Close Menu
    What's Hot

    1400 करोड़ के करीब ‘धुरंधर 2’, लेकिन अब भी नहीं तोड़ पाई इन 3 फिल्मों का रिकॉर्ड

    March 31, 2026

    केरल में भाजपा का घोषणा पत्र जारी, एम्स बनाने का वादा, गरीबों को हर साल 2 मुफ्त सिलेंडर देने का भी किया ऐलान

    March 31, 2026

    अप्रैल महीने में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

    March 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      केरल में भाजपा का घोषणा पत्र जारी, एम्स बनाने का वादा, गरीबों को हर साल 2 मुफ्त सिलेंडर देने का भी किया ऐलान

      March 31, 2026

      फिलहाल थमता नजर नहीं आता अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध

      March 31, 2026

      भाजपा ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’, यूसीसी लागू करने का वादा

      March 31, 2026

      हल्की बारिश, तेज हवाओं से मौसम में ठंडक

      March 31, 2026

      ईरान पर अंतिम प्रहार के लिए अमेरिका तैयार

      March 30, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, March 31
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»फिलहाल थमता नजर नहीं आता अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध
    Breaking News

    फिलहाल थमता नजर नहीं आता अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 31, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Mddle East War
    Mddle East War: फिलहाल थमता नजर नहीं आता अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध

    Mddle East War, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: अमेरिका-इजरायल के ईरान पर जंग को 33 दिन बीत गए हैं और अमेरिकी राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ईरान में नुकसान के भले बड़े दावे कर रहे हों, लेकिन असलियत पर गौर करें तो फिलहाल ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा। अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर 28 फरवरी को पहली बार हमला किया था जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए हैं। इससे भड़का ईरान लगातार पश्चिम एशिया (middle east) में स्थित अमेरिका और इजरायल के ठिकानों को निशाना बना रहा है।

    ट्रम्प कई बार कर चुके हैं ईरान के कमजोर पड़ने की बात

    इस बीच ट्रंप कई बार कह चुके हैं कि यूएस-इजरायल की सैन्य कार्रवाई में ईरान, इतना कमजोर पड़ गया है कि वह जंग जारी रखने की स्थिति में नहीं है। नेतन्याहू ने हाल ही में कहा कि ईरान के खिलाफ अभियान आधे से ज्यादा लक्ष्य हासिल कर चुका है, लेकिन इसकी समयसीमा तय नहीं है। पर ईरान के निरंतर इजरायल व यूएस पर पलटवार से लगता नहीं कि वह जंग से अभी पीछे हटे।

    खर्ग द्वीप व ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले की चेतावनी

    ट्रंप ने हाल ही में चेतावनी भी दी थी कि यदि ईरान पीछे नहीं हटा तो अमेरिकी सेना खर्ग द्वीप समेत उसके अहम ऊर्जा ठिकानों पर हमला कर सकती है। इसके अलावा ट्रंप ईरान के पास मौजूद यूरेनियम को अपने कब्जे में लेन के लिए उस पर जमीनी कार्रवाई की धमकी भी दे चुके हैं। इसके लिए वह मिडिल ईस्ट में करीब 10,000 अतिरिक्त सैनिक भेजने की तैयारी में हैं। कुछ सैनिक भेजे भी जा चुके हैं। लेकिन लगता है ट्रंप की इन सब धमकियों का ईरान को कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि वह लगातार हमले कर रहा है। मंगलवार सुबह भी उसकी ओर से मिसाइलें दागी गईं।

    ईरान के साथ सार्थक बातचीत की भी बात कर रहे ट्रंप

    ईरान में अमेरिकी ट्रूप्स की तैनाती को लेकर आ रही खबरों के बीच ईरान के उप-राष्ट्रपति मोहम्मद रेजा आरिफ ने कहा है कि ये ट्रंप के लिए खुदकुशी जैसा होगा। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि कोई भी नरक से वापस घर नहीं जाता। ईरान के समथर्क देश भी अमेरिका व इजरायल को निशाना बना रहे हैं। लेबनान में एक समूह ने ड्रोन और मिसाइल हमले कर इजराइल के टैंक को निशाना बनाने का दावा किया है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सऊदी से अमेरिकी सेना हटाने की मांग की है। हमलों के बीच ट्रंप यह भी कह रहे हैं कि ईरान के साथ सार्थक बातचीत भी जारी है।

    इजरायली पीएम नेतन्याहू का सुझाव 

    इजरायली पीएम नेतन्याहू ने इस बीच  दुनिया की ऊर्जा सप्लाई को सुरक्षित रखने के मकसद से एक सुझाव दिया है। उन्होंने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान के पास है और इस कारण ईरान जब चाहे वैश्विक ऊर्जा सप्लाई को खतरे में डाल सकता है। इजरायली पीएम ने कहा कि सैन्य समाधान सिर्फ कुछ समय के लिए स्थिरता दे सकता है, इसलिए होर्मुज पर निर्भरता कम करने के लिए ऊर्जा पाइपलाइनों का रास्ता बदलना चाहिए। यदि ऐसा कर दिया जाए तो ईरान की रणनीतिक ताकत कम हो जाएगी।

    होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण रास्तों में से एक

    नेतन्याहू का मानना है कि जमीन के रास्ते नए पाइपलाइन नेटवर्क बनाने से वैश्विक ऊर्जा बाजार पर ईरान का दबदबा खत्म होगा। इन पाइपलाइनों को सऊदी अरब के रास्ते लाल सागर और भूमध्य सागर की तरफ ले जाना एक स्थायी समाधान हो सकता है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण रास्तों में से एक है। दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत तेल निर्यात इसी रास्ते से होता है। इसके एक तरफ ईरान है और दूसरी तरफ सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान जैसे देश स्थित हैं। इस बीच अमेरिका ने ईरान के इस्फहान में स्थित हथियार डिपो पर 2000 किलो के बंकर बस्टर बम से हमला किया है।

    ये भी पढ़ें : US-Iran War Live Update : हम जल्द युद्ध खत्म करने की स्थिति में हैं : ट्रंप

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली-जयपुर हाईवे पर खेड़कीदौला टोल होगा शिफ्ट, लाखों लोगों को मिलेगी राहत
    Next Article पश्चिमी एशिया तनाव से शेयर बाजार पस्त
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      केरल में भाजपा का घोषणा पत्र जारी, एम्स बनाने का वादा, गरीबों को हर साल 2 मुफ्त सिलेंडर देने का भी किया ऐलान

      March 31, 2026

      भाजपा ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’, यूसीसी लागू करने का वादा

      March 31, 2026

      हल्की बारिश, तेज हवाओं से मौसम में ठंडक

      March 31, 2026

      ईरान पर अंतिम प्रहार के लिए अमेरिका तैयार

      March 30, 2026

      खाड़ी देशों पर निर्भरता कम करने की प्लानिंग, अंगोला से एलपीजी खरीदने की तैयारी में भारतीय कंपनियां

      March 30, 2026

      लोकसभा में बोले अमित शाह, जो हथियार उठाएगा, उसे कीमत चुकानी होगी

      March 30, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      1400 करोड़ के करीब ‘धुरंधर 2’, लेकिन अब भी नहीं तोड़ पाई इन 3 फिल्मों का रिकॉर्ड

      By श्वेता चौहानMarch 31, 2026

      Dhurandhar 2 Worldwide Collection: 1400 करोड़ के करीब ‘धुरंधर 2’, लेकिन अब भी नहीं तोड़…

      केरल में भाजपा का घोषणा पत्र जारी, एम्स बनाने का वादा, गरीबों को हर साल 2 मुफ्त सिलेंडर देने का भी किया ऐलान

      March 31, 2026

      अप्रैल महीने में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

      March 31, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.