Close Menu
    What's Hot

    असम सीएम बोले- ममता ने बंगाल की जमीन बांग्लादेशी मुसलमानों को बेच दी, ममता का जवाब- कल से बीजेपी का पतन शुरू

    April 18, 2026

    धारूहेड़ा छप्पर में लगी भयंकर आग

    April 18, 2026

    सनराइजर्स हैदराबाद ने सीएसके को 195 रन का टारगेट दिया

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      असम सीएम बोले- ममता ने बंगाल की जमीन बांग्लादेशी मुसलमानों को बेच दी, ममता का जवाब- कल से बीजेपी का पतन शुरू

      April 18, 2026

      PM Narendra Modi: महिला आरक्षण पास नहीं करा पाए, इसके लिए सभी महिलाओं से माफी मांगता हूं: पीएम मोदी

      April 18, 2026

      होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे दो भारतीय व्यापारी जहाजों पर फायरिंग

      April 18, 2026

      दिल्ली की पूर्व CM आतिशी के पिता का अंतिम संस्कार, CM रेखा गुप्ता रहीं मौजूद

      April 18, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी से पुराने विधेयक को लागू करने की मांग करेगा विपक्ष

      April 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, April 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»PM Narendra Modi: महिला आरक्षण पास नहीं करा पाए, इसके लिए सभी महिलाओं से माफी मांगता हूं: पीएम मोदी
    Breaking News

    PM Narendra Modi: महिला आरक्षण पास नहीं करा पाए, इसके लिए सभी महिलाओं से माफी मांगता हूं: पीएम मोदी

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारApril 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    PM Narendra Modi: महिला आरक्षण पास नहीं करा पाए, इसके लिए सभी महिलाओं से माफी मांगता हूं: पीएम मोदी
    PM Narendra Modi: महिला आरक्षण पास नहीं करा पाए, इसके लिए सभी महिलाओं से माफी मांगता हूं: पीएम मोदी

    महिला आरक्षण बिल पर पीएम का देश के नाम संबोधन शुरू
    PM Narendra Modi, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: महिला आरक्षण बिल पर पीएम नरेंद्र मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं। महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर पीएम ने देश की महिलाओं से माफी मांगी। पीएम ने अपने संबोधन में कहा, महिला आरक्षण पास नहीं करा पाए, इसके लिए सभी महिलाओं से माफी मांगता हूं। उन्होंने कहा, मेरे लिए देशहित सर्वोपरि है।

    पीएम ने कांग्रेस, डीएमके, सपा जैसे दलों पर भी निशाना साधा पीएम ने कहा, इन दलों की की स्वार्थी राजनीति का नुकसान देश की नारी को उठाना पड़ा। पीएम ने कहा, मैंने विपक्ष को साफ-साफ कह दिया था कि वे बिल का क्रेडिट ले सकते हैं। मैं तो बस आम परिवारों की बहनों को संसद और विधानसभाओं में लाना चाहता था लेकिन यह नेक प्रयास विफल हो गया। पीएम ने कहा, विपक्ष महिलाओं से उनका अधिकार छीनकर मेज थपथपा रहा था।

    उन्होंने जो किया वह टेबल पर सिर्फ थाप नहीं थी वो नारी के स्वाभिमान पर चोट थी। नारी सब भूल जाती है मगर अपमान नहीं भूलती। उन्होंने कहा, संसद में कांग्रेस और उसके सहयोगियों के व्यवहार की कसक नारी के मन में रहेगी। देश की नारी जब भी अपने क्षेत्र में इन नेताओं को देखेगी तो याद करेगी कि इन्होंने ही महिला आरक्षण रोकने का जश्न मनाया था।

    महिला आरक्षण को रोककर जो पाप विपक्ष ने किया है, उन्हें इसकी सजा जरूर मिलेगी

    पीएम ने कहा, जिन दलों ने बिल का विरोध किया, उनसे मैं दो टूक कहूंगा कि ये लोग नारी शक्ति को हल्के में ले रहे हैं। वे भूल रहे हैं कि 21वीं सदी की नारी सब पर नजर रख रही है। वो उनकी मंशा देख रही है। प्रधानमंत्री ने कहा, महिला आरक्षण को रोककर जो पाप विपक्ष ने किया है, इसकी उन्हें सजा जरूर मिलेगी। इन दलों ने संविधान निमार्ताओं की भावनाओं का अपमान किया है। जनता की सजा से वे बच नहीं पाएंगे। सदन में यह कानून किसे से कुछ छीन नहीं रहा था। कुछ न कुछ देने का था।

    पूरा विपक्ष इस भ्रूणहत्या के गुनहगार

    पीएम ने कहा, पूरा विपक्ष इस भ्रूणहत्या के गुनहगार हैं। ये देश के संविधान के अपराधी है। नारी शक्ति के अपराधी हैं। कांग्रेस महिला आरक्षण से ही नफरत करती है। उन्होंने हमेशा इसे रोका है। इस बार भी कांग्रेस और साथी दलों ने महिला आरक्षण को रोकने के एक के बाद एक नए झूठ का सहारा लिया। मोदी ने कहा, यह बिल समय की मांग है। यह उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम, सभी राज्यों की महिला शक्ति में समान बढ़ोतरी का प्रयास था। राज्य की आबादी कैसी भी हो सबकी समान अनुपात में शक्ति बढ़ाने की कोशिश थी। इस ईमानदार प्रयास की कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने सदन में पूरे देश के सामने भ्रूणहत्या कर दी है।

    कांग्रेस और सहयोगी दलों का असली चेहरा सामने आया

    पीएम मोदी ने कहा, कभी नंबरर्स को लेकर तो कभी किसी और तरह से, कांग्रेस और उसके साथियों ने देश को गुमराह किया। इन दलों ने भारत की नारी के सामने अपना असली चेहरा सामने ला दिया है। अपना मुखैटा उतार दिया है। मुझे पर्सनली आशा थी कि कांग्रेस दशकों पुरानी गलती सुधारेगी लेकिन कांग्रेस ने महिलाओं के पक्ष में खड़े होने का अवसर खो दिया।

    ये भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे दो भारतीय व्यापारी जहाजों पर फायरिंग

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 कुख्यात आरोपियों की संपति फ्रीज
    Next Article ऋतिक रोशन पर 500 करोड़ का दांव!
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      असम सीएम बोले- ममता ने बंगाल की जमीन बांग्लादेशी मुसलमानों को बेच दी, ममता का जवाब- कल से बीजेपी का पतन शुरू

      April 18, 2026

      होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे दो भारतीय व्यापारी जहाजों पर फायरिंग

      April 18, 2026

      दिल्ली की पूर्व CM आतिशी के पिता का अंतिम संस्कार, CM रेखा गुप्ता रहीं मौजूद

      April 18, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी से पुराने विधेयक को लागू करने की मांग करेगा विपक्ष

      April 18, 2026

      लोकसभा में विधेयक गिरने पर घमासान, सत्ता पक्ष-विपक्ष में तीखी बयानबाजी

      April 18, 2026

      ग्रेटर नोएडा में प्रशासन की मिलीभगत से किसान की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, पटवारी और SDM पर गंभीर आरोप, CM योगी से लगाई गुहार

      April 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      असम सीएम बोले- ममता ने बंगाल की जमीन बांग्लादेशी मुसलमानों को बेच दी, ममता का जवाब- कल से बीजेपी का पतन शुरू

      By अंकित कुमारApril 18, 2026

      Assembly Elections: असम सीएम बोले- ममता ने बंगाल की जमीन बांग्लादेशी मुसलमानों को बेच दी,…

      धारूहेड़ा छप्पर में लगी भयंकर आग

      April 18, 2026

      सनराइजर्स हैदराबाद ने सीएसके को 195 रन का टारगेट दिया

      April 18, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.