Close Menu
    What's Hot

    आम्रपाली दुबे संग खेसारी लाल का रोमांटिक जलवा, ‘साड़ी के पैलेट’ ने जीता दिल

    June 18, 2026

    ईरान से समझौता सबसे बड़ी राजनीतिक गलती : डेमोक्रेट

    June 18, 2026

    रेप, हत्या और एसिड अटैक के मामले में बीएसएफ के दो जवानों को 20 साल जेल

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ईरान से समझौता सबसे बड़ी राजनीतिक गलती : डेमोक्रेट

      June 18, 2026

      रेप, हत्या और एसिड अटैक के मामले में बीएसएफ के दो जवानों को 20 साल जेल

      June 18, 2026

      वडोदरा में स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत

      June 17, 2026

      बिना शर्त होर्मुज खोलना बेहद जरूरी : आईईए

      June 17, 2026

      मानसून की गति थमने से रुका बारिश का सिलसिला

      June 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, June 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»भारत और न्यूजीलैंड एफटीए के तैयार
    दुनिया

    भारत और न्यूजीलैंड एफटीए के तैयार

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India-New Zealand FTA : भारत और न्यूजीलैंड एफटीए के तैयार
    India-New Zealand FTA : भारत और न्यूजीलैंड एफटीए के तैयार

    27 अप्रैल को दोनों देश करेंगे मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर

    India-New Zealand FTA  (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारत ने अपनी नई व्यापार नीति के तहत एक और उपलब्धि हासिल करने की तैयारी पूरी कर ली है। इस संबंधी जानकारी देते हुए भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि दोनों देश कल यानि 27 अप्रैल को मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।

    गोयल ने बताया कि इससे दोनों देशों के व्यापारिक संबंध नई ऊंचाई को छुएंगे। इस समझौते के तहत भारत के निर्यातकों को न्यूजीलैंड के बाजार में 100 प्रतिशत उत्पादों पर शून्य शुल्क (जीरो ड्यूटी) के साथ पहुंच मिलेगी। वहीं, न्यूजीलैंड के 95 प्रतिशत निर्यातित उत्पादों पर भारत शुल्क कम या समाप्त करेगा।

    न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री पहुंचे भारत

    शुक्रवार को न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले का भारत में स्वागत किया। पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि उन्हें टॉड मैक्ले का भारत में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है, क्योंकि इससे भारत और न्यूजीलैंड के आर्थिक संबंधों में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि 27 अप्रैल 2026 को भारत-न्यूजीलैंड एफटीए पर हस्ताक्षर होने से पहले यह दौरा दोनों देशों के भरोसे, साझा मूल्यों और आर्थिक विकास के एक जैसे दृष्टिकोण को दशार्ता है।

    दोनों देशों में वर्तमान में इतना व्यापार

    आंकड़ों के अनुसार, 2024-25 में दोनों देशों के बीच व्यापार 1.3 अरब डॉलर रहा। वहीं 2024 में वस्तुओं और सेवाओं का कुल व्यापार करीब 2.4 अरब डॉलर तक पहुंचा, जिसमें सेवाओं का व्यापार 1.24 अरब डॉलर रहा। इसमें यात्रा, सूचना प्रौद्योगिकी और व्यावसायिक सेवाओं का बड़ा योगदान रहा।

    एफटीए पर ये बोले न्यूजीलैंड के पीएम

    न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने पहले ही कहा था कि इस समझौते से दोनों देशों को व्यापार बढ़ाने और बाजार तक बेहतर पहुंच मिलने में फायदा होगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, हम सोमवार को भारत के साथ एफटीए पर हस्ताक्षर करेंगे। एक वीडियो संदेश में लक्सन ने बताया कि इस समझौते से न्यूजीलैंड के निर्यातकों को भारतीय बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी, खासकर उन कंपनियों को जो नावों में इस्तेमाल होने वाले मरीन जेट सिस्टम बनाती हैं और जिन्हें 70 से ज्यादा देशों में भेजा जाता है।

    ये भी पढ़ें : West Asia Crisis : खाड़ी देशों के तेल उत्पादन में बड़ी गिरावट

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article7000mAh बैटरी के साथ Poco M8s 5G की एंट्री, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
    Next Article दिल्ली में गर्मी के तेवर, 43 डिग्री के पार पहुंचा पारा
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      83.88 डॉलर प्रति बैरल पहुंची कच्चे तेल की कीमत

      June 15, 2026

      ईरान-अमेरिका समझौते से झूमा शेयर बाजार

      June 15, 2026

      भारत को बनाए रखनी होगी 8 प्रतिशत वृद्धि दर : सीईए

      June 14, 2026

      डेढ़ लाख रुपए से नीचे आया सोना

      June 14, 2026

      इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर नहीं लगेगा उत्पाद शुल्क

      June 11, 2026

      पश्चिम एशिया तनाव का असर, शुरुआत में ही लुढ़का शेयर बाजार

      June 11, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      आम्रपाली दुबे संग खेसारी लाल का रोमांटिक जलवा, ‘साड़ी के पैलेट’ ने जीता दिल

      By श्वेता चौहानJune 18, 2026

      Khesari Lal Yadav and Amrapali Dubey: आम्रपाली दुबे संग खेसारी लाल का रोमांटिक जलवा, ‘साड़ी…

      ईरान से समझौता सबसे बड़ी राजनीतिक गलती : डेमोक्रेट

      June 18, 2026

      रेप, हत्या और एसिड अटैक के मामले में बीएसएफ के दो जवानों को 20 साल जेल

      June 18, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.