Close Menu
    What's Hot

    Delhi Crime: दिल्ली में बाइक सवार लड़की का लड़कों ने किया पीछा, फिर मार दी टक्कर, हादसे की जगह नहीं था CCTV | Delhi

    September 22, 2026

    मोबाइल यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब बिना डेटा वाले सस्ते रिचार्ज आएंगे, 30 दिनों की होगी वैलिडिटी

    September 22, 2026

    VIDEO: भारत -जापान टी20 मैच में हुआ जोरदार बवाल, आखिरी ओवर में श्रेयस अय्यर की अंपायर से बहस, बदला वाइड का फैसला | Sports

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Sharjeel Imam News: शरजील इमाम को मिली 7 दिन की अंतरिम जमानत, चचेरे भाइयों की शादी में होगा शामिल | Delhi

      September 22, 2026

      Krishna Mukerji Dies: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस | National

      September 22, 2026

      सांबा रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव, यात्रियों को लगा गोलीबारी हुई

      September 22, 2026

      यूपी चुनाव में दमखम दिखाएंगे चंद्रशेखर आजाद, 42 और सीटों पर प्रभारियों का ऐलान

      September 22, 2026

      सिम कार्ड का दुरुपयोग पडे़गा महंगा, ₹50 लाख का जुर्माना, जानें कैसे करें फर्जीवाड़े से बचाव

      September 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, September 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा के इस जिले की बदलेगी सूरत, बिछेगा 89 किमी. लंबा स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइन नेटवर्क, मिलेगा बड़ा फायदा
    हरियाणा

    हरियाणा के इस जिले की बदलेगी सूरत, बिछेगा 89 किमी. लंबा स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइन नेटवर्क, मिलेगा बड़ा फायदा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMarch 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा के Anil Vij ने अंबाला छावनी में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाने की घोषणा की है। ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री ने कहा कि स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम के तहत पूरे Ambala Cantonment में ड्रेनेज पाइपलाइन का जाल बिछाया जाएगा, जिससे बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

    मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ इस महत्वाकांक्षी परियोजना की समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि अंबाला छावनी में स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम का कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण के तहत लगभग 58 करोड़ रुपये की लागत से करीब 89 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने के कार्य को मंजूरी मिल चुकी है, जबकि दूसरे चरण के लिए भी विभागीय स्तर पर योजना तैयार कर ली गई है और सरकार से जल्द स्वीकृति मिलने की संभावना है।

    अनिल विज ने बताया कि पहले चरण में बीसी बाजार, लालकुर्ती, आउटर लार्ज रोड (बिजली बोर्ड दफ्तर से एसडी विद्या स्कूल तक), ट्रिब्यून कॉलोनी, गोविंद नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी और कस्तूरबा कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में स्ट्रॉम वॉटर पाइपलाइन डाली जाएगी। इस योजना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही जमीनी स्तर पर काम शुरू होने की उम्मीद है।

    ऊर्जा मंत्री के अनुसार इस परियोजना के लागू होने से इन कॉलोनियों में जल निकासी व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। खुले नालों को बंद कर भूमिगत पाइपलाइन डाली जाएगी, जिससे बरसात के समय पानी की निकासी तेज और सुचारु होगी। इसके साथ ही गंदगी और बदबू की समस्या से भी लोगों को काफी राहत मिलेगी और क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था पहले से बेहतर हो सकेगी।

    उन्होंने यह भी बताया कि परियोजना के दूसरे चरण में Jagadhri Road के दूसरी ओर महेशनगर से लेकर डिफेंस कॉलोनी तक के क्षेत्रों में स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज पाइपलाइन बिछाई जाएगी। विभाग ने इस चरण की विस्तृत योजना तैयार कर ली है और सरकार से जल्द मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है।


    haryana new bus stand

    बैठक के दौरान जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ परियोजना की तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर विभाग के एसई अरविंद रोहिल्ला और एक्सईएन हरभजन सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

    मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला के सदर क्षेत्र में पहले ही स्ट्रॉम वॉटर पाइपलाइन डाली जा चुकी है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। सदर बाजार क्षेत्र में 12 क्रॉस रोड तक करीब 144 बड़े और छोटे नालों को भूमिगत स्ट्रॉम वॉटर पाइपलाइन से जोड़ा गया था। इसके अलावा क्षेत्र के मुख्य सेंट्रल नाले को भी भूमिगत किया गया था, जिससे बरसात के समय जल निकासी व्यवस्था में काफी सुधार हुआ।

    सदर क्षेत्र में इस परियोजना के सफल होने के बाद अब पूरे अंबाला छावनी में इसी मॉडल को लागू किया जा रहा है। इससे न केवल जलभराव की समस्या कम होगी बल्कि मक्खी-मच्छरों और गंदगी से भी लोगों को राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह परियोजना पूरी होने के बाद अंबाला छावनी की सफाई और बुनियादी सुविधाओं में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएनर्जी और फिटनेस का सीक्रेट! Sara Tendulkar की प्रोटीन कॉफी की रेसिपी हुई वायरल
    Next Article मोजतबा खामेनेई चुने गए ईरान के नए सुप्रीम लीडर
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    success story | painting story | business| पेंटिंग की दुनिया में कैसे बढ़ सकते हैं आगे? अंबाला की मानसी से सीखिए हुनर, एक डिजाइन से कमाए 50 हजार रुपये

    September 22, 2026

    गुरुग्राम में SPR-सोहना रोड के बीच बनेगा 900 मीटर का मिसिंग लिंक, 6 सेक्टरों को सीधी कनेक्टिविटी

    September 22, 2026

    125 साल से चली आ रही परंपरा फिर जीवंत, अंबाला में पांच हिंडोलों के साथ शुरू हुआ वामन द्वादशी मेला

    September 22, 2026

    हरियाणा में सीआईडी का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 5 लाख रुपये मांगे थे, ट्रांसपोर्टर ने एसीबी से की थी शिकायत

    September 22, 2026

    हरियाणा के नूंह में 4.30 करोड़ रुपये के चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, क्रेटा में 40 पैकेटों में छिपाकर ले जा रहे थे

    September 22, 2026

    फरीदाबादः सोतई गांव में जमीन मुआवजे के लिए किसानों का धरना 32वें दिन भी जारी, महिलाएं कर रहीं भजन-कीर्तन

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Delhi Crime: दिल्ली में बाइक सवार लड़की का लड़कों ने किया पीछा, फिर मार दी टक्कर, हादसे की जगह नहीं था CCTV | Delhi

    By परवेश चौहानSeptember 22, 2026

    दिल्ली के हौज खास में एक बाइक सवार लड़की को टक्कर मारने का मामला सामने…

    मोबाइल यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब बिना डेटा वाले सस्ते रिचार्ज आएंगे, 30 दिनों की होगी वैलिडिटी

    September 22, 2026

    VIDEO: भारत -जापान टी20 मैच में हुआ जोरदार बवाल, आखिरी ओवर में श्रेयस अय्यर की अंपायर से बहस, बदला वाइड का फैसला | Sports

    September 22, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.