथन से निकलने वाली अमृत धारा को देश भर में पहुंचा कर सही विमर्श स्थापित करना ही कार्यक्रम का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भारतीय दृष्टि से होने वाले चिंतन, मनन को कृति रूप में भी स्थापित करना होगा।

    नारी अपने आप में ही ऊर्जा और शक्ति का स्रोत – प्रो. शिवानी

    उद्घाटन समारोह में भारतीय विद्वत परिषद की सचिव प्रो. शिवानी वी. ने कहा कि नारी से नारायणी पवित्र यात्रा है। लोग अक्सर नारी के सशक्तीकरण की बात करते हैं, लेकिन नारी तो अपने आप में ही ऊर्जा और शक्ति का स्रोत है। उन्होंने कहा कि भारती- नारी से नारायणी राष्ट्रीय सम्मेलन में हर नारी सशक्तीकरण की बात करने नहीं, बल्कि अपनी शक्ति को जगा कर आत्म-बोध के लिए आए हैं।

    शिवानी वि ने कहा कि भारत की महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी हैं। वे समस्या नहीं, बल्कि ‘अल्टीमेट सॉल्वर’ हैं। उन्होंने महिलाओं को उचित सम्मान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अर्थ सिर्फ अक्षर विद्या नहीं है, बल्कि शक्ति का संस्कार होना चाहिए। उन्होंने बताया कि दो दिन के इस सम्मेलन में मिलने वाले सुझाव भारत सरकार के संबंधित विभागों को भेजे जाएंगे।

    समारोह में शरण्या की अध्यक्ष अंजू आहूजा, अदम्य चेतना की मैनेजिंग ट्रस्टी तेजस्विनी अनंत कुमार, राष्ट्र सेविका समिति की विजया शर्मा और चारु कालरा ने भी विचार व्यक्त किए। दो दिन के इस सम्मेलन में आठ विषयों पर गंभीर चर्चा हो रही है। इस दौरान महिला सांसदों, कुलपति और साध्वियों के विशेष पैलन भी चर्चा करेंगे।

    Delhi News : होली जैसे भाईचारे के पर्व को हिंसा से कलंकित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : रविन्द्र इंद्राज सिंह

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं
    Next Article अब सलमान खान ला रहे PAN इंडिया फिल्म!
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर शुरू किया धरना प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

      June 6, 2026

      मालवीय नगर में लगी आग के मामले में होटल का कुक गिरफ़्तार

      June 6, 2026

      दिल्ली में आज और कल हल्की बारिश की संभावना

      June 5, 2026

      दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

      June 4, 2026

      मालवीय नगर अग्निकांड पीड़ितों को मुआवजा देगी दिल्ली सरकार

      June 4, 2026

      मालवीय नगर आग हादसे के बाद जागी दिल्ली सरकार

      June 4, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सुरक्षा कटौती से नाराज राबड़ी देवी ने बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी, तेजस्‍वी ने भी लौटाई सुरक्षा

      By अंकित कुमारJune 6, 2026

      Z+ Security Controversy: सुरक्षा कटौती से नाराज राबड़ी देवी ने बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी,…

      जल प्रबंधन अपनाकर जल संरक्षण करें नागरिक

      June 6, 2026

      7 एपिसोड और भरपूर सस्पेंस! Prime Video की इस नई सीरीज ने आते ही मचा दिया तहलका

      June 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.