शेयर बाजार पर भारी पड़ी बिकवाली, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद
Share Market Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : 28 फरवरी से शुरू हुआ अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध अब समाप्त होने की उम्मीद जगी है। ईरान ने अमेरिका की बड़ी शर्तों में से एक परमाणु हथियार न बनाने की शर्त मानने पर अपनी हामी भर दी है। इसके बाद अमेरिका ने इसे शांति वार्ता के लिए अच्छा कदम बताते हुए जल्द बातचीत से इस युद्ध का स्थाई हल निकालने की बात कही है। इससे दुनिया भर के शेयर बाजारों में आज तेजी का रुख देखने को मिल सकता है। ज्ञात रहे कि पिछले करीब 49 दिन से दुनिया भर के प्रमुख शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।
गुरुवार को बिकवाली रही हावी
बुधवार की तेजी के बाद गुरुवार को पूरा दिन शेयर बाजार में घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान बड़ा उतार-चढ़ाव दिखा। बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ छलांग लगाते दिखे। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ बाजार में बिकवाली हावी हो गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 122.56 अंक या 0.16 प्रतिशत गिरकर 77,988.68 पर बंद हुआ।
सूचकांक में तेजी के साथ शुरूआत हुई और सुबह के कारोबार के अंत तक यह 78,730.32 के उच्च स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, उच्च स्तर पर मुनाफावसूली के कारण सूचकांक गिरकर 77,674.93 के निचले स्तर पर आ गया। सत्र के दौरान सूचकांक में 1,055.39 अंकों का उतार-चढ़ाव देखा गया। ओएनजीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में दो प्रतिशत की गिरावट आई।
इन शेयरों में दिखी ज्यादा मुनाफावसूली
शुरुआती कारोबार में तेज तेजी के बाद बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में मुनाफावसूली के चलते गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी जैसे बेंचमार्क सूचकांक उतार-चढ़ाव भरे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। घरेलू बेंचमार्क सूचकांक ओपनिंग के दौरान हासिल अपनी बढ़त को गंवाते हुए लाल निशान पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 34.55 अंक या 0.14 प्रतिशत गिरकर 24,196.75 पर बंद हुआ। भू-राजनीतिक तनाव में कमी आने के बाद बुधवार को दोनों प्रमुख सूचकांकों में 1 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई।

