Close Menu
    What's Hot

    केजरीवाल बोले- दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही “आप” सरकार

    July 23, 2026

    RAF ऑफिसर सोनिया सहरावत ने CJP के प्रोटेस्ट में ऐसा क्या कहा, जिससे रातोंरात हो गईं वायरल? जानिए उनके चर्चित बयान | National

    July 23, 2026

    जल्द खत्म होगा 8वें वेतन आयोग का इंतजार, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी, किसे होगा फायदा और इससे जुड़ी अन्य जरूरी बातें

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कौन हैं जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से वायरल होने वाली RAF की सोनिया सहरावत? इंस्टा पर हैं फेमस, रील्स होती वायरल

      July 23, 2026

      Sonam Raghuvanshi Bail Cancelled: सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत हुई रद्द, फिर जाना होगा जेल ! | National

      July 23, 2026

      CPSE Employees DA Hike: सीपीएसई के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जुलाई से होगा लागू | National

      July 23, 2026

      Sonam Wangchuk Will End Fast : सोनम वांगचुक भूख हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार! सरकार के सामने रखी शर्त | National

      July 23, 2026

      उनसे कहा आप अनशन तोड़ दें…जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक से की मुलाकात बोले- सरकार आपके पत्र का जवाब देगी | National

      July 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, July 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»दो दिन बाद रूस नहीं बेचेगा तेल
    दुनिया

    दो दिन बाद रूस नहीं बेचेगा तेल

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Russia Oil Export : दो दिन बाद रूस नहीं बेचेगा तेल
    Russia Oil Export : दो दिन बाद रूस नहीं बेचेगा तेल

    रूस ने एक अप्रैल से तेल निर्यात पर लगाई रोक, 31 जुलाई तक रहेगी जारी

    Russia Oil Export (द भारत ख़बर, मॉस्को : अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर संयुक्त रूप से किए जा रहे हमलों और पश्चिम एशिया तनाव का पूरी दुनिया पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। पिछले करीब एक माह से विश्व सप्लाई चेन बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इससे एशिया के देशों में तेल और एलपीजी किल्लत साफ दिखाई दे रही है। भारत में भी हालात सामान्य नहीं हैं। हालांकि इस दौरान भारत ने रूस से काफी मात्रा में तेल आयात करके अपनी जरूरतों को पूरा किया है लेकिन अब इसमें परेशानी हो सकती है।

    क्योंकि रूस ने एक अप्रैल से तेल निर्यात पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया है। यह प्रतिबंध आगामी चार माह तक जारी रहेगा और 31 जुलाई तक रूस तेल नहीं बेचेगा। अब देखना यह होगा की भारत दो दिन बाद पेट्रोल और डीजल आयात के लिए दूसरे विकल्प तलाशेगा या फिर रूस से ही तेल आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास करेगा। उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने ऊर्जा मंत्रालय से इस प्रस्ताव को तैयार करने को कहा। रूस के मुताबिक यह कदम घरेलू सप्लाई बनाए रखने और कीमतें नियंत्रित रखने के लिए है।

    देश के पास दो माह का र्इंधन

    केंद्र सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय यह पहले ही घोषणा कर चुका है कि देश में पेट्रोल और डीजल की स्थिति सामान्य है और देश के पास पेट्रोल और डीजल का करीब दो माह का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री खुद यह घोषणा कर चुके हैं कि देश किसी भी आपात स्थिति से सुरक्षात्मक तरीके से निपटने के लिए तैयार है। सरकार यह कह चुकी है कि देश की रिफाइनरी से भारी मात्रा में तेल उत्पादन किया जा रहा है ताकि किसी भी विकट स्थिति का आसानी से सामना किया जा सके।

    रूस के फैसले का भारत पर कितना असर

    एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत सीधे तौर पर पेट्रोल जैसे तैयार ईंधन पर ज्यादा निर्भर नहीं है, बल्कि कच्चे तेल (क्रूड आॅयल) पर निर्भर है। क्रूड आॅयल को ही रिफाइन कर पेट्रोल और डीजल बनाए जाते हैं। भारत अपनी जरूरत का करीब 80% कच्चा तेल आयात करता है, जिसमें से लगभग 20% रूस से आता है। भारत बहुत कम मात्रा में पेट्रोल या अन्य तैयार ईंधन आयात करता है। इसके बजाय देश अपने बड़े रिफाइनरी नेटवर्क के जरिए कच्चे तेल को खुद प्रोसेस करता है।

    यही वजह है कि रूस के पेट्रोल निर्यात पर लगी रोक का भारत पर सीधा असर पड़ने की संभावना बहुत कम है। भारत रोजाना करीब 56 लाख बैरल कच्चा तेल रिफाइन करता है। यह न सिर्फ अपनी घरेलू जरूरत पूरी करता है, बल्कि तैयार ईंधन का निर्यात भी करता है। हालांकि एक्सपर्ट्स का यह भी मानना है कि रूस के फैसले से अगर वैश्विक सप्लाई पर असर पड़ता है, तो कच्चे तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं। पहले से ही जंग के कारण तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं।

    ये भी पढ़ें : West Asia Crisis on Global Market : उम्मीद और डर के बीच झूल रहे वैश्विक बाजार

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleAmit Shah West Bengal Visit : बंगाल में अराजकता और बदहाली : अमित शाह
    Next Article पाकिस्तान में एलपीजी सिलेंडर के दाम पहुंचे 5100 के पार
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      जल्द खत्म होगा 8वें वेतन आयोग का इंतजार, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी, किसे होगा फायदा और इससे जुड़ी अन्य जरूरी बातें

      July 23, 2026

      Google ने मुनाफे के सारे रिकॉर्ड तोड़े, इतना कमाया कि बन गया इतिहास, जानें कितनी कमाई हुई

      July 23, 2026

      जल्द खत्म होगा 8वें वेतन आयोग का इंतजार, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी, किसे होगा फायदा और इससे जुड़ी अन्य जरूरी बातें

      July 23, 2026

      मैगी बनाने वाली कंपनी नेस्ले का मुनाफा 48% बढ़ा, शेयर में बंपर तेजी, जानें शेयर होल्डर को कितना मिला

      July 22, 2026

      मारुति की कार लेनी है, तो जल्द खरीद लें, क्योंकि बढ़ने जा रहीं कीमतें

      July 22, 2026

      ट्रंप का जेनरिक दवाओं पर 200% तक टैरिफ का ऐलान, कब से होगा लागू, भारतीय दवा उद्योग पर पडे़गी मार?

      July 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      केजरीवाल बोले- दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही “आप” सरकार

      By श्वेता चौहानJuly 23, 2026

      पंजाब में सरकारी स्कूलों के 881 बच्चों ने नीट क्लियर किया है, 2022 से पहले…

      RAF ऑफिसर सोनिया सहरावत ने CJP के प्रोटेस्ट में ऐसा क्या कहा, जिससे रातोंरात हो गईं वायरल? जानिए उनके चर्चित बयान | National

      July 23, 2026

      जल्द खत्म होगा 8वें वेतन आयोग का इंतजार, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी, किसे होगा फायदा और इससे जुड़ी अन्य जरूरी बातें

      July 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.