Stock market closing 17 september 2026: बैंकों के शेयरों में गिरावट का असर गुरुवार को शेयर मार्केट पर दिखा। कारोबारी सत्र के चौथे दिन स्टॉक मार्केट मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 21.86 अंकों की गिरावट के साथ 74,314.59 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 53 अंक फिसलकर 23,270.60 पर बंद हुआ। बीएसई पर 21 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि नौ कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
बीएसई पर HCLTECH, टेक महिंद्रा, TCS, टाटा स्टील, सन फार्मा, ITC, NTPC, मारुति, बजाज फिन्सर्व, पावरग्रिड, कोटक बैंक, अल्ट्रासेमको, इटरनल, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलएंडटी, अडाणी पोर्ट्स, BEL और इंडिगो के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। टाटा स्टील के शेयर में सबसे ज्यादा 2.82% की तेजी दर्ज की गई।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
बीएसई पर रिलायंस, हिंदुस्तान लीवर, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, SBIN, ICICI बैंक, HDFC बैंक और टाइटन के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। HDFC बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 1.30% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.39%, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.92% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.76% का उछाल दर्ज किया गया।
कच्चे तेल की कीमत फिसली
गुरुवार को शाम 5.26 बजे ब्रेंट क्रूड 2.41% की गिरावट के साथ प्रति बैरल 103 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

