Close Menu
    What's Hot

    प्रधानमंत्री ने दिल्ली में किया 15,200 करोड़ के जीपीआरए प्रोजेक्ट का शुभारंभ

    March 8, 2026

    इजराइली एयर फोर्स ने तेहरान में कई ईरानी मिलिट्री एसेट्स पर टारगेटेड स्ट्राइक किए

    March 8, 2026

    हरियाणा में कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर महिला की हत्या, दो बच्चों की थी मां

    March 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      इजराइली एयर फोर्स ने तेहरान में कई ईरानी मिलिट्री एसेट्स पर टारगेटेड स्ट्राइक किए

      March 8, 2026

      केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

      March 8, 2026

      ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

      March 8, 2026

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»टी20 विश्व कप फाइनल में पिच की रहेगी अहम भूमिका
    खेल

    टी20 विश्व कप फाइनल में पिच की रहेगी अहम भूमिका

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    T20 World Cup Final Pitch Report : टी20 विश्व कप फाइनल में पिच की रहेगी अहम भूमिका
    T20 World Cup Final Pitch Report : टी20 विश्व कप फाइनल में पिच की रहेगी अहम भूमिका

    ग्राउंड स्टाफ ने काली और लाल मिट्टी के मिश्रण से तैयार की पिच

    T20 World Cup Final Pitch Report (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : टी20 क्रिकेट का रोमांच आज शाम उस समय शिखर पर होगा जब टी20 विश्व फाइनल खेलने के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने सामने होंगी। हालांकि इस विश्व कप के फाइनल में पहुंची दोनों ही टीमों के लिए टूर्नामेंट में प्रदर्शन मिला जुला रहा। हालांकि फाइनल तक पहुंचते-पहुंचते दोनों टीमों शानदार फार्म में नजर आ रही हैं।

    न्यूजीलैंड ने जहां पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका की टीम को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से हराया था। इस दौरान न्यूजीलैंड ने 170 रन का टारगेट मात्र 12.5 ओवर में पूरा कर लिया था। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार 254 रन बनाए थे। भारत की तरफ से केवल अभिषेक शर्मा को छोड़कर बाकी पूरी बैटिंग लाइनअप फार्म में है और सभी बल्लेबाज रन बना रहे हैं।

    फाइनल के लिए बनाई गई विशेष मिट्टी की पिच

    बल्कि पिच की भूमिका भी मैच का रुख तय कर सकती है। ईएसपीएनक्रिकइनफो की रिपोर्ट्स के मुताबिक फाइनल के लिए जिस पिच का चयन किया गया है, वह लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से बनी होगी। इस तरह की हाइब्रिड पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है। लाल मिट्टी की पिचों पर आमतौर पर अच्छी बाउंस और गति मिलती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल पाते हैं। वहीं काली मिट्टी की पिच थोड़ी धीमी होती है और गेंद कभी-कभी रुककर आती है, जिससे बल्लेबाजी मुश्किल हो सकती है। फाइनल के लिए चुनी गई हाइब्रिड पिच इन दोनों का मिश्रण है। इसका मतलब है कि मैच में पेस, बाउंस और थोड़ी ग्रिप तीनों देखने को मिल सकती हैं।

    1 लाख 32 हजार दर्शकों के सामने खेला जाएगा मैच

    साल 2015 में गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने पुराने स्टेडियम को पूरी तरह तोड़कर नए सिरे से बनाने का फैसला किया। इसके बाद आधुनिक सुविधाओं के साथ नए स्टेडियम का निर्माण शुरू हुआ और 2020 में यह तैयार हो गया, जिसकी क्षमता बढ़कर लगभग 1,32,000 दर्शकों की हो गई, जिससे यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बन गया। इसके बाद 24 फरवरी 2021 को इस स्टेडियम का नाम आधिकारिक रूप से नरेंद्र मोदी स्टेडियम रखा गया। नए स्टेडियम में अत्याधुनिक फ्लडलाइट्स, बड़े पवेलियन, कई कॉरपोरेट बॉक्स और आधुनिक ड्रेसिंग रूम जैसी सुविधाएं जोड़ी गईं, जिससे यह विश्व क्रिकेट के सबसे आधुनिक और विशाल मैदानों में शामिल हो गया।

    ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026 Final Live : भारत तीसरी बार उठाना चाहेगा विश्व कप ट्रॉफी

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत तीसरी बार उठाने चाहेगा विश्व कप ट्रॉफी
    Next Article भारत और अमेरिका के बीच होगा बेहतर व्यापार समझौता : गोयल
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारत तीसरी बार उठाने चाहेगा विश्व कप ट्रॉफी

      March 8, 2026

      आज टीम इंडिया जीती तो बना देगी नया इतिहास

      March 8, 2026

      साक्षी ने मना लिया ‘गलत’ विकेट का जश्न, MS Dhoni ने हंसते हुए कहा- बैठ जाओ! Video वायरल

      March 6, 2026

      सेमीफइनल में इंग्लैंड को हरा भारत ने किया फाइनल में प्रवेश

      March 5, 2026

      भारत टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में

      March 5, 2026

      इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

      March 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      प्रधानमंत्री ने दिल्ली में किया 15,200 करोड़ के जीपीआरए प्रोजेक्ट का शुभारंभ

      By परवेश चौहानMarch 8, 2026

      PM Modi: प्रधानमंत्री ने दिल्ली में किया 15,200 करोड़ के जीपीआरए प्रोजेक्ट का शुभारंभ PM…

      इजराइली एयर फोर्स ने तेहरान में कई ईरानी मिलिट्री एसेट्स पर टारगेटेड स्ट्राइक किए

      March 8, 2026

      हरियाणा में कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर महिला की हत्या, दो बच्चों की थी मां

      March 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.