भूत बंगला के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने साझा किया मजेदार किस्सा
Akshay Kumar, (द भारत ख़बर), मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म भूत बंगला जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है, जिसका नाम भूत बंगला है।
भूल भुलैया फिल्म के बाद से अब प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी ने इस फिल्म पर काम किया है, जिसके लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने फिल्म के बारे में बात की है। जब से भूत बंगला अनाउंस हुआ है, तभी से ये कहा जा रहा था कि ये फिल्म भूल भुलैया’ जैसी है, लेकिन एक्टर ने खुद कंफर्म किया है कि दोनोम ही फिल्म का जॉनर अलग है। भूत बंगला हॉरर-फैंटसी फिल्म है।
विद्या बालन से डरने लगा था बेटा
इसी दौरान एक्टर ने भूल भुलैया के रिलीज के बाद का एक कमाल का किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि फिल्म की रिलीज के बाद उनका बेटा आरव विद्या बालन से डरने लगा था और उनसे मिलने से भी मना कर देता था। उन्होंने कहा कि जब भी विद्या बालन घर आती थी, तो आरव उनके सामने नहीं आता था, क्योंकि उसे लगता था कि विद्या बालन मंजुलिका है। आरव विद्या बालन की आंखों में भी नहीं देखता था, हालांकि उन्होंने आरव को बताया कि वो मंजुलिका नहीं विद्या हैं। एक्टर ने बताया कि आरव इस डर में 6 साल तक रहा था।
एक कॉमेडी-साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म थी भूल भुलैया
भूल भुलैया की बात करें, तो ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी, जो कि एक कॉमेडी-साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म थी। लोगों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, अमीषा पटेल, शाइनी आहूजा जैसे एक्टर्स शामिल थे।
17 अप्रैल को रिलीज होगी भूत बंगला
वहीं भूत बंगला को देखें, तो इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में वामिका गब्बी हैं। उनके अलावा परेश रावल, तबू, राजपाल यादव, असरानी जैसे एक्टर इसका हिस्सा हैं। 17 अप्रैल को ये फिल्म रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़ें: संजय लीला भंसाली की फिल्म में मधुबाला बनेंगी धुरंधर फेम सारा अर्जुन

